इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में गुरुवार को विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को शानदार शुरुआत दिलाते हुए शतकीय साझेदारी की। आईपीएल में आरसीबी की ओर से 11 वीं बार उसके ओपनर्स ने शतकीय साझेदारी की। विराट कोहली इनमें से रिकॉर्ड 9 साझेदारी में शामिल रहे हैं।

विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 47 गेंद पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 59 रन की पारी खेली। इसके साथ ही एक और रिकॉर्ड उनके नाम हो गया। वह आईपीएल इतिहास में 100 पारियों में 30 से ज्यादा का स्कोर करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। इसके अलावा फाफ डुप्लेसिस और विराट कोहली की जोड़ी के नाम आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड हुआ।

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats
Royal Challengers Bangalore Team 2023 Players List

IPL 2023 पढ़ें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स का बॉल टू बॉल स्कोर

क्रिस गेल और विराट कोहली के नाम बड़ा रिकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ओर से बतौर ओपनिंग जोड़ी सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने का रिकॉर्ड क्रिस गेल और विराट कोहली के नाम है। दोनों के बीच 4 बार शतकीय साझेदारी हुई है। विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस ने 3 बार शतकीय साझेदारी की है। विराट कोहली और देवदत्त पड्डिकल ने 2 बार की है। वहीं क्रिस गेल और तिलकरत्ने दिलशान के बीच 2 बार शतकीय साझेदारी हुई है। विराट को अलावा गेल 6 बार इसके हिस्सा रहे हैं।

विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस की जोड़ी का शानदार प्रदर्शन

आईपीएल 2023 में विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया है। दोनों अबतक 415 रन जोड़ चुके हैं। दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल हैं। दोनों अबतक 283 रन जोड़ चुके हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के केएल राहुल और काइल मेयर्स 269 रन जोड़ चुके हैं। आरसीबी के ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डुप्लेसिस 241 रन जोड़ चुके हैं। मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा और इशान किशन 226 रन जोड़ चुके हैं।