स्टार भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कहा रोहित शर्मा अगले इंडियन प्रीमियर लीग में भी मुंबई इंडियंस (MI) की फ्रेंचाइजी से खेलते दिखेंगे। वह मुंबई इंडियंस की कप्तानी और पैसे को लेकर सिरदर्दी नहीं पालेंगे। लीग की सबसे सफल फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2024 से पहले हार्दिक पंड्या को रोहित शर्मा की जग कप्तान बनाया गया। फ्रेंचाइजी का यह फैसला प्रशंसकों के कुछ वर्ग को पसंद नहीं आया था। मुंबई इंडियंस और हार्दिक पर निशाना साधा गया था। आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होना है। माना जा रहा है कि रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस की राहें जुदा हो सकती हैं। इस बीच रोहित के साथी खिलाड़ी ने इसे अलग राय दी है।

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर रोहित शर्मा को लेकर कहा,”अगर आप रोहित की तरह सोचते हैं, तो भी यह बिल्कुल गलत नहीं है। मुझे कोई सिरदर्द नहीं चाहिए। मैं भारत के लिए कप्तान रहा हूं। मैंने कई बार मुंबई की कप्तानी की है। अगर मैं कप्तान नहीं भी हूं, तो भी मैं मुंबई के साथ रहकर खुश हूं। अगर मैं मुंबई के लिए खेलता हूं, तो बहुत बढ़िया होगा। मुझे यकीन है कि ज्यादातर खिलाड़ी ऐसे ही होते हैं। एक स्टेज के बाद, कुछ खिलाड़ियों के लिए पैसा मायने नहीं रखता। यही बात है।”

रोहित ने आईपीएल 2024 सीजन में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया

रोहित ने आईपीएल 2024 सीजन में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया। इसमें उन्होंने 32.07 की औसत और 150 की स्ट्राइक रेट से 417 रन बनाए। उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया। इसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 105 रहा। रोहित 2011 में मुंबई इंडियंस से एक उभरते हुए खिलाड़ी के रूप में जुड़े थे। रोहित ने मुंबई के लिए 199 आईपीएल मैच खेले हैं। उन्होंने 29.39 की औसत और 129.86 की स्ट्राइक रेट से 5,084 रन बनाए हैं। उन्होंने 195 पारियों में एक शतक और 34 अर्द्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 109 रहा है।

रोहित ने मुंबई इंडियंस को 10 वर्षों 5 खिताब दिलाए

2013 में रिकी पोंटिंग की जगह फ्रेंचाइजी की कप्तानी संभालने के बाद, रोहित ने मुंबई इंडियंस को 10 वर्षों (2013, 2015, 2017, 2019 और 2020) में पांच बार ट्रॉफी दिलाई और दो बार प्लेऑफ में पहुंचे। 2011 और 2013 में मुंबई इंडियंस को चैंपियंस लीग टी20 का खिताब जीती। 2013 में रोहित कप्तान थे। 2011 में बतौर खिलाड़ी खेले थे।