इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) के अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर ने सनराइजर्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और राजस्थान का स्कोर पावरप्ले में 1 विकेट पर 85 रन हो गया। टीम ने पावरप्ले में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया। वहीं आईपीएल का यह छठा सबसे ज्यादा स्कोर है। इस दौरान जोस बटलर ने पावरप्ले में अर्धशतक जड़ने के मामले में क्रिस गेल की बराबरी की। उन्होंने 22 गेंद पर 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 54 रन ठोक दिए।

इंडियन प्रीमियर लीग में पावरप्ले में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड कोलकाता नाइट राइडर्स के नाम है। उन्होंने 2017 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ उसके होम ग्राउंड पर बगैर विकेट के 105 रन बनाए थे। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स ने 2014 में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई में 2 विकेट पर 100 रन बनाए थे। 2015 में चेन्नई ने मुंबई के खिलाफ बगैर विकेट के 90 रन बनाए थे। 2011 में राजस्थान के खिलाफ कोच्चि टस्कर्स केरल ने 2 विकेट पर 87 रन बनाए थे। सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 2014 में 1 विकेट पर 86 रन बनाए थे। राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2023 में सनराइजर्स के खिलाफ 1 विकेट पर 85 रन बनाए।

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats
Rajasthan Royals Team 2023 Players List

राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल के पावरप्ले में सर्वोच्च स्कोर

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने 85/1 आईपीएल में पावरप्ले में अपना अबतक का सर्वोच्च स्कोर बनाया। इससे पहले उसका सर्वोच्च स्कोर 1 विकेट पर 81 रन था। टीम ने अबूधाबी में साल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बनाया था। साल 2008 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 1 विकेट पर 73 रन बनाए थे। साल 2010 में जयपुर में पंजाब किंग्स के खिलाफ 70 रन बनाए थे।

जोस बटलर ने क्रिस गेल की बराबरी की

जोस बटलर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पावरप्ले में अर्धशतक लगाने के मामले में कैरेबियाई दिग्गज की बराबरी कर ली। क्रिस गेल और जोस बटलर के आईपीएल में पावरप्ले में 3-3 अर्धशतक हैं। डेविड वार्नर इस मामले में शीर्ष पर हैं। उन्होंने पावरप्ले में 6 अर्धशतक लगाए हैं। बटलर पिछले साल सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप जीते थे। सनराइजर्स के खिलाफ उन्होंने धुआंधार बल्लेबाजी की।