SRH vs MI IPL 2023 Live Streaming Telecast Channel: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में जब मंगलवार 18 अप्रैल को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा तो वह जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) दोनों लगातार जीत के बाद भिड़ रहे हैं।
दोनों ने टूर्नामेंट में अपनी शुरुआत बैक-टू-बैक हार के साथ की थी। रविवार 16 अप्रैल को सूर्यकुमार यादव की 25 गेंद में 43 रन की तेज पारी की मदद से मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 14 गेंद शेष रहते 5 विकेट से जीत हासिल की। सूर्यकुमार यादव विरोधी खेमे में खलबली मचाने वाले साबित हुए।
वहीं, सलामी बल्लेबाज इशान किशन ने 25 गेंद पर 58 रन की पारी खेलकर बता दिया कि सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ंत में यह जोड़ी फिर से गेंदबाजों की बखिया उधेड़ सकती है। मुंबई इंडियंस जो पहले दो मैचों में संघर्ष कर रही थी। अब तिलक वर्मा के साथ एक बहुत ही संतुलित टीम दिख रही है। वह भी अच्छी लय में हैं, जबकि कैमरन ग्रीन और टिम डेविड की तेजतर्रार जोड़ी भी सबसे ज्यादा मायने रखती है।
आईपीएल 2023: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी पूरी जानकारी यह है।
कब खेला जाएगा आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला?
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का मैच 18 अप्रैल (मंगलवार) की शाम को होगा।
कहां खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का मैच?
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का मैच कितने बजे शुरू होगा?
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 के मैच में कितने बजे टॉस होगा?
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 के मैच में टॉस शाम 07:00 बजे होगा।
कौन से टीवी चैनल पर चैनल सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 मैच का प्रसारण होगा?
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के मैच का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। दर्शक हिंदी, अंग्रेजी समेत कई अन्य भाषाओं में भी लाइव कॉमेंट्री का लुत्फ ले सकते हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के मैच को भारत में जियो सिनेमा (JioCinema) ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।