इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान केएल राहुल की बल्लेबाजी की काफी आलोचना हो रही है। इसका कारण धीमी स्ट्राइक रेट है। राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ भी हालत कुछ ऐसा ही रहा। उन्होंने 32 गेंद पर 39 रन बनाए। राहुल पावरप्ले में भी काफी धीमी बल्लेबाजी करते हैं। इसके कारण इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने ओपनर बल्लेबाज पर बड़ी टिप्पणी की है।

पीटरसन ने कमेंट्री के दौरान कठित तौर पर कहा कि राहुल को पावरप्ले में बैटिंग करते हुए देखना काफी बोरिंग होता है। राजस्थान रॉयल्स को ट्रेंट बोल्ट ने मेडन ओवर करके बेहतरीन शुरुआत दिलाई। इसके साथ ही कभी 14 गेंद पर अर्धशतक जड़कर सबसे तेज अर्धशतक जड़कर इतिहास रचने वाले राहुल के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड हो गया। आईपीएल 2014 से पहला ओवर 27 बार मेडन रहा है और राहुल ने इनमें से 11 ओवर का सामना किया है।

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats
Lucknow Super Giants Team 2023 Players List

साल 2022 में केएल राहुल का कुछ ऐसा ही था हाल

ऐसा नहीं है कि केएल राहुल आईपीएल 2023 में ही पावरप्ले में रन बनाने से जूझ रहे हैं। साल 2022 में भी केएल राहुल की हालत कुछ ऐसी ही थी। आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट मिलाकर 30 पारियों में दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 400 गेंद पर 416 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 104 का रहा। साल 2023 में 6 पारियों में उन्होंने 87 गेंद पर 95 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 109.19 का रहा है।

राजस्थान रॉयल्स को मिला 155 का टारगेट

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 154 रन बनाए। काइल मेयर्स ने सबसे ज्यादा 42 गेंद पर 51 रन बनाए। राहुल ने 39 रन बनाए। मार्क्स स्टोइनिस ने 21 और निकोल्स पूरन ने 29 रन बनाए। राजस्थान की ओवर से रविचंद्रन अश्विन ने 23 रन देकर 2 विकेट झटके।