रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और ‘रन मशीन’ विराट कोहली का इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का खिताब सपना एक बार फिर टूट गया। गुजरात टाइटंस के ओपनर शुभमन गिल राह में रोड़ा बन गए। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) के लीग स्टेज का आखिरी मैच बारिश के कारण धुलने का खतरा था। इसके बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार का मैच लगभग एक घंटे देरी से शुरू हुआ, लेकिन आरसीबी के मंसूबों पर गिल ने पानी फेरा। उन्होंने शतक लगाकर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

आरसीबी के पूर्व कप्तान कोहली ने बेहतरीन क्रिकेट खेला, लेकिन अन्य खिलाड़ियों से साथ नहीं मिला और निराशा हाथ लगी। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए लीग स्टेज के आखिरी मैच में आरसीबी को जीत दर्ज करनी थी। टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद आरसीबी ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 197 रन बनाए। विराट कोहली ने 61 गेंद पर नाबाद 101 रनो की पारी खेली। गुजरात ने 198 रन के टारगेट को 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई इंडियंस (MI) की टीम प्लेऑफ में पहुंच गई।

शुभमन गिल और विराट कोहली ने जड़े बैक टू बैक शतक

विराट कोहली ने इस मैच से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ शतक जड़ा था। गुजरात के खिलाफ शतक जड़कर वह बैक टू बैक शतक जड़ने वाले आईपीएल इतिहास के तीसरे क्रिकेटर बन गए। इस क्लब में शुभमन गिल भी शामिल हो गए। इस मैच से पहले उन्होंने सनराइजर्स के खिलाफ शतक जड़ा था। इससे पहले शिखर धवन दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए 2020 और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए जोस बटलर साल 2022 में ऐसा कर चुके हैं।

गुजरात टाइटंस के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर

गुजरात टाइटंस के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर शुभमन गिल के नाम है। इससे पहले भी यह रिकॉर्ड उनके ही नाम था। शुभमन गिल के नाम नाबाद 104, 101 और 96 रन का रिकॉर्ड है। डेविड मिलर ने 2022 में नाबाद 94 रन का पारी खेली थी। गिल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ शतक से चूक गए थे।

एक पारी में गुजरात के लिए सबसे ज्यादा छक्का जड़ने का रिकॉर्ड

राशिद खान के नाम एक पारी में गुजरात के लिए सबसे ज्यादा छक्का जड़ने का रिकॉर्ड है। उन्होंने मुंबई के खिलाफ 10 छक्के जड़े थे। गिल ने रविवार को आरसीबी के खिलाफ 8 छक्के जड़े। इससे पहले लखनू के खिलाफ उन्होंने 7 छक्के जड़े थे। चेन्नई के खिलाफ डेविड मिलर ने 6 छक्के जड़े थे।

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats

आईपीएल मैच में दो शतक

आईपीएल इतिहास में चौथी बार हुआ कि एक मैच में दो शतक लगे। साल 2023 में 2 बार ऐसा हुआ है। आरसीबी और सनराइजर्स के बीच मैच में कोहली और हेनरिक क्लासेन ने शतक जड़ा था। पहली बार ऐसा साल 2016 में हुआ था। आरसीबी और गुजरात लायंस के बीच मैच में विराट कोहली और एबी डीविलियर्स ने शतक जड़ा था। साल 2019 में आरसीबी के खिलाफ सनराइजर्स के लिए डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो ने शतक जड़ा था।