इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024)के 44वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 7 विकेट से हरा दिया। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में सबसे बड़ा स्कोर चेज हुआ। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 196 रन बनाए। केएल राहुल ने 48 गेंद पर 76 और दीपक हुड्डा ने 31 गेंद पर 50 रन की साझेदारी की। राजस्थान के लिए संदीप शर्मा ने 2 विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान और रविचंद्रन अश्विन ने 1-1 विकेट लिए। राजस्थान ने 19 ओवर में ही 197 रन का टरागेट चेज कर लिया। संजू सैमसन ने 33 गेंद पर 71 और ध्रुव जुरेल ने 34 गेंद पर 52 रन ठोके। लखनऊ के लिए यश ठाकुर, मार्कस स्टोइनिस और अमित मिश्रा ने 1-1 विकेट लिए। राजस्थान की टीम 9 में से 8 मैच जीतकर 16 अंक के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर। राजस्थान ने लगातार चौथा मैच अपने नाम किया। उसे अगला मैच 2 मई को सनराइजर्स हैदराबाद से खेलना है। लखनऊ की टीम 9 मैच में 10 अंक के साथ चौथे नंबर पर। उसे अगला मैच मुंबई इंडियंस से 30 अप्रैल को खेलना है। राजस्थान की टीम 8 में से 7 मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर है। लखनऊ की टीम 8 में से 5 मैच जीतकर अंक तालिका में चौथे नंबर पर है।

Match Ended

Indian Premier League, 2024

Lucknow Super Giants 
196/5 (20.0)

vs

Rajasthan Royals  
199/3 (19.0)

Match Ended ( Day – Match 44 )
Rajasthan Royals beat Lucknow Super Giants by 7 wickets

Live Updates
23:15 (IST) 27 Apr 2024
राजस्थान ने लखनऊ को 7 विकेट से हराया

राजस्थान ने लखनऊ को 7 विकेट से हराया। संजू सैमसन ने छक्के से मैच खत्म किया। राजस्थान ने 19 ओवर में ही 197 रन का टरागेट चेज कर लिया। संजू सैमसन ने 33 गेंद पर 71 और ध्रुव जुरेल ने 34 गेंद पर 52 रन ठोके। लखनऊ के लिए यश ठाकुर, मार्कस स्टोइनिस और अमित मिश्रा ने 1-1 विकेट लिए। राजस्थान की टीम 9 में से 8 मैच जीतकर 16 अंक के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर। राजस्थान ने लगातार चौथा मैच अपने नाम किया। उसे अगला मैच 2 मई को सनराइजर्स हैदराबाद से खेलना है। लखनऊ की टीम 9 मैच में 10 अंक के साथ चौथे नंबर पर। उसे अगला मैच मुंबई इंडियंस से 30 अप्रैल को खेलना है।

23:03 (IST) 27 Apr 2024
संजू सैमसन ने छक्के से अर्धशतक पूरा किया

संजू सैमसन ने छक्के से अर्धशतक पूरा किया। वह 28 गेंद पर 53 रन बनाकर क्रीज पर। ध्रुव जुरेल ने भी अर्धशतक जड़ा। राजस्थान का स्कोर 17.4 ओवर में 3 विकेट पर 180 रन। जीत के लिए 13 गेंद पर 17 रन चाहिए।

22:52 (IST) 27 Apr 2024
LSG vs RR LIVE Score: सैमसन-जुरेल की बेहतरीन बल्लेबाजी

राजस्थान ने 16 ओवर में 3 विकेट पर 160 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 24 गेंद पर 37 रन चाहिए। संजू सैमसन 44 और ध्रुव जुरेल 40 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 44 गेंद पर 82 रन की साझेदारी।

22:42 (IST) 27 Apr 2024
LSG vs RR LIVE Score: सैमसन-जुरेल क्रीज पर

राजस्थान ने 14 ओवर में 3 विकेट पर 135 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 36 गेंद पर 62 रन चाहिए। संजू सैमसन 23 और ध्रुव जुरेल 36 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 32 गेंद पर 57 रन की साझेदारी।

22:33 (IST) 27 Apr 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: सैमसन-जुरेल क्रीज पर

राजस्थान ने 12 ओवर में 3 विकेट पर 110 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 48 गेंद पर 87 रन चाहिए। संजू सैमसन 20 और ध्रुव जुरेल 14 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 20 गेंद पर 32 रन की साझेदारी।

22:16 (IST) 27 Apr 2024
LSG vs RR LIVE Score: अमित मिश्रा ने रियान पराग को भेजा पवेलियन

