इंडियन प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। सीजन का पहला मैच चेन्नई के चेपक स्टेडियम में होगा। दोनों टीमें चेन्नई में ही है और इस मैच के लिए तैयारी शुरू कर चुकी है। ऑक्शन के बाद दोनों टीमों में बदलवा हुए हैं। जानिए इस पहले मैच में किस पर रहेगी नजर।

दीपक चाहर

दीपक चाहर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए गेंद से लगातार प्रदर्शन करते आ रहे हैं। चाहर ने बीते सीजन के 10 मैचों में 13 विकेट लिए थे। चाहर नई गेंद से ज्यादा खतरनाक साबित होते हैं। चाहर ने पिछले साल एक ही टी20 मैच खेला था। वह चोट से काफी परेशान भी रहे। टीम को एक बार फिर उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी के फैंस पूरे साल इस एक टूर्नामेंट का इंतजार करते हैं जहां उन्हें अपने पसंदीदा खिलाड़ी को एक्शन में देखने का मौका मिलेगा। यह सीजन धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। ऐसे में सीजन ओपनर में फैंस की नजरें इस सुपरस्टार खिलाड़ी पर जमी होंगी।

डैरिल मिचेल

चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑलराउंडर डैरिल मिचेल पर 14 करोड़ रुपए खर्च किए थे। पहले मैच में उनपर नजरें टिकी होंगी। मिचेल इस सीजन में टीम के लिए काफी अहम रहने वाले हैं। पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में कमाल की बल्लेबाजी की। मिचेल ने चार मैच खेले जिसमें उनके नाम दो अर्धशतक शामिल हैं।

विराट कोहली

पहले मैच में लोगों की नजरें विराट कोहली पर भी होंगी। कोहली इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं थे। वह हाल ही में बेटे के पिता बने हैं। इसके बाद से वह मैदान से दूर थे। कोहली 16 साल से इसी एक टीम से खेल रहे हैं लेकिन अब तक उसे खिताब नहीं जिता पाए हैं। इस बार वह इसे बदलना चाहेंगे।

ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल ने 2023 में आरसीबी की ओर से सधी हुई बल्लेबाजी की थी। हालांकि बीते एक साल में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के कमाल की बल्लेबाजी की है। ऑस्ट्रेलिया के उन्होंने जो पिछले 10 टी20 खेले हैं उसमें उन्होंने दो शतक लगाए हैं।