आईपीएल 2024 की शुरुआत में एक ही हफ्ते का समय बचा है। सभी टीमें अलग-अलग जगह कैंप लगाकर तैयारी में जुट चुकी हैं। बीते 16 सीजन में फैंस को इस लीग में भरपूर एक्शन देखने को मिला है। कभी बल्लेबाजों ने तूफानी बल्लेबाजी से मैच बदला तो कभी गेंदबाजों ने जीत दिलाई। इस बीच रिकॉर्ड्स की झड़ी भी लगी। 2024 में लीग का 17वां सीजन खेला जाना है। जानिए अब तक के 24 सबसे बड़े रिकॉर्ड
आईपीएल के 24 बड़े रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीम – मुंबई इंडियंस ने लीग में सबसे ज्यादा 247 मैच खेले हैं।
सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम – मुंबई इंडियंस ने ही सबसे ज्यादा 138 मैच जीते हैं।
सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम – दिल्ली कैपिटल्स सबसे ज्यादा 127 मैच हारी है।
सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम – आरसीबी ने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 263 रन बनाए थे।
सबसे छोटा स्कोर बनाने वाली टीम – आरसीबी ने साल 2017 में केकेआर के खिलाफ 49 रन बनाए थे।
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली टीम – आरसीबी की ओर से 17 शतक लगे हैं जो कि लीग में सबसे ज्यादा है।
सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाली टीम – आरसीबी के खिलाड़ियों ने से लीग में 213 बार 50+ स्कोर बनाया।
सबसे ज्यादा छ्क्के लगाने वाली टीम – मुंबई इंडियंस की ओर से 1548 छक्के लगे हैं।
सबसे ज्यादा चौके लगाने वाली टीम – मुंबई इंडियंस की ओर से 3418 चौके लगे हैं।
सबसे ज्यादा डक – दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी 157 बार डक पर आउट हुए। यह किसी भी टीम से ज्यादा संख्या है।
सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने वाली टीम- मुंबई इंडियंस की ओर से लीग में सबसे ज्यादा 44 मेडन ओवर डाले गए हैं।
सबसे ज्यादा चार विकेट हॉल लेने वाली टीम – पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा चार विकेट हॉल लिए हैं।
सबसे ज्यादा पांच विकेट हॉल लेने वाली टीम – मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने सबसे बार पांच विकेट हॉल लिया है।
सबसे ज्यादा छक्के खाने वाली टीम – आरसीबी के खिलाफ 1499 छक्के लगे हैं।
सबसे ज्यादा चौके खाने वाले वाली टीम – पंजाब किंग्स के खिलाफ 157 चौके लगे हैं।
जिस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगे हैं – मुंबई इंडियंस के खिलाफ 13 शतक लगे हैं जो कि लीग में सबसे ज्यादा है।
सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को मौका देने वाली टीम – आरसीबी की ओर से अब तक 157 खिलाड़ी खेल चुके हैं।
सबसे ज्यादा कैच लेने वाली टीम – मुंबई इंडियंस लीग में अब तक 948 कैच लिए हैं।
सबसे ज्यादा स्टम्पिंग करने वाली टीम- केकेआर ने सबसे ज्यादा 50 स्टम्पिंग की है।
सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली टीम – आरसीबी की ओर से सबसे ज्यादा 46 शतकीय साझेदारी हुई है।
सबसे ज्यादा 50+ की साझेदारी करने वाली टीम- चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की ओर से सबसे ज्यादा 242 अर्धशतीय साझेदारी हुई हैं।
सबसे ज्यादा नॉकआउट मैच जीतने वाली टीम – चेन्नई सुपर किंग्स ने सबसे ज्यादा 17 नॉकआउट मैच जीते हैं।
पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली टीम – मुंबई इंडियंस की ओर से पावरप्ले में सबसे ज्यादा 365 विकेट लिए हैं।
पावर प्ले में सबसे बड़ा स्कोर – पावरप्ले में सबसे ज्यादा बड़ा स्कोर केकेआर के नाम हैं। उन्होंने 105 रन बनाए।