इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023)में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)के शिवम दुबे ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर केकेआर के गेंदबाजों को जमकर कूटा। उन्होंने 20 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और अंबाती रायुडू की बराबरी कर ली। शिवम ने चेन्नई के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने के मामले में दोनों की बराबरी की। वह आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा छक्का लगाने के मामले में टॉप -5 बल्लेबाजों में शामिल हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना के नाम है। उन्होंने साल 2014 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 16 गेंद पर अर्धशतक जड़ा था। मोइन अली ने साल 2022 में 19 गेंद पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ फिफ्टी जड़ दिया था और अजिंक्य रहाणे ने इसी साल 19 गेंद पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ यह करनामा किया। रैना, मोइन और रहाणे तीनों ने वानखेड़े में यह पारी खेली है।

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats
Chennai Super Kings Team 2023 Players List
Kolkata Knight Riders Team 2023 Players List

शिवम 7 मैच की 6 पारी में 15 छक्के जड़ चुके हैं

वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2012 में मुंबई इंडियंस के लिए बेंगलुरू में 20 गेंद पर अर्धशतक जड़ा था। अंबाती रायुडू ने साल 2021 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली में 20 गेंद पर अर्धशतक लगाया था। शिवम दुबे ने इस पारी के दौरान 21 गेंद पर 2 चौके और पांच छक्के लगाए। वह आईपीएल 2023 में अबतक सबसे ज्यादा छक्का लगाने के मामले में टॉप-5 खिलाड़ियों में शामिल हैं। शिवम 7 मैच की 6 पारी में 15 छक्के जड़ चुके हैं। वह सबसे ज्यादा छक्का लगाने के मामले में संयुक्त रूप से 5वें नंबर पर है।

सबसे ज्यादा छक्का आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस के नाम

आईपीएल 2023 में अबतक सबसे ज्यादा छक्का आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस के नाम है। उन्होंने 7 मैच की 7 पारी में 25 छक्के ठोके हैं। ग्लेन मैक्सवेल 23 छक्के के साथ दूसरे नंबर पर है। ऋतुराज गायकवाड़ 17 छक्कों के साथ तीसरे, वेंकटेश अय्यर और काइल मेयर्स 16- 16 छक्कों के साथ संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर हैं। शिरमोन हेटमायर, शिवम दुबे और निकोल्स पूरन 15-15 छक्कों के साथ संयुक्त रूप से 5वें नंबर पर हैं।