भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री का मानना है कि मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का कार्यभार पिछले वर्षों में दोगुणा हो गया है और बल्ले से उनके फॉर्म में नहीं होने की वजह से रोहित की कप्तानी पर भी असर पड़ा है। रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं जिनकी कप्तानी में मुंबई की टीम ने सबसे ज्यादा पांच बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। हालांकि पिछले सीजन में यानी साल 2022 में उनकी टीम चार जीत के साथ अंकतालिका में आखिरी स्थान पर रही थी।

खराब फॉर्म का रोहित की कप्तानी पर पड़ा असर

रवि शास्त्री ने माना की बल्ले से फॉर्म में नहीं होने का असर रोहित शर्मा की कप्तानी पर भी पड़ा है। उन्होंने कहा कि अगर आप रन बना रहे हैं तो एक कप्तान के रूप में काम बहुत आसान हो जाता है और मैदान पर आपकी शारीरिक भाषा बदल जाती है, लेकिन जब आप रन नहीं बना रहे होते हैं तो मैदान पर अपनी एनर्जी अलग होती है। फिर आप फ्लैट जा सकते हैं चाहे आप कोई भी हों। आईपीएल 2023 भी रोहित के लिए अच्छा नहीं चल रहा है और उन्होने 10 मैचों में 18.39 की औसत से 184 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 126.89 का है जिसमें दो बार वो डक पर आउट हो चुके हैं।

कप्तान के रूप में बढ़ गई है रोहित की चुनौतियां

रवि शास्त्री ने कहा कि एक कप्तान के रूप में ये ज्यादा अहम है कि आपका प्रदर्शन सामने आए। हालांकि जिस तरह की टीम उनके पास है और वो अपने करियर के जिस स्टेज पर हैं उनके लिए ये कठिन काम है। हालांकि ये टीम अगले एक या दो साल में एक बेहतरीन टीम बन सकती है, लेकिन सही टीम क्या हो उस कांबिनेशनल को हासिल करना एक कप्तान का काम है। दो या तीन साल पहले आपके पास जो संसाधन थे वो अब सामान नहीं है। एक कप्तान के रूप में चुनौतियां उनके लिए दोगुनी हो सकती है। एक कप्तान के रूप में दो साल पहले सब कुछ उनके लिए काफी अच्छा था, लेकिन अब उनका काम दोगुणा हो गया है। ऐसे में आप मैदान पर जाओ और बेहतर काम करो।

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats