इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में गुरुवार (11 अप्रैल) को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स को डेब्यू का मौका दिया। जैक्स को कैमरन ग्रीन की जगह प्लेइंग 11 में मौका मिला। ग्रीन को आरसीबी ने नेमुबई से ट्रेड किया था। दाएं हाथ के बैटिंग ऑलराउंडर विल जैक्स को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 से पहले नीलामी में आरसीबी ने खरीदा था।
आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच विल जैक्स को लेकर बिडिंग वॉर देखने को मिली थी। बेंगलुरु ने उन्हें 3.20 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। आईपीएल से पहले उन्होंने SA20 और बांग्लादेश प्रीमियर लीग में कुछ धमाकेदार पारियां खेली थीं। हालांकि, मुंबई के खिलाफ उनका बल्ला नहीं चला। उन्होंने जसप्रीत बुमराह को चौका जरूर लगाया, लेकिन आकाश मधवाल ने उन्हें जल्द ही पवेलियन भेज दिया। उन्होंने 2 चौके की मदद से 8 रन बनाए।
विल जैक्स का प्रदर्शन
विल जैक्स SA20 में काफी विस्फोटक बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 180.15 की स्ट्राइक-रेट से 245 रन बनाए थे। जैक्स ने इंग्लैंड के लिए भी 11 मैच खेले हैं और 11 मैचों में लगभग 150 के स्ट्राइक रेट से 181 रन बनाए हैं। जैक्स ने दिसंबर 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया। इसके बाद मार्च 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया।
जैक्स का टी20 रिकॉर्ड शानदार
जैक्स का टी20 रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने इस प्रारूप में 158 की स्ट्राइक रेट से 4,000 से अधिक रन बनाए हैं। इसमें तीन शतक शामिल हैं। इस साल वह शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 14 मैचों में दो शतक बनाए हैं। उन्होंने 33.50 की औसत और 174 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 402 रन बनाए हैं। 2023 में जैक्स ने 41 टी20 खेले। इसमें 29.90 की औसत और 163.38 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,196 रन बनाए। इसमें नौ अर्द्धशतक शामिल थे।