इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) का फाइनल रविवार (28 मई) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच होगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर चेन्नई, हार्दिक पंड्या की अगुआई वाली टीम से बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहती है, तो वो मुंबई इंडियंस की पांच ट्राफियों की बराबरी कर लेगी।

बैक-टू-बैक आईपीएल खिताब

अगर गुजरात की टीम जीतने में सफल रही तो वह लगातार दो सीजन में चैंपियन बनने के मामले में चेन्नई और मुंबई की बराबरी कर लेगी। चेन्नई ने 2010 और 2011 में बैक-टू-बैक आईपीएल खिताब जीता था। मुंबई ने 2019 और 2020 में इस उपलब्धि को दोहराया। खिलाड़ियों की बात करें तो रोहित शर्मा शर्मा 6 बार खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं।

धोनी के पास रोहित के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका

मुंबई इंडियंस उनकी कप्तानी में 5 खिताब जीती है। वहीं 2009 में डेक्कन चार्जर्स खिताब जीती थी तो वह टीम का हिस्सा था। गुजरात की टीम जीती तो हार्दिक पांड्या और चेन्नई जीती तो अंबाती रायुडू उनकी बराबरी कर लेंगे। महेंद्र सिंह धोनी के पास बतौर कप्तान सबसे ज्यादा खिताब जीतने के मामले में रोहित की बराबरी करने का मौका है। ऐसा हुआ तो चेन्नई 5 खिताब के साथ मुंबई की बराबरी कर लेगी।

सबसे ज्यादा बार आईपीएल टाइटल जीतने वाले खिलाड़ी

रोहित शर्मा – मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अब तक सबसे ज्यादा छह आईपीएल खिताब जीते हैं। उन्होंने 2009 में डेक्कन चार्जर्स के साथ पहला विजेता पदक जीता और फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में पांच खिताब जीते।

हार्दिक पांड्या – गुजराता टाइटंस कप्तान हार्दिक पांड्या ने अब तक पांच आईपीएल खिताब जीते हैं। मुंबई साल 2015, 2017, 2019 और 2020 में चैंपियन बनी तो वह टीम के हिस्सा थे। बतौर कप्तान उन्होंने गुजरात टाइटंस को साल 2022 में पहले ही सीजन में खिताब दिलाया था।

अंबाती रायुडू – अंबाती रायुडू भी पांच आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं । 2013, 2015 और 2017 में मुंबई इंडियंस खिताब जीती तो वह उस टीम का हिस्सा थे। 2018 और 2021 में चेन्नई खिताब जीती तो वह उसके हिस्सा थे।

जसप्रीत बुमराह – बुमराह 2013 में मुंबई इंडियंस में शामिल हुए और अपने पहले सीजन में ही खिताब जीता। पीठ की चोट के कारण इस साल के आईपीएल में नहीं खेलने वाला स्टार तेज गेंदबाज 2015, 2017, 2019 और 2020 में मुंबई का हिस्सा रहे, जब टीम खिताब जीती।

कीरोन पोलार्ड – कीरोन पोलार्ड एकमात्र विदेशी खिलाड़ी हैं जो पांच आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। वह 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में चैंपियन बनने वाली मुंबई टीम का हिस्सा थे।

आदित्य तारे – विकेटकीपर-बल्लेबाज आदित्य तारे पांच आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 2013, 2015, 2019 और 2020 में चैंपियन मुंबई का हिस्सा थे। साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम विजेता बनी थी तो वह उस टीम का हिस्सा थे।

धोनी समेत 4 खिलाड़ी 4-4 बार खिताब जीतने वाली टीम के हिस्सा

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई 2010, 2011, 2018 और 2021 में चार खिताब जीती है। सुरेश रैना चारों बार टीम का हिस्सा रहे। मुंबई इंडियंस 2013, 2015, 2017 और 2019 में चार आईपीएल खिताब जीती तो इस टीम में लसिथ मलिंगा भी थे। हरभजन सिंह 2013, 2015 और 2017 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे जब टीम आईपीएल खिताब जीती और 2018 में जब वह सीएसके में शामिल हुए, तब धोनी की अगुआई वाली टीम चैंपियन बनी।