चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैन फोलउिंग उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के रिटायरमेंट से चार साल बाद भी काम नहीं हुई है। पूरे साल फैंस आईपीएल का इंतजार करते हैं जहां उन्हें धोनी को एक्शन में देखने का मौका मिलता है। टीम का पहला 22 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से है। मैच का परिणाम आने से पहले ही इस खिलाड़ी ने प्रैक्टिस सेशन में कुछ ऐसा किया जो कि आपका भी दिल ले लेगा।

धोनी ने की सपोर्ट स्टाफ की मदद

सोशल मीडिया पर धोनी का वीडियो वायरल हुआ जिसमें धोनी सपोर्ट स्टाफ की मदद करते हुए नजर आ रहे हैं। सपोर्ट स्टाफ के लोग आइस बॉक्स को मैदान से बाहर ले जा रहे थे। आइस बॉक्स थे जिसे उठाने के लिए दो लोगों की जरूरत थी। धोनी ऐसे में बॉक्स उठाने में स्टाफ की मदद करते हुए नजर आए। धोनी का वीडियो वायरल हो गया। फैंस धोनी की सादगी की तारीफ करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि धोनी जमीन से जुड़े हुए हैं।

धोनी का हो सकता है आखिरी आईपीएल

यह आईपीएल धोनी के करियर का आखिरी आईपीएल हो सकता है। धोनी ने इस सीजन में कप्तानी न करने का फैसला किया। उन्होंने टीम के युवा सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी देने का फैसला किया। धोनी ने इससे पहले कप्तानी रविंद्र जडेजा को दी थी। हालांकि बीच सीजन में ही जडेजा की जगह फिर से धोनी कप्तान बन गए थे। धोनी भले ही टीम के कप्तान न हो लेकिन फैंस उन्हें मैदान पर देखने के लिए उत्सुक हैं।

धोनी ने चेन्नई को बनाया सबसे कामयाब टीम

धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। चेन्नई 10 बार आईपीएल फाइनल में पहुंचा है। वह सबसे ज्यादा बार फाइनल में पहुंचने वाली टीम है। चेन्नई के अलावा केवल मुंबई ही ऐसी टीम है जिसने 5 बार खिताब जीता है।