RCB vs LSG, IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के 15वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को और लखनऊ सुपर जायंट्स ने 28 रन से हरा दिया। लखनऊ की इस जीत के हीरो तेज गेंदबाज मयंक यादव रहे। उन्होंने 14 रन देकर 3 विकेट लिए। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। लखनऊ ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 181 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक ने 56 गेंद पर 81 रन बनाए। निकोलस पूरन 21 गेंद पर 5 छक्के और 1 चौके की मदद से 40 रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस ने 24 और केएल राहुल ने 20 रन बनाए। आरसीबी के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने 23 रन देकर 2 विकेट लिए। रीस टॉपले, यश दयाल और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट लिए। बेंगलुरु की टीम 19.4 ओवर में 153 रन पर ऑल आउट हो गई। आरसीबी के लिए महिपाल लोमरोर ने सबसे ज्यादा 13 गेंद पर 33 रन बनाए। इसके अलावा रजत पाटीदार ने 29 और विराट कोहली ने 22 रन बनाए। लखनऊ के लिए मयंक यादव ने 3 और नवीन उल हक ने 2 विकेट लिए। मार्कस स्टोइनिस और मनिमारन सिद्धार्थ ने 1-1 विकेट लिए। बेंगलुरु की यह 4 मैच में तीसरी हार है। लखनऊ ने तीसरे मैच में दूसरी जीत दर्ज की। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स दोनों ही टीमों ने अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन में एक-एक बदलाव किए। अल्जारी जोसेफ की जगह रीस टॉपले और मोहसिन खान की जगह यश ठाकुर की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हुई।
Indian Premier League, 2024
Royal Challengers Bengaluru
153 (19.4)
Lucknow Super Giants
181/5 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 15 )
Lucknow Super Giants beat Royal Challengers Bengaluru by 28 runs
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के 15वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को और लखनऊ सुपर जायंट्स ने 28 रन से हरा दिया। लखनऊ की इस जीत के हीरो तेज गेंदबाज मयंक यादव रहे। उन्होंने 14 रन देकर 3 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज के तौर पर आखिरी विकेट गिरा। नवीन उल हक ने उन्हें आउट किया। उन्होंने 12 रन बनाए। बेंगलुरु की टीम 19.4 ओवर में 153 रन पर ऑल आउट हो गई। आरसीबी के लिए महिपाल लोमरोर ने सबसे ज्यादा 13 गेंद पर 33 रन बनाए। इसके अलावा रजत पाटीदार ने 29 और विराट कोहली ने 22 रन बनाए। लखनऊ के लिए मयंक यादव ने 3 और नवीन उल हक ने 2 विकेट लिए। मार्कस स्टोइनिस और मनिमारन सिद्धार्थ ने 1-1 विकेट लिए।
महिपाल लोमरोर को यश ठाकुर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 13 गेंद 33 रन बनाए। बेंगलुरु ने 18 ओवर में 9 विकेट पर 138 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 12 गेंद पर 44 रन चाहिए। रीस टॉपली 1 और मोहम्मद सिराज बगैर खाता खोले क्रीज पर।
मयंक डागर रन आउट हो गए। वह खाता भी नहीं खोल पाए। महिपाल लमरोर 33 रन बनाकर क्रीज पर। रीस टॉपले नए बल्लेबाज हैं। बेंगलुरु का स्कोर 17.2 ओवर में 8 विकेट पर 137 रन। जीत के लिए 16 गेंद पर 45 रन चाहिए।
दिनेश कार्तिक को नवीन उल हक ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 4 रन बनाए। बेंगलुरु का स्कोर 17 ओवर में 7 विकेट पर 136 रन। जीत के लिए 18 गेंद पर 46 रन चाहिए। महिपाल लमरोर 11 गेंद पर 32 रन बनाकर क्रीज पर। मयंक डागर नए बल्लेबाज हैं।
मयंक यादव का किसी बल्लेबाज के पास जवाब नहीं दिख रहा है। उन्होंने रजत पाटीदार को पवेलियन भेजा। उन्होंने 21 गेंद पर 29 रन बनाए। महिपाल लमरोर 5 रन बनाकर क्रीज पर। दिनेश कार्तिक 1 रन बनाकर क्रीज पर। मयंक यादव ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट झटके।
अनुज रावत को मार्क्स स्टोइनिस ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 11 रन बनाए। रजत पाटीदार 16 गेंद पर 26 रन बनाकर क्रीज पर। बेंगलुरु का स्कोर 12.5 ओवर में 5 विकेट पर 94 रन। नए बल्लेबाज महिपाल लमरोर हैं।
बेंगलुरु ने 11 ओवर में 4 विकेट पर 71 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 54 गेंद पर 111 रन चाहिए। रजत पाटीदार 14 और अनुज रावत 5 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 20 गेंद पर 13 रन की साझेदारी।
मयंक यादव कहर बरपा रहे हैं। उन्होंने कैमरन ग्रीन को पवेलियन भेज दिया। ग्रीन 9 रन बनाकर आउट हुए। अनुज रावत 1 और रजत पाटीदार 7 रन बनाकर क्रीज पर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 8 ओर में 4 विकेट पर 59 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 72 गेंद पर 123 रन चाहिए।
मयंक यादव ने अपने पहले ही ओवर में ग्लेन मैक्सवेल को पवेलियन भेजा। उन्होंने खाता भी नहीं खोला। बेंगलुरु ने 6 ओवर में 3 विकेट पर 48 रन बना लिए हैं। रजत पाटीदार 6 और कैमरन ग्रीन 1 रन बनाकर क्रीज पर।
फाफ डुप्लेसिस रन आउट हो गए। उन्होंने 13 गेंद पर 19 रन बनाए। रजत पाटीदार 1 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल हैं। बेंगलुरु का स्कोर 5.1 ओवर में 2 विकेट पर 42 रन।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 4 ओवर में बगैर विकेट के 36 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 146 रन चाहिए। विराट कोहली 14 गेंद पर 18 और फाफ डुप्लेसिस 10 गेंद पर 18 रन बनाकर क्रीज पर।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। विराट कोहली 2 और फाफ डुप्लेसिस 1 रन बनाकर क्रीज पर। मनीमारन सिद्धार्थ ने लखनऊ के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। बेंगलुरु ने 1 ओवर के बाद बगैर विकेट के 3 रन बना लिए। जीत के लिए 178 रन चाहिए।
लखनऊ ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 181 रन बनाए। निकोलस पूरन 21 गेंद पर 5 छक्के और 1 चौके की मदद से 40 रन बनाए। क्रुणाल पंड्या बगैर खाता खोले नाबाद रहे। उन्होंने एक भी गेंद का सामना नहीं किया। क्विंटन डिकॉक ने 56 गेंद पर 81, मार्कस स्टोइनिस ने 24 और केएल राहुल ने 20 रन बनाए। आरसीबी के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने 23 रन देकर 2 विकेट लिए। रीस टॉपले, यश दयाल और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट लिए।
आयुष बडोनी को यश दयाल ने पवेलियन भेजा। वह खाता भी नहीं खोल पाए। निकोलस पूरन 8 और क्रुणाल पंड्या बगैर खाता खोले क्रीज पर। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 18.1 ओवर में 5 विकेट पर 149 रन।
क्विंटन डिकॉक को रीस टॉपले ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 56 गेंद पर 81 रन बनाए। निकोलस पूरन 3 और नए बल्लेबाज के तौर पर आयुष बडोनी क्रीज पर। लखनऊ का लाइव स्कोर 16.4 ओवर में 4 विकेट पर 143 रन।
ग्लेन मैक्सवेल ने मार्क्स स्टोइनिस को पवेलियन भेजा। उन्होंने 15 गेंद पर 24 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक 70 रन बनाकर क्रीज पर। लखनऊ ने 14 ओवर में 3 विकेट पर 129 रन बना लिए हैं। निकोलस पूरन बगैर खाता खोले क्रीज पर।
क्विंटन डिकॉक की तूफानी बल्लेबाजी जारी है। उन्होंने 41 गेंद पर 6 चौके और 5 छक्के की मदद से 69 रन ठोक दिए हैं। मार्क्स स्टोइनिस 17 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 25 गेंद पर 48 रन की साझेदारी। लखनऊ ने 13 ओवर में 2 विकेट पर 121 रन बना लिए हैं।
लखनऊ ने 11 ओवर में 2 विकेट पर 90 रन बना लिए हैं। क्विंटन डिकॉक 34 गेंद पर 47 और मार्क्स स्टोइनिस 8 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 13 गेंद पर 17 रन की साझेदारी हुई।
क्विंटन डिकॉक तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 28 गेंद पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 43 रन बनाए हैं। देवदत्त पडिक्कल को मोहम्मद सिराज ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 6 रन बनाए। मार्क्स स्टोइनिस नए बल्लेबाज हैं। लखनऊ का स्कोर 9 ओवर में 2 विकेट पर 73 रन।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने पावरप्ले में 1 विकेट पर 54 रन बनाए। केएल राहुल 14 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हुए। ग्लेन मैक्सवेल ने उनका विकेट लिया। क्विटन डिकॉक 19 गेंद पर 32 और देवदत्त पडिक्कल 3 गेंद पर 1 रन बनाकर क्रीज पर।
डिकॉक ने रीस टॉपले की पांचवीं और छठी गेंद पर भी चौका लगाया। पहले ओवर के बाद बेंगलुरु का स्कोर बिना विकेट खोए 12 रन है। सभी रन डिकॉक के बल्ले से निकले हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से रीस टॉपले पहला ओवर लेकर आए। लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से क्विंटन डिकॉक और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की। डिकॉक ने ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाकर अपना और लखनऊ का खाता खोला।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), कैमरन ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत (विकेटकीपर), रीस टॉपले, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल।
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, नवीन-उल-हक, मयंक यादव।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। इसका मतलब है कि लखनऊ सुपर जायंट्स पहले बल्लेबाजी करेगी। बेंगलुरु ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। उसने अल्जारी जोसेफ की जगह रीस टॉपले को आखिरी एकादश में शामिल किया है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी एक बदलाव किया है। उसने मोहसिन खान की जगह यश ठाकुर प्लेइंग इलेवन में लाए गए हैं।
मयंक यादव ने आईपीएल दर्शकों को वैसे ही मंत्रमुग्ध कर दिया है जैसे तीन साल पहले उमरान मलिक ने किया था। फास्ट लेन में जीवन की चुनौतियों को समझने के लिए उमरान मयंक के लिए एक उदाहरण है। दिल्ली का यह 21 वर्षीय खिलाड़ी, जो 155 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति से गेंदबाजी कर सकता है, लंबे समय तक नया नहीं रहेगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि वह खुद को कैसे डेवपल करते हैं।
देवदत्त पडिक्कल, क्विंटन डिकॉक और आयुष बदोनी इस सीजन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के खिलाफ दो-दो बार आउट हुए हैं। यदि हालिया फॉर्म को देखा जाए तो आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) के पास संभावित रूप से ऐसे दो प्रैक्टिशनर्स हो सकते हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच के लिए शाम 7 बजे टॉस होना है। उसी समय दोनों टीमें अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान करेंगी।
क्विंटन डिकॉक ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में दो अर्द्धशतक और एक शतक लगाए हैं। निकोलस पूरन ने इसी मैदान पर 229 रन बनाए हैं। दूसरी ओर, फाफ डुप्लेसिस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ चार पारियों में कुल 219 रन बनाए हैं।
आईपीएल 2024 की बात करें तो चेन्नई में पावरप्ले को छोड़कर फाफ डुप्लेसिस इस सीजन अब तक पुरानी लय में नहीं दिखे हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। वह आईपीएल से पहले सिर्फ SA20 में खेले थे। आरसीबी को उम्मीद होगी कि वह जल्द ही अपने लय में लौट आएं।