चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 17वें मैच में 5 अप्रैल को भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला करेगी। वर्तमान में, चेन्नई सुपर किंग्स अपने तीन में से 1 मैच जीतकर आईपीएल 2025 की पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर है।
Indian Premier League, 2025
Lucknow Super Giants
203/8 (20.0)
Mumbai Indians
191/5 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 16 )
Lucknow Super Giants beat Mumbai Indians by 12 runs
दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स शानदार फॉर्म में है। उसने अब तक 2 मैच खेले हैं और दोनों में जीत हासिल की है। वह आईपीएल 2025 की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। दोनों ही टीमें इस मैच में दो अंक हासिल करने के लिए उत्सुक होंगी। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 30 मैच खेले गए हैं। इनमें से चेन्नई सुपर किंग्स ने 19 और दिल्ली कैपिटल्स ने 11 मैच अपने नाम किये हैं।
CSK vs DC Weather/Pitch Report In Hindi: Read Here
चेन्नई सुपर किंग्स की राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछली मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने 63 रन बनाए थे, लेकिन टीम को 6 रन से हार झेलन पड़ी थी। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया था। उस मैच में फाफ डुप्लेसिस ने 50 रन बनाए और मिचेल स्टार्क ने 5 विकेट लिए थे।
चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो ऋतुराज गायकवाड़ को लेकर अनिश्चितता है। घरेलू टीम अपने कप्तान की उपलब्धता पर बाद में फैसला लेगी। खेल की पूर्व संध्या पर, गायकवाड़ को थोड़े समय के लिए केवल थ्रोडाउन मिला, लेकिन उन्होंने नेट्स में गेंदबाजों का सामना नहीं किया। राहुल त्रिपाठी को तेज गेंदबाजों के सामने संघर्ष करना पड़ रहा है, इसलिए सीएसके के लिए उन्हें स्पिन का सामना करने के लिए नीचे उतारना एक मामला है। राहुल त्रिपाठी का डीसी के सबसे शक्तिशाली स्पिन हथियार कुलदीप यादव के खिलाफ काफी अच्छा रिकॉर्ड है।
दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव के अनुसार, टी नटराजन आईपीएल 2025 में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराने के करीब हैं। हालांकि, कलाई के स्पिनर ने यह भी बताया कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उनके खेलने की संभावना नहीं है। नूर अहमद के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का प्रदर्शन देखना दिलचस्प होगा। अफगानिस्तान के स्पिनर ने सिर्फ 10 गेंदों में 3 बार फाफ डुप्लेसिस को आउट किया है।
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग XII (इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प समेत)
डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान)/रचिन रविंद्र, शिवम दुबे, सैम करन, विजय शंकर, रविंद्र जडेजा, जेमी ओवरटन/अंशुल कम्बोज,एमएस धोनी (विकेटकीपर), नूर अहमद, मथीशा पथिराना, खलील अहमद।
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित XII (इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प समेत)
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डुप्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।
नीचे आईपीएल 2025 के 17वें मैच के लिए CSK बनाम DC की Dream11 टीमों की जानकारी दी गई है।
सीएसके बनाम डीसी ड्रीम11 प्रिडिक्शन टीम नंबर 1
कप्तान: रचिन रविंद्र।
उप कप्तान: फाफ डुप्लेसिस।
विकेटकीपर: केएल राहुल, एमएस धोनी।
बल्लेबाज: ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डुप्लेसिस, रचिन रविंद्र।
ऑलराउंडर: अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा।
गेंदबाज: मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मथीशा पथिराना, नूर अहमद।
सीएसके बनाम डीसी ड्रीम11 प्रिडिक्शन टीम नंबर 2
कप्तान: नूर अहमद।
उप कप्तान: मथीशा पथिराना।
विकेटकीपर: केएल राहुल, एमएस धोनी।
बल्लेबाज: ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डुप्लेसिस, रचिन रविंद्र।
ऑलराउंडर: अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन।
गेंदबाज: मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, नूर अहमद।