इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में शनिवार को पंजाब किंग्स (PBKS) के तीन बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ वानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात की। ये तीन बल्लेबाज कार्यवाहक कप्तान सैम करन, हरप्रीत सिंह भाटिया और जितेश शर्मा थे। इन्होंने मुंबई के गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर,जेसन बेहरनड्रॉफ, कैमरन ग्रीन और जोफ्रा आर्चर की आखिरी के ओवरों में जमकर कुटाई की।आखिरी 5 ओवरों में 96 रन बने। 15 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 4 विकेट पर 118 था। 20 ओवर के बाद टीम ने 8 विकेट पर 214 रन बना लिए।

पंजाब किंग्स की ओर से 15 ओवर का खेल हो जाने के बाद हरप्रीत सिंह भाटिया 20 गेंद पर 16 और सैम करन 15 गेंद पर 17 रन बनाकर क्रीज पर थे। दोनों ने अर्जुन तेंदुलकर के ओवर से कुटाई की शुरुआत की। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे के ओवर में 31 रन बने। इस ओवर में 4 चौके और 2 छक्के लगे। एक वाइड और हाई फुलटॉस नो बॉल भी देखने को मिला। पंजाब के बल्लेबाजों ने मोमेंटम को जारी रखते हुए जोफ्रा आर्चर के ओवर में 13 रन ठोके।

जितेश ने अपनी पारी में 7 गेंद पर 4 छक्के की मदद से 25 रन बनाए

कैमरन ग्रीन के अगले ओवर में 4 छक्के की मदद से 25 रन बने। इस ओवर में हरप्रीत 28 गेंद पर 41 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जोफ्रा आर्चर के ओवर में 10 रन बने और सैम करन 29 गेंद पर 55 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जेसन बेहरनड्रॉफ ने आखिरी ओवर में 17 रन दिए और जितेश शर्मा का विकेट लिया। जितेश ने अपनी पारी में 7 गेंद पर 4 छक्के की मदद से 25 रन बनाए। आखिरी गेंद पर हरप्रीत बरार रन आउट हुए। उन्होंने 2 गेंद पर 5 रन जड़े। ऐसी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी हुई तो कई बनने और टूटने तय थे। इस दौरान 4 रिकॉर्ड बने।

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats
Punjab Kings Team 2023 Players List

जितेश शर्मा के नाम हुआ ये रिकॉर्ड

आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन (कम से कम 25 रन) बनाने का रिकॉर्ड जितेश शर्मा के नाम हुआ। उन्होंने 357.14 के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर भानुका राजपक्षे को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2022 में वानखेड़े में 344.44 के स्ट्राइक रेट से 9 गेंद 31 रन बनाए थे। पंजाब किंग्स ने 109 रन बनाकर आखिरी 6 ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में मुंबई को पीछे छोड़ दिया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) इस मामले में शीर्ष पर है। टीम ने 2016 में बेंगलुरु में गुजरात लायंस के खिलआफ 126 रन ठोके थे। मुंबई इंडियंस ने 2020 में अबूधाबी में पंजाब किंग्स के खिलाफ 104 रन बनाए थे।

सैम करन और हरप्रीत भाटिया ने नाम किया ये रिकॉर्ड

सैम करन और हरप्रीत भाटिया के बीच 92 रन की साझेदारी हुई। यह पंजाब किंग्स की ओर से 5वें विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। सबसे बड़ी साझेदारी डेविड मिलर और राजगोपाल सतीश के नाम है। दोनों ने मोहाली में आरसीबी के खिलाफ नाबाद 130 रन की साझेदारी की थी। ग्लेन मैक्सवेल और डेविड मिलर ने इंदौर में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के खिलाफ नाबाद 79 रन की साझेदारी की थी। वहीं साल 2009 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ केपटाउन में कुमार संगकारा ने इरफान पठान के साथ 75 रन की साझेदारी की थी। पंजाब ने मुंबई के खिलाफ अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। मुंबई खिलाफ साल 2017 में टीम ने 3 विकेट पर 230 रन बनाए थे।