महेंद्र सिंह धोनी 42 साल के हो गए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के बाद वह इस लीग से भी संन्यास ले सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स का जब भी मैच होता है फैंस उन्हें बैटिंग करते हुए देखना चाहते हैं। हालांकि, कई बार फैंस की चाहत पूरी नहीं होती। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ फैंस को धोनी की बल्लेबाजी देखने हसरत पूरी हुई। रन चेज के दौरान सीएसके का तीसरा विकेट गिरा। 19 गेंदों में सात रन चाहिए तब धोनी ने मैदान पर उतरने का फैसला किया।
इससे पहले धोनी और रविंद्र जडेजा ने स्टेडियम में शोर मचाती भीड़ के साथ एक छोटा सा मजाक किया। शिवम दुबे आउट हुए और स्टेडियम “धोनी, धोनी” के नारे से गूंज उठा। इसके बाद बल्लेबाज के लिए को जडेजा ड्रेसिंग रूम से निकले। फिर उन्होंने यू-टर्न ले लिया। इसके बाद धोनी का और भी जोरदार स्वागत हुआ। मैच के बाद बातचीत में तुषार देशपांडे ने खुलासा किया कि भीड़ को चिढ़ाने का आइडिया धोनी का था।
तुषार देशापांडे ने क्या कहा
देशपांडे ने कहा, ” धोनी भाई ने जड्डू भाई से कहा कि मैं बैटिंग के लिए जाऊंगा, लेकिन तुम जाने की एक्टिंग करो।” जडेजा ने कहा, ” धोनी बस उन्हें एक झलक देखना चाहते थे। माही भाई को बल्लेबाजी करते देखना प्रशंसकों के लिए हमेशा मूल्यवान होता है।” लगातार 2 हार के बाद चेन्नई ने इस सीजन की तीसरी जीत दर्ज की। कोलकाता की टीम को पहली हार मिली।
3 गेंद खेले धोनी
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 137 रन बनाए। चेन्नई ने 17.4 ओवर में 3 विकेट पर 141 रन बनाए। चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 58 गेंद पर 67 रन बनाए। धोनी 3 गेंद पर 1 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई अंक तालिका में चौथे और कोलकाता अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। दोनों के 6-6 अंक हैं।