देवेंद्र पांडे। आईपीएल ऑक्शन 2025 के लिए बीसीसीआई ने एक बड़े नियम में बदलाव कर सकता है। अब तक हर टीम को ऑक्शन से पहले 3 खिलाड़ियो को रिटेन करने की अनुमति थी लेकिन अब यह संख्या तीन से पांच हो सकती है। इस नियम के लागू होने का मतलब है कि मुंबई इंडियंस का बड़ा सिरदर्द खत्म हो जाएगा।
फ्रेंचाइजी रिटेन करना चाहती हैं 5-6 खिलाड़ी
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई हेडक्वार्टर में हाल ही में अहम बैठक हुई थी जिसमें 10 टीमों के मालिक मौजूद थे। ज्यादातर टीम मालिक 5 से 6 खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति चाहते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्रेंचाइजी मालिकों के कहने के बाद बीसीसीआई इसके लिए तैयार हो गया है। बोर्ड को लगता है कि ऐसा करने से टीमों की ब्रांड वैल्यू बनी रहेगी।
2022 में क्या था नियम
2022 के मेगा ऑक्शन के समय हर टीम को चार खिलाड़ियों को रिटेन की अनुमति थी। इन चार खिलाड़ियों में तीन से ज्यादा भारतीय, और दो से ज्यादा विदेशी नहीं हो सकते थे। बीसीसीआई पांच खिलाड़ियों को रिटेन करने के बारे में तो मान गया है लेकिन यह तय नहीं है कि इसमें कितने भारतीय और कितने विदेशी खिलाड़ी होंगे।
दूर हो सकती है मुंबई इंडियंस की परेशानी
अगर पांच खिलाड़ियों को रिटेन करने का नियम आता है तो मुंबई इंडियंस की परेशानी दूर हो सकती है। बीते कई सालों से टीम के मुख्य खिलाड़ी टीम में बने हुए हैं। बीते साल हार्दिक पंड्या को टीम ने बतौर कप्तान टीम में शामिल किया है।
मुंबई के मुख्य खिलाड़ी
साल 2022 में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा (16 करोड़), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़), सूर्यकुमार यादव (8 करोड़) और किरोन पोलार्ड (6 करोड़) को रिटेन किया था। इस बार सूर्यकुमार यादव भारत के टी20 कप्तान हैं वहीं बुमराह ने भी खुद को बेहद अहम साबित किया है। ऐसे में उनकी रकम में बदलाव हो सकता है। वहीं यह फ्रेंचाइजी अपने इन मुख्य खिलाड़ियों के साथ-साथ हार्दिक पंड्या को भी रिटेन कर सकती है।
बीसीसीआई की बैठक एक और मुद्दे पर बात हुई। फ्रैंचाइजी चागती हैं कि मेगा ऑक्शन चार से पांच साल में एक बार हो। उनका कहना है कि मेगा ऑक्शन में एक साल की देरी से उन्हें अपने उन युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का ज्यादा साथ मिलेगा जिसमें वह इनवेस्ट कर रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान नहीं चाहते थे कि इस साल ऑक्शन हो। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, सनराइडजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस।