प्रत्युष राज

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। टीम को सीजन शुरू होने से पहले ही बड़ा झटका कप्तान ऋषभ पंत के तौर पर लगा। स्टार विकेटकीपर सड़क दुर्घटना का शिकार होने के कारण मैदान से दूर हैं। उनकी गैरमौजूदगी में डेविड वार्नर की कप्तानी में टीम खेल रही है। टीम का प्रदर्शन खराब रहा है। वह लगातार 5 मैच हारी। 7 में से 2 मैच जीतकर अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है।

दिल्ली कैपिटल्स के खराब प्रदर्शन के बाद कोच रिकी पोंटिंग ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आईपीएल 2022 से पहले मेगा ऑक्शन ने टीम की कमर तोड़कर रख दी। शिखर धवन, श्रेयस अय्यर और कगिसो रबाडा जैसे अपने शीर्ष खिलाड़ी अन्य टीमों का हिस्सा बन गए। मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ और ऑलराउंडर अक्षर पटेल को रिटेन किया था।

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats

रिकी पोंटिंग को खल रही शिखर धवन और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों की कमी

रिकी पोंटिंग ने कहा, “हमारे पास मजबूत भारतीय बल्लेबाजी क्रम था। शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और पृथ्वी शॉ शीर्ष क्रम में थे। हमारे पास अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी क्रम था, कई टीमों के पास ऐसी लग्जरी नहीं होती। हम नॉर्खिया और रबाडा को एक साथ खिलाने में सफल रहे।” धवन को पंजाब किंग्स ने खरीद लिया। वह इस साल टीम की कमान संभाल रहे हैं। वहीं अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। उन्हें अपना कप्तान बनाया। हालांकि, चोट के कारण वह इस आईपीएल में नही खेल रहे।

रिकी पोंटिंग के लिए क्या है चैलेंज

रिकी पोंटिंग ने आगे कहा, ” अब हमारे लिए स्थिति थोड़ी अलग है। हमने शीर्ष और मध्य क्रम में कुछ बदलाव किए हैं, सही टीम कॉम्बिनेशन खोजने की कोशिश कर रहे हैं। स्टार खिलाड़ियों को खोने के बाद एक कोच के तौर पर मेरे लिए यह सबसे बड़ी चुनौती है कि कितनी जल्दी टीम बनती है और हमारे लिए पुनर्निर्माण चल रहा है। एक कोच के तौर पर मैं बहुत बदलाव नहीं करना चाहता और अगर आप ऐसा कर रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आप अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। ”