इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) रिटेंशन की समय सीमा रविवार, 26 नवंबर 2023 तक है। द इंडियन एक्सप्रेस को पता चला है कि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को रिलीज कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स (DC)से 10.75 करोड़ रुपये में ट्रेड किया था। यह आईपीएल इतिहास की सबसे महंगा ट्रेड था।

शार्दुल ठाकुर का प्रदर्शन निराशाजनकर रहा

इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स ने ओपनर पृथ्वी शॉ को रिटेन करने का फैसला किया है। शार्दुल ठाकुर 2022 में मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स में जाने से पहले 2018 से 2021 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हिस्सा थे। शार्दुल के रहते हुए चेन्नई दो बार चैंपियन भी बनी। 2023 में केकेआर के लिए उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उन्होंने 11 पारियों में बल्ले से केवल 113 रन बनाए और केवल सात विकेट लिए।

पृथ्वी शॉ को रिटेन करेगी दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स ने घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को रिटेन करने का फैसला किया है। वर्तमान में वह घुटने की चोट से उबर रहे है। नॉर्थम्प्टनशायर के लिए काउंटी चैंपियनशिप खेलने के दौरान वह चोटिल हो गए थे। शॉ ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स से ही की।

पिछले सीजन में पृथ्वी शॉ का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा

पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए पृथ्वी शॉ का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। उन्होंने आठ मैचों में केवल 106 रन बनाए थे। उन्हें प्लेइंग 11 से ड्रॉप भी किया गया। चोट के कारण अपने पहले काउंटी कार्यकाल से बाहर होने से पहले पृथ्वी शॉ ने नॉर्थम्पटनशायर के लिए एक दोहरा शतक और एक शतक जड़ा था। उनकी बल्लेबाजी की तारीफ भी हुई थी। इसके बाद शॉ चोट से रिकवरी के कारण सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी खेलने से चूक गए।