चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान के पद से महेंद्र सिंह धोनी के हटने के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में एक युग का अंत हो गया। धोनी उन 7 खिलाड़ियों में शामिल हैं जो 2008 में लीग की शुरुआत से लेकर आज तक बतौर खिलाड़ी इसके हिस्सा हैं। 226 मैचों में कप्तानी करने के बाद धोनी को संभावित रूप से आईपीएल इतिहास में सबसे लंबे समय तक कप्तानी करने वाले कप्तान के रूप में याद किया जा सकता है।

हालांकि, धोनी के कप्तानी से हटने के साथ आईपीएल 2024 सीजन में सबसे अनुभवी कप्तान श्रेयस अय्यर होगा। यह बदलाव आईपीएल में एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक माना जा सकता है। अय्यर ने दो टीमों, दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का नेतृत्व किया है। 55 मैचों में कप्तानी की है। 2018 में कप्तानी का सफर शुरू करते हुए वह मौजूदा कप्तानों में सबसे अनुभवी हैं।

केएल राहुल ने की है 51 मैच में कप्तानी

अय्यर की मैचों की गिनती और अधिक होती अगर वह पीठ की चोट के कारण उन्हें पिछले सीजन से बाहर नहीं होना पड़ा होता। केएल राहुल ने 51 मैचों में कप्तानी की है। 2020 सीजन से पंजाब किंग्स। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी के साथ दूसरे नंबर पर हैं। राजस्थान रॉयल्स के संजू सैमसन ने 2021 में नेतृत्व संभालने के बाद से 45 मैचों में कप्तानी की है।

हार्दिक पंड्या ने 31 मैचों में की कप्तानी

रोहित शर्मा इस साल 158 मैचों के साथ आईपीएल में सबसे अनुभवी कप्तान होते। हालांकि, वह भी मुंबई इंडियंस की कप्तानी नहीं करेंगे। हार्दिक पंड्या टीम की कमान संभालेंगे। उनके पास 31 मैचों में नेतृत्व करने का अनुभव है। पंड्या का कप्तानी करियर 2022 सीजन में शुरू हुआ जब आईपीएल का विस्तार हुआ। गुजरात टाइटंस ने लीग में प्रवेश किया।

आईपीएल में सबसे तजुर्बेकार कप्तान

55 – श्रेयस अय्यर (कोलकाता नाइट राइडर्स) — 2018-2022
51 – केएल राहुल (लखनई सुपर जायंट्स) — 2020-2023
45 – संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स) — 2021-2023
31 – हार्दिक पंड्या (मुंबई इंडियंस) – 2022-2023
30 – ऋषभ पंत (दिल्ली कैपिटल्स) — 2021-2022
27 – फाफ डुप्लेसिस (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 2022-2023
22 – शिखर धवन (पंजाब किंग्स) – 2014-2023

नोट: पैट कमिंस (SRH), ऋतुराज गायकवाड़ (CSK) और शुबमन गिल (GT) पहली बार आईपीएल में कप्तानी करेंगे।