IPL 2025 का आयोजन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद किया जाएगा, लेकिन उससे पहले 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस टीम ने अपने दल में एक बड़ा बदलाव किया है। दरअसल चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले अफगानिस्तान के युवा 18 साल के स्पिनर अल्लाह गजनफर चोटिल हो गए थे और वो आईसीसी की इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। अल्लाह की इंजरी गंभीर है और वो अब आईपीएल 2025 में भी नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में मुंबई ने उनकी जगह अफगानिस्तान टीम के स्पिनर को ही अपने दल में शामिल किया है।

अल्लाह गनजफर की जगह मुजीब-उर-रहमान हुए टीम में शामिल

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 की नीलामी में अफगानिस्तान के युवा स्पिनर अल्लाह गजनफर को 4.8 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन इंजरी की वजह से वो इस टीम के लिए आईपीएल के लिए इस सीजन में नहीं खेल पाएंगे। अब मुंबई ने उनकी जगह अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के 23 वर्षीय स्पिनर मुजीब-उर-रहमान को टीम में शामिल किया है। मुंबई इंडियंस ने इस खिलाड़ी को 2 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।

मुंबई ने मुजीब को 2 करोड़ में खरीदा

मुजीब-उर-रहमान आईपीएल 2025 की नीलामी में शामिल हुए थे, लेकिन उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। मुजीब को साल 2018 में पंजाब किंग्स ने 4 करोड़ में खरीदा था और वो 2020 तक इस टीम का हिस्सा रहे। इसके बाद साल 2021 में उन्हें हैदराबाद ने 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। फिर वो साल 2022, 2023 और 2024 में किसी भी टीम के लिए नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब 2025 में उनकी किस्मत चमक गई और मुंबई इंडियंस ने उन्हें टीम में शामिल कर लिया। मुजीब ने अब तक आईपीएल में 19 मैच खेले हैं और इन मैचों में उन्होंने 19 विकेट लिए थे।

आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस की पूरी टीम

हार्दिक पांड्या (16.35 करोड़), सूर्यकुमार यादव (16.35 करोड़), रोहित शर्मा (16.30 करोड़), जसप्रीत बुमराह (18 करोड़), तिलक वर्मा (8 करोड़), ट्रेंट बोल्ट- 12.50 करोड़, नमन धीर- 5.25 करोड़, रॉबिन मिन्ज- 65 लाख, करन शर्मा- 50 लाख, रायन रिकेल्टन- 1 करोड़, दीपक चाहर- 9.25 करोड़, मुजीब-उर-रहमान – 2 करोड़, विल जैक्स- 5.25 करोड़, अश्वनी कुमार- 30 लाख, मिचेल सैंटनर- 2 करोड़, रीस टोपले- 75 लाख, राज अंगद बाबा- 30 लाख, बी सत्यनारायण- 30 लाख, बेवन जैकब्स- 30 लाख, अर्जुन तेंदुलकर- 30 लाख, लिजाड विलियम्स- 75 लाख, विग्नेश पुथुर- 30 लाख, कृष्णन श्रीजीत- 30 लाख।