इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) का फर्स्ट हाफ बीत चुका है और रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या समेत कई बड़े खिलाड़ियों ने अबतक टूर्नामेंट में उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया है। इनमें दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान डेविड वार्नर भी शामिल हैं, जिन्होंने 4 अर्धशतक लगाए हैं, लेकिन बल्लेबाजी काफी धीमी की है। वहीं आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम करन भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। आईपीएल 2022 में बतौर फिनिशर शानदार प्रदर्शन करने वाले दिनेश कार्तिक का बल्ला भी नहीं चला है। इस खबर में बात करेंगे उन 11 खिलाड़ियों की, जिनसे उम्मीदें काफी थीं लेकिन उन्होंने अबतक टूर्नामेंट में इसके अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया है।

डेविड वार्नर का स्ट्राइक रेट सवालों के घेरे में

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर ने 7 मैच में 43.71 के औसत से 306 रन बनाए हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट सवालों के घेरे में रहा है। उन्होंने यह रन 119.53 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में 44 चौके लगाए हैं, लेकिन छक्का सिर्फ 1 ही जड़ा है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ उन्होंने 48 गेंद पर 56 रन बनाए। गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ उन्होंने 32 गेंद पर 37 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने 55 गेंद पर 65 रन बनाए। मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ उन्होंने 47 गेंद पर 51 रन बनाए।

रोहित शर्मा और केएल राहुल भी नहीं छोड़ पाए छाप

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने 7 मैच की 7 पारी में 26.14 के औसत से 183 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 129.79 का रहा है। उन्होंने सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। उन्होंने 7 मैच में 37.43 के औसत से 262 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक जड़े हैं। उनका स्ट्राइक रेट 113.91 का रहा है। उन्होंने 27 चौके और 3 छक्के लगाए हैं। सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2023 के शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने 7 मैच में 20.86 के औसत से 146 रन बनाए हैं। उन्होंने केवल एक अर्धशतक जड़ा है। पिछले कुछ मैचों में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। यही कारण है कि उनका स्ट्राइक रेट 171.76 का है।

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats
Chennai Super Kings Team 2023 Players List
Gujarat Titans Team 2023 Players List
Punjab Kings Team 2023 Players List
Kolkata Knight Riders Team 2023 Players List
Lucknow Super Giants Team 2023 Players List
Delhi Capitals Team 2023 Players List
Sunrisers Hyderabad Team 2023 Players List
Rajasthan Royals Team 2023 Players List
Royal Challengers Bangalore Team 2023 Players List
Mumbai Indians Team 2023 Players List

हार्दिक पंड्या और आंद्रे रसेल का खराब प्रदर्शन

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने 6 मैच में सिर्फ 128 रन बनाए है। इस दौरान उन्होंने सिर्फ एक अर्धशतक जड़ा है। उनका औसत 21.33 और स्ट्राइक रेट 117.43 का रहा है। गेंदबाजी की बात करें तो वह किफायती रहे हैं। हालांकि, उन्हें विकेट नहीं मिला है। 6 मैच में उन्होंने 78 गेंद किए हैं 87 रन देकर 2 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी 6.69 की रही है।

कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। उनका बल्ला खामोश है। वह 8 मैच में 18 के औसत और 138.46 के स्ट्राइक रेट से वह सिर्फ 108 रन ही बना पाए हैं। गेंदबाजी की बात करें तो 55 गेंद पर 97 रन देकर 10.58 की इकॉनमी से 5 विकेट लिए हैं।

दिनेश कार्तिक और सुनील नरेन के लिए सिरदर्द

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। पिछले साल फिनिशर भूमिका में शानदार प्रदर्शन करने वाले इस खिलाड़ी ने इस साल 8 मैच में 11.86 के औसत और 131.75 के स्ट्राइक रेट से 83 रन बनाए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए सुनील नरेन का प्रदर्शन भी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सिरदर्द बना हुआ है। उन्हें बल्लेबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिला है, लेकिन गेंद से वह कुछ ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। 8 मैच में 174 गेंद किए हैं 258 रन देकर 6 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी 8.90 की रही है।

सैम करन का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं

पंजाब किंग्स ने सैम करन को 18.5 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। हालांकि, उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने 7 मैच में 28.40 के औसत और 137.86 के स्ट्राइक रेट से 142 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 अर्धशतक जड़ा है।

उन्होंने 7 मैच में 149 गेंद किए गेंद किए हैं और 220 रन देकर 5 विकेट लिए हैं। उनका औसत 44 और इकॉनमी 8.86 का रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज उमेश यादव प्रदर्शन काफी खराब रहा है। उन्होंने 8 मैच में 114 गेंद किए हैं और 189 देकर 1 विकेट लिए हैं। उनका औसत 189 और इकॉनमी 9.95 का है।

15 खिलाड़ियों में ये भी शामिल

पंजाब के लेग स्पिनर राहुल चाहर का प्रदर्शन भी खराब रहा है। उन्होंने 7 मैच में 138 गेंद किए हैं और 189 रन देकर सिर्फ 2 विकेट लिए हैं। उनका औसत 94.50 और इकॉनमी 8.22 की रही है। 15 खिलाड़ियों का चयन हो तो इन 11 के अलावा पृथ्वी शॉ, इशान किशन, सरफराज खान और लॉकी फर्ग्यूसन शामिल होंगे। दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर पृथ्वी शॉ का प्रदर्शन काफी शर्मनाक रहा है। उन्होंने 6 मैच में सिर्फ 47 रन बनाए हैं। यही कारण है कि वह टीम से भी ड्रॉप हो गए।

सरफराज खान और लॉकी फर्ग्यूसन भी फ्लॉप

वहीं मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर इशान किशन का भी प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने 7 मैच में 26.14 के औसत और 129.79 के स्ट्राइक रेट से 183 रन बनाए हैं। इस दौरान 1 अर्धशतक जड़ा है।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी सरफराज खान ने 3 मैच में 44 रन बनाए हैं। उन्हें लगातार मौका भी नहीं मिला है। का है। कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन ने 3 मैच में 46 गेंद किए हैं और 96 रन देकर सिर्फ 1 विकेट लिए हैं।

ये है आईपीएल 2023 की फ्लॉप 11

डेविड वार्नर (कप्तान/दिल्ली कैपिटल्स), रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस), केएल राहुल (लखनऊ सुपर जायंट्स), सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस), हार्दिक पंड्या (गुजरात टाइटंस), आंद्रे रसेल (कोलकाता नाइट राइडर्स), दिनेश कार्तिक (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर), सैम करन (पंजाब किंग्स), सुनील नरेन (कोलकाता नाइट राइडर्स), उमेश यादव (कोलकाता नाइट राइडर्स), राहुल चाहर (पंजाब किंग्स)।

ये है आईपीएल 2023 की फ्लॉप 15

डेविड वार्नर (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक, सैम करन, सुनील नरेन, उमेश यादव, राहुल चाहर, पृथ्वी शॉ (दिल्ली कैपिटल्स), इशान किशन (मुंबई इंडियंस), सरफराज खान (दिल्ली कैपिटल्स), लॉकी फर्ग्यूसन (कोलकाता नाइट राइडर्स)।