MI vs KKR IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के 22वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हरा दिया। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने मुंबई को 186 रन का लक्ष्य दिया था। केकेआर ने इस लक्ष्यको 17.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। आज रोहित शर्मा की जगह सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की। सूर्यकुमार यादव हाफ सेंचुरी से चूक गए। साथ ही अर्जुन तेंदुलकर का आईपीएल डेब्यू हुआ। केकेआर की तरफ से वेंकटेश अय्यर ने सीजन का दूसरा और अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ा। मुंबई इंडियंस की यह सीजन की दूसरी जीत है। मुंबई इंडियंस ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर हार का सिलसिला तोड़ा था, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को ईडन गार्डंस पर विशाल स्कोर वाले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने हराया।
Indian Premier League, 2023
Mumbai Indians
186/5 (17.4)
Kolkata Knight Riders
185/6 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 22 )
Mumbai Indians beat Kolkata Knight Riders by 5 wickets
Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 की दूसरी जीत दर्ज की है।
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा ने हार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम 15-20 रन पीछे रह गए। डेथ ओवर्स में हमारे बल्लेबाजों को कम से कम 200 तक पहुंचाना चाहिए था। वेंकटेश अय्यर के लिए बुरा फील हो रहा है, क्योंकि उसने खास शतक बनाया और बदले में उसे हार मिली। नितीश राणा ने कहा कि मुझे गेंदबाजी यूनिट से और अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। हम पावरप्ले में और बेहतर कर सकते थे।
मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हरा दिया है। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने मुंबई को 186 रन का लक्ष्य दिया था। केकेआर ने इस लक्ष्यको 17.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। मुंबई की ओर से इशान किशन ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए। वहीं केकेआर की ओर से सुयश शर्मा ने 2 विकेट हासिल किए।
15 ओवर की समाप्ति के बाद मुंबई का स्कोर 163/3 है। क्रीज पर टिम डेविड (15) और सूर्यकुमार यादव (37) बल्लेबाजी कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस को जीतने के लिए 30 गेंदों में 23 रन चाहिए।
तिलक वर्मा 25 गेंदों में 30 रन की पारी खेलकर आउट हो गए हैं। तिलक के रूप में मुंबई को तीसरा झटका लगा है। सुयश शर्मा ने तिलक वर्मा का विकेट लिया। 14 ओवर की समाप्ति के बाद मुंबई का स्कोर 148/3 है। क्रीज पर टिम डेविड और सूर्यकुमार यादव (37) बल्लेबाजी कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस को जीतने के लिए 36 गेंदों में 38 रन चाहिए।
मुंबई के दो विकेट 100 रन के अंदर गिर जाने के बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने स्कोरबोर्ड को संभाल लिया है और तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। 12 ओवर की समाप्ति के बाद मुंबई का स्कोर 130/2 है। सूर्यकुमार 27 और तिलक वर्मा 23 पर नाबाद हैं। मुंबई को जीत के लिए 48 गेंदों में 56 रन चाहिए।
186 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही मुंबई इंडियंस ने 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 109 रन बना लिए हैं। मुंबई को अभी भी जीत के लिए 60 गेंदों में 76 रन की जरूरत है। क्रीज पर कप्तान सूर्यकुमार यादव (14) और तिलक वर्मा (16) पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
हाफ सेंचुरी पूरी करने के बाद इशान किशन 58 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। इशान ने 25 गेंदों के अंदर 58 रन की पारी खेली। वरुण चक्रवर्ती ने इशान का विकेट लिया। मुंबई इंडियंस को जीतने के लिए 75 गेंदों में 99 रन चाहिए।
रोहित शर्मा के रूप में मुंबई इंडियंस को पहला झटका लग चुका है। रोहित 20 रन बनाकर आउट हो गए हैं। रोहित के आउट होने के बाद इशान किशन ने अपना अर्द्धशतक पूरा कर लिया है। इशान ने 22 गेंदों के अंदर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। 7 ओवर की समाप्ति के बाद मुंबई का स्कोर 81/1 है।
186 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत काफी अच्छी रही है। रोहित और इशान ने तेज शुरुआत करते हुए चौथे ही ओवर में 50 रन ठोक दिए हैं। रोहित शर्मा (13) और इशान 47 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
पहले बल्लेबाजी करने आई केकेआर की टीम ने मुंबई इंडियंस को 186 रन का लक्ष्य दिया। केकेआर ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 185 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर (104) हाई स्कोरर रहे। मुंबई की तरफ से ऋतिक शौकीन ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। अर्जुन तेंदुलकर ने 2 ओवर डाले, लेकिन कोई विकेट नहीं मिला।
कोलकाता नाइट राइडर्स को छठा झटका लग गया है। रिंकू सिंह 18 रन बनाकर आउट हो गए हैं। डुआन जानसेन ने उनका विकेट लिया। 19 ओवर की समाप्ति के बाद केकेआर का स्कोर 175/6 है।
कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से 15 साल बाद किसी बल्लेबाज ने आईपीएल में शतक जड़ा है। वेंकटेश अय्यर 2008 के बाद केकेआर के लिए शतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने हैं। पहला शतक 2008 के सीजन में ब्रैंडन मैक्कुलम ने ही लगाया था। वेंकटेश ने 49 गेंदों में शतक पूरा किया। यह उनके आईपीएल करियर का भी पहला शतक है।
कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी के 15 ओवर समाप्त हो गए हैं। केकेआर ने 4 विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए हैं। क्रीज पर वेंकटेश अय्यर 97 और रिंकू सिंह 6 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। ऋतिश शौकीन ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट लेकर अपना स्पेल खत्म किया।
कोलकाता नाइट राइडर्स को शार्दुल ठाकुर के रूप में चौथा झटका लगा है। शार्दुल 13 रन बनाकर आउट हुए हैं। क्रीज पर वेंकटेश अय्यर (86) का साथ देने के लिए रिंकू सिंह आए हैं।
पहले बल्लेबाजी कर रही कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 117 रन बना लिए हैं। क्रीज पर वेंकटेश अय्यर (86) और शार्दुल ठाकुर 11 रन बनाकर नाबाद हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी के शुरुआती 10 ओवर समाप्त हो गए हैं। केकेआर का स्कोर 90/3 है। क्रीज पर वेंकटेश अय्यर (63) और शार्दुल ठाकुर 3 रन बनाकर नाबाद हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स को लगा तीसरा झटका। कप्तान नितीश राणा 5 रन बनाकर लौटे पवेलियन। ऋतिक शौकिन ने लिया नितीश का विकेट। वेंकटेश अय्यर अर्द्धशतक से 1 रन दूर
कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी का पावरप्ले खत्म हो गया है। 6 ओवर में केकेआर ने 2 विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं। केकेआर ने एन जगदीशन (0) और गुरबाज (8) का विकेट खोया है। क्रीज पर नितीश राणा और वेंकटेश अय्यर (43) पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले 4 ओवर के अंदर 1 विकेट खोकर 39 रन बना लिए हैं। विकेट के रूप में एन जगदीशन (0) पवेलियन में वापस जा चुके हैं। अर्जुन तेंदुलकर ने अभी तक किफायती गेंदबाजी की है। हालांकि उन्हें विकेट नहीं मिला है।
कोलकाता नाइट राइडर्स को 11 के स्कोर पर पहला झटका लग गया है। कैमरून ग्रीन ने एन जगदीशन को खाता खोलने का मौका नहीं दिया और शून्य पर ही पवेलियन भेज दिया। 2 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 12/1 है। गुरबाज के साथ वेंकटेश अय्यर क्रीज पर हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से रहमानुल्लाह गुरबाज और एन जगदीशन ने किया पारी का आगाज। अर्जुन तेंदुलकर ने डाला पहला ओवर, जिसमें उन्होंने 5 रन दिए।
रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, एन जगदीशन, नितीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, लॉकी फर्ग्यूसन और वरुण चक्रवर्ती
इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा, मंदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, डेविन विस
इशान किशन, कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), टिम डेविन, नेहल वाधेरा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकिन, पीयूष चावला, दुआन जेनसेन, रिले मेरेडिथ
इम्पैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा, रमनदीप सिंह, अर्शद खान, विष्णु विनोद, कुमार कार्तिकेय
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का आज आईपीएल डेब्यू होने जा रहा है। उन्हें दो सीजन के बाद पहली बार प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। अर्जुन पिछले पूरे सीजन में बाहर बैठे थे।
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस ने टॉस जीत लिया है। मुंबई ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। रोहित शर्मा की जगह सूर्यकुमार यादव कप्तानी कर रहे हैं। रोहित पेट दर्द की वजह से आज का मैच नहीं खेल रहे।
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच को देखने के लिए आज वानखेड़े स्टेडियम में 19 हजार बच्चियों की मौजूदगी है। मुंबई की टीम ने यह पहल की है। आम दर्शकों को आज स्टेडियम में एंट्री नहीं मिली है।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले मैच से पहले टॉस के दौरान ग्राउंड पर मौजूद रहेंगी।
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, डेवाल्ड ब्रेविस , तिलक वर्मा, इशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, विष्णु विनोद, कैमरन ग्रीन, अर्जुन तेंदुलकर, रमनदीप सिंह, शम्स मुलानी, रिले मेरेडिथ, नेहाल वढेरा, ऋतिक शोकीन, अर्शद खान, डुआन जेनसन, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, जैसन बेहरेनडोर्फ, आकाश मढवाल।
कोलकाता नाइट राइडर्स: नितीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, रिंकू सिंह, नारायण जगदीसन, वैभव अरोड़ा, सुयश शर्मा, डेविड विसे, कुलवंत खेजरोलिया, लिटन दास और मनदीप सिंह।
Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders IPL 2023 Updates: इंडियन प्रीमियर लीग के 22वें मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हरा दिया है। मुंबई की यह इस सीजन की दूसरी जीत है। इस मैच में कोलकाता की तरफ से सीजन का दूसरा और अपने करियर का पहला शतक लगाया था, लेकिन मुंबई की जीत ने उस शतक पर पानी फेर दिया। मुंबई की ओर से इशान किशन ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए।