जोफ्रा आर्चर आईपीएल 2023 के बीच में ही मुंबई इंडियंस का साथ छोड़कर इंजरी की वजह से इंग्लैंड लौट गए, लेकिन इस तेज गेंदबाज को लेकर मुंबई फ्रेंचाइजी के पास बड़ी योजना है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी इस खिलाड़ी की सेवा लंबे समय तक लेना चाहती है और इसके लिए आर्चर को करोड़ों का अनुबंध देने को तैयार है।

डेलीमेल डॉट कॉम डॉट यूके ने बताया है कि जोफ्रा आर्चर को मुंबई स्थित फ्रेंचाइजी साल भर का अनुबंध देने की तैयारी कर रहा है। अगर आर्चर इसके लिए मान जाते हैं तो अनुबध के नियमों के मुताबिक इंग्लैंड को इंटरनेशनल क्रिकेट में आर्चर की सेवाएं लेने के लिए एमआई की अनुमित लेने की आवश्यकता होगी। एमआई फ्रेंचाइजी की अलग-अलग लीग में पांच टीमें खेल रही हैं, लेकिन आर्चर अभी आईपीएल और साउथ अफ्रीका टी20 टीम में ही मुंबई के लिए खेल रहे हैं। अगर वो मुंबई के साथ अनुबंध कर लेते हैं तो वो इस टीम के लिए सभी लीगों का हिस्सा बन सकते हैं।

हालांकि अभी इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है और ये भी साफ नहीं है कि क्या जोफ्रा आर्चर मुंबई फ्रेंचाइजी के साथ इस अनुबंध को लेकर सहमत हैं या नहीं। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने पिछले दो सालों में इंजरी की वजह से ज्यादा क्रिकेट नहीं खेली है। उन्होंने इस साल साउथ अफ्रीका टी20 लीग से वापसी तो की थी, लेकिन तब से लेकर अब तक सिर्फ 11 मैच ही खेले थे।

मुंबई ने उन्हें आईपीएल 2022 में 8 करोड़ में साइन किया था और वो पिछले सीजन से इंजरी की वजह से बाहर हो गए थे और एक बार फिर से इस सीजन में भी उन्होंने सिर्फ 5 मैच खेले और एल्बो इंजरी की वजह से ही वापस इंग्लैंड लौट गए। डेलीमेल के मुताबिक एलेक्स हेल्स को भी ये फ्रेंचाइजी टारगेट कर रही है कि वो भी एक साल का अनुबंध स्वीकार कर लें। हेल्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट में वर्ल्ड कप 2022 के जरिए वापसी की थी।

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats