Sara tendulkar Shubman Gill: मुंबई इंडियंस ने रविवार को अपनी जीत और आरसीबी की हार के सहारे आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में जगह बना ली। रविवार को लीग राउंड के आखिरी मैच के साथ प्लेऑफ में पहुंचने वाली आखिरी टीम तय हुई। मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ में जाने के लिए सचिन तेंदुलकर ने गुजरात टाइटंस के युवा स्टार शुभमन गिल को शुक्रिया कहा। युवराज सिंह ने अपने अंदाज में मुंबई इंडियंस के मजे लिए।

शुभमन गिल के शतक ने जीता सचिन का दिल

अंकतालिका के गणित के मुताबिक यह अहम था कि मुंबई इंडियंस सनराइजर्स हैदराबाद को मात दे। साथ ही वह आरसीबी की हार की भी दुआ कर रहे थे। तभी वह प्लेऑफ में जगह पक्की कर सकते थे। आरसीबी का सामना गुजरात टाइटंस से था। शुभमन गिल के शतक के दम पर गुजरात टाइटंस ने आरसीबी को हराया।

सचिन तेंदुलकर ने दिन के अंत में ट्वीट किया और लिखा, ”कैमरन ग्रीन और शुभमन गिल ने मुंबई इंडियंस के लिए शानदार बल्लेबाजी की। विराट कोहली ने भी अद्भुत पारी खेली और बैक टू बैक शतक जड़ा। मुंबई को प्लेऑफ में देखकर खुशी हुई।”

युवराज सिंह ने शुभमन गिल के लिए मांगी कार

इसके बाद युवराज सिंह ने भी ट्वीट किया। उन्होंने कहा, ‘आज मैच शानदार रहा। अनलकी रही आरसीबी। शुभमन गिल की बल्लेबाजी को देखकर मजा आया। अब मुंबई इंडियंस को शुभमन को एक कार देनी चाहिए ताकी हम दोनों चंडीगढ़ में गेड़ी मार सकें।’ युवराज सिंह के इस ट्वीट पर फैंस ने अलग-अलग रिएक्शन दिए। कुछ ने कहा कि अब सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल का रिश्ता पक्का कर देना चाहिए। वहीं युवराज की कार की मांग एक यूजर ने लिखा, ‘दहेज लेना गैरकानूनी है।’

शुभमन गिल के साथ जोड़ा जाता है सारा तेंदुलकर का नाम

इन कमेंट्स की वजह हैं सचिन तेंदुलकर के बेटी सारा तेंदुलकर। बीते दो -तीन सालों से शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर की डेट करने की खबरें आ रही हैं। दोनों में से किसी ने इसकी पुष्ठि नहीं की है लेकिन अकसर ही इन्हें लेकर खबरें आती रहती हैं।

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats