MS Dhoni Trolled: दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में अपनी कप्तानी से, अपनी रणनीति से टीम इंडिया को कई बड़े टूर्नामेंट जिताए। आईपीएल में भी डीआरएस को धोनी रिव्यू सिस्टम के तौर पर जाना जाता है जिनसे गलती नहीं होती है। ऐसे में जब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान धोनी से भूल हुई तो उनकी अपनी ही टीम ने उन्हें ट्रोल कर दिया।

टॉस पर धोनी से हुई बड़ी गलती

चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेले मैच में धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जब उनसे टीम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शिवम दुबे यह मैच नहीं खेल रहे हैं जबकि टीम की दी गई प्लेइंग इलेवन में दुबे का नाम शामिल था। धोनी यह बात भूल गए थे। टीम ने इसी कारण अपने कप्तान के मजे ले लिए।

CSK ने अपनी ही टीम को किया ट्रोल

उन्होंने ट्विटर अकाउंट पर धोनी की तस्वीर शेयर की जिसमें वह शिवम दुबे के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस तस्वीर को दो बार शेयर किया। एक तस्वीर में दोनों साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में टीम ने लिखा, ‘थाला प्रैक्टिस के समय’। दूसरी तस्वीर में केवल धोनी थे और दुबे नजर नहीं आ रहे थे। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘थाला टॉस के समय’. इस तरह उन्होंने अपने ही कप्तान को ट्रोल कर दिया।

शिवम दुबे ने बनाए सबसे ज्यादा रन

शिवम दुबे ने इस मुकाबले में अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा 25 रन बनाए। उनके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ ने 24 और अंबाति रायडु ने 23 रन बनाए हैं। टीम ने 8 विकेट खोकर 167 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स केवल 140 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई।