इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ पहली ही गेंद पर चौका जड़कर खाता खोला। 182 रन का लक्ष्य देने के बाद मोहम्मद सिराज ने आरसीबी की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत की। वार्नर ने 3 गेंदों पर 2 चौके जड़े। पहला चौका जड़ते ही उनके नाम बड़ा रिकॉर्ड हो गया। वह आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के पीछे छोड़ दिया।
डेविड वार्नर ने फिल साल्ट के मिलकर दिल्ली को अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन बड़ा स्कोर नहीं बना पाए। दोनों के बीच 4 पारियों में पहली बार 1 रन से ज्यादा की साझेदारी हुई। आईपीएल 2023 में स्लो स्ट्राइक रेट के कारण आलोचना का सामना कर रहे डेविड वार्नर ने आरसीबी के खिलाफ अक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने 14 गेंद पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 22 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 157.14 का रहा। वह छठे ओवर में आउट हुए।
वार्नर के आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ 861 रन हो गए
जोश हेजलवुड को उनका विकेट मिला। दिल्ली का स्कोर 5.1 ओवर में 1 विकेट पर 60 रन था। दिल्ली ने आईपीएल 2023 में पावरप्ले में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया। टीम ने 1 विकेट पर 70 रन बनाए। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ टीम ने 1 विकेट पर 61 रन बनाए थे। वार्नर के आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ 861 रन हो गए हैं।
साल्ट और वार्नर के बीच 4 पारियों में पहली बार बढ़िया साझेदारी हुई
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 839 रन बनाए हैं। वार्नर की इस पारी से दोनों का स्कोर बराबर था। इसके अलावा रोहित शर्मा के 786 रन हैं। अंबाति रायुडू ने 728 रन बनाए। साल्ट और वार्नर के बीच 4 पारियों में पहली बार बढ़िया साझेदारी हुई। सनराइजर्स के खिलाफ दोनों के बीच 1 रन की साझेदारी हुई थी। सनराइजर्स और गुजरात टाइटंस (GT) के शून्य रन की साझेदारी हुई थी। आरसीबी के खिलाफ दोनों के 31 गेंद पर 60 रन जोड़े।