अमित मिश्रा बतौर इम्पैक्ट प्लेयर मैदान पर उतरे। रियान पराग को पवेलियन भेजा। उन्होंने 11 गेंद पर 14 रन बनाए। राजस्थान का स्कोर 8.4 ओवर में 3 विकेट पर 78 रन। जीत के लिए 68 गेंद पर 119 रन चाहिए।

22:01 (IST) 27 Apr 2024
LSG vs RR LIVE Score: यश ठाकुर ने जोस बटलर को भेजा पवेलियन

यश ठाकुर ने जोस बटलर को पवेलियन भेजा। उन्होंने 18 गेंद पर 34 रन बनाए। 4 चौके और 1 छक्का लगाया। यशस्वी जायसवाल 24 रन बनाकर क्रीज पर। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 5.5 ओवर में 1 विकेट पर 60 रन। जीत के लिए 85 गेंद पर 137 रन चाहिए।

21:51 (IST) 27 Apr 2024
बटलर-यशस्वी की अच्छी बैटिंग

राजस्थान ने 4 ओवर में बगैर विकेट के 37 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 160 रन चाहिए। जोस बटलर 17 और यशस्वी जायसवाल 19 रन बनाकर क्रीज पर।

21:38 (IST) 27 Apr 2024
राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर क्रीज पर। मैट हेनरी ने लखनऊ के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। यशस्वी 5 गेंद पर 12 और बटलर बगैर खाता खोले क्रीज पर। राजस्थान का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 13 रन। जीत के लिए 184 रन चाहिए।

21:18 (IST) 27 Apr 2024
LSG vs RR LIVE Score: लखनऊ ने राजस्थान को दिया 197 का टारगेट

लखनऊ ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 196 रन बनाए। आयुष बडोनी 18 और क्रुणाल पंड्या 15 रन बनाकर नाबाद रहे। केएल राहुल ने 48 गेंद पर 76 और दीपक हुड्डा ने 31 गेंद पर 50 रन की साझेदारी की। राजस्थान के लिए संदीप शर्मा ने 2 विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान और रविचंद्रन अश्विन ने 1-1 विकेट लिए।

21:04 (IST) 27 Apr 2024
IPL Live Cricket Score: केएल राहुल को आवेश खान ने पवेलियन भेजा

केएल राहुल को आवेश खान ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 48 गेंद पर 76 रन बनाए। आयुष बडोनी 12 रन बनाकर क्रीज पर। लखनऊ का स्कोर 17.2 ओवर में 5 विकेट पर 173 रन।

20:53 (IST) 27 Apr 2024
निकोलस पूरन को संदीप शर्मा ने पवेलियन भेजा

निकोलस पूरन को संदीप शर्मा ने पवेलियन भेज दिया है। उन्होंने 11 रन बनाए। केएल राहुल 43 गेंद पर 71 रन बनाकर क्रीज पर। लखनऊ का स्कोर 15.1 ओवर में 4 विकेट पर 150 रन।

20:35 (IST) 27 Apr 2024
LSG vs RR Live Score: दीपक हुड्डा अर्धशतक जड़कर आउट

दीपक हुड्डा ने 30 गेंद पर अर्धशतक जड़ा और आउट हुए। वह 31 गेंद पर 50 रन बनाकर आउट। रविचंद्रन अश्विन को विकेट मिला। केएल राहुल 36 गेंद पर 60 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 62 गेंद पर 115 रन की साझेदारी। लखनऊ का स्कोर 12.1 ओवर में 3 विकेट पर 126 रन।

20:21 (IST) 27 Apr 2024
LSG vs RR Live Score: केएल राहुल ने 31 गेंद पर अर्धशतक जड़ा

केएल राहुल ने 31 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। वह 32 गेंद पर 52 रन बनाकर क्रीज पर। दीपक हुड्डा 31 रन बनाकर क्रीज पर। लखनऊ का स्कोर 10 ओवर में 2 विकेट पर 94 रन।

20:12 (IST) 27 Apr 2024
IPL 2024 Live Score: केएल राहुल अर्धशतक के करीब

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 75 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 28 गेंद पर 45 रन बना लिए हैं। दीपक हुड्डा 21 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 37 गेंद पर 64 रन की साझेदारी।

19:57 (IST) 27 Apr 2024
IPL 2024 Live Score: राहुल-हु्ड्डा क्रीज पर

लखनऊ ने 5 ओवर में 2 विकेट पर 36 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 15 और दीपक हुड्डा 13 रन बनाकर क्रीज पर। रविचंद्रन अश्विन के ओवर में 10 रन बने।

19:43 (IST) 27 Apr 2024
LSG vs RR LIVE Score: मार्कस स्टोइनिस आउट

संदीप शर्मा ने मार्कस स्टोइनिस को पवेलियन भेजा। वह खाता भी नहीं खोल पाए। नए बल्लेबाज दीपक हुड्डा हैं। केएल राहुल 3 रन बनाकर क्रीज पर। लखनऊ का स्कोर 2 ओवर में 2 विकेट पर 11 रन।

19:36 (IST) 27 Apr 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: क्विंटन डिकॉक आउट

लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। क्विंटन डिकॉक और केएल राहुल क्रीज पर उतरे। राजस्थान के लिए ट्रेंट बोल्ट ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पहली 2 गेंद पर चौके लगाने के बाद तीसरी गेंद पर डिकॉक बोल्ड हुए। लखनऊ का स्कोर 3 गेंद पर 1 विकेट पर 8 रन।

19:13 (IST) 27 Apr 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: लखनऊ-राजस्थान के इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन

लखनऊ सुपर जाइंट्स इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: अमित मिश्रा, अर्शिन कुलकर्णी, कृष्णप्पा गौतम, युद्धवीर सिंह चरक, मणिमारन सिद्धार्थ।

राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: रियान पराग, शुभम दुबे, नवदीप सैनी, टॉम कोहलर-कैडमोर, तनुश कोटियन।

19:10 (IST) 27 Apr 2024
IPL Live Score: राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रोवमैन पॉवेल, शिम्रोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

19:09 (IST) 27 Apr 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11

क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, यश ठाकुर।

19:09 (IST) 27 Apr 2024
LSG vs RR LIVE Score: राजस्थान ने जीता टॉस

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ सुपर जायंट्स पहले बल्लेबाजी करेगी।

18:54 (IST) 27 Apr 2024
IPL Live Cricket Score: सैमसन और राहुल के लिए मैच अहम

राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन और लखनऊ के कप्तान केएल राहुल के लिए यह मैच अहम होगा। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए दोनों में से किसी एक चयन होगा। भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर फिलहाल दिल्ली में हैं। दिल्ली-मुंबई का मैच देख रहे हैं। इस मैच के बाद चयन को लेकर बैठक होने की उम्मीद है।

18:36 (IST) 27 Apr 2024
LSG vs RR LIVE Score: मयंक यादव की होगी वापसी?

मैच से एक दिन पहले मयंक यादव ने नेट्स पर पूरे जोश के साथ गेंदबाजी की। लखनऊ ने उनकी उपलब्धता के संबंध में कहा है कि वह वापसी के "काफी करीब" हैं।

18:20 (IST) 27 Apr 2024
Live Cricket Score: राजस्थान का पलड़ा भारी

राजस्थान और लखनऊ के बीच अबतक 4 मैच हुए हैं। राजस्थान की टीम 3 मैच जीती है। लखनऊ की टीम सिर्फ 1 मैच जीती है।

18:03 (IST) 27 Apr 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: राजस्थान की संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल [इम्पैक्ट प्लेयर: जोस बटलर]

17:15 (IST) 27 Apr 2024
IPL Live Score: लखनऊ की संभावित प्लेइंग

क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल/काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, दीपक हुडा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मैट हेनरी/मोहसिन खान, यश ठाकुर [इम्पैक्ट प्लेयर: मयंक यादव]

16:55 (IST) 27 Apr 2024
IPL 2024 Live Score: राजस्थान रॉयल्स स्क्वाड

यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल, केशव महाराज, शुभम दुबे, नवदीप सैनी, टॉम कोहलर-कैडमोर, कुलदीप सेन, नंद्रे बर्गर, तनुश कोटियन, डोनोवन फरेरा, आबिद मुश्ताक, कुणाल सिंह राठौड़।

16:47 (IST) 27 Apr 2024
LSG vs Rr LIVE Score: लखनऊ सुपर जायंट्स स्क्वाड

क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, देवदत्त पडिक्कल, निकोलस पूरन, दीपक हुडा, आयुष बडोनी, क्रुणाल पंड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, यश ठाकुर, अर्शिन कुलकर्णी, कृष्णप्पा गौतम, युद्धवीर सिंह चरक, मणिमारन सिद्धार्थ, अरशद खान, प्रेरक मांकड़, अमित मिश्रा, काइल मेयर्स, शमर जोसेफ, एश्टन टर्नर, नवीन-उल-हक, मयंक यादव

16:39 (IST) 27 Apr 2024
LSG vs RR Live Score: लखनऊ के सामने राजस्थान

आईपीएल 2024 का 44वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)और राजस्थान रॉयल्स (RR)के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।