Sara Tendulkar Became Emotional On Arjun’s 1st IPL Wicket: अर्जुन तेंदुलकर ने 18 अप्रैल 2023 की रात इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना पहला विकेट लिया। सनराइजर्स हैदराबाद के भुवनेश्वर कुमार उनका पहला आईपीएल शिकार बने। अर्जुन के विकेट लेने पर जहां पिता सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर खास अंदाज में बेटे को बधाई दी, वहीं, बहन सारा तेंदुलकर भी भावुक हो गईं।

सचिन ने मुंबई इंडियंस, कैमरन ग्रीन की तारीफ करते हुए लिखा, आखिरकार एक तेंदुलकर ने आईपीएल में विकेट ले लिया। दूसरी ओर सारा तेंदुलकर ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में अर्जुन तेंदुलकर के बयान के वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी बनाया।

सारा तेंदुलकर ने वीडियो पर लिखा, इस दिन का लंबे समय से इंतजार था। तुम पर बहुत बहुत बहुत बहुत गर्व है। सारा ने स्टोरी पर अर्जुन तेंदुलकर का हैशटैग भी इस्तेमाल किया। सारा तेंदुलकर ने भुवनेश्वर कुमार का विकेट लेने वाली वीडियो हाईलाइट्स को भी इंस्टाग्राम स्टोरी बनाया। सारा ने इस पर लिखा, हाईलाइट्स देखना बंद नहीं कर सकती। एक इंस्टाग्राम स्टोरी में अर्जुन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, पहिली Wicket.

Sachin Tendulkar | Arjun Tendulkar | Sara Tendlkar | Sara Tendlkar gets emotional after arjun tendulkar maiden ipl wicket |

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच की बात करें तो मेजबान कप्तान एडेन मार्कराम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने कैमरन ग्रीन के 40 गेंद में नाबाद 64 रन, तिलक वर्मा के 17 गेंद में 37 रन, टिम डेविड के 11 गेंद में 16 रन, इशान किशन के 31 गेंद में 38 और रोहित शर्मा के 18 गेंद में 28 रन की मदद से 20 ओवर में 5 विकेट पर 192 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद 19.5 ओवर में 178 रन पर ऑलआउट हो गई। मुंबई इंडियंस की ओर से अर्जुन तेंदुलकर 20वां ओवर लेकर आए। अर्जुन ने 5वीं गेंद पर भुवनेश्वर कुमार का विकेट लेकर सनराइजर्स हैदराबाद की पारी का अंत किया।

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से मयंक अग्रवाल ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान एडेन मार्कराम ने 17 गेंद में 22, हेनरिक क्लासेन ने 16 गेंद में 36 रन की पारियां खेलीं। मुंबई इंडियंस की ओर से जेसन बेहरेनडॉर्फ, रिले मेरेडिथ और पीयूष चावला ने 2-2 विकेट लिए।

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats