इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) के फाइनल से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्टार बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने संन्यास का ऐलान कर दिया था। पूरे सीजन में वह रन बनाने के लिए जूझते रहे, लेकिन गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ फाइनल में उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी। उन्होंने बारिश से प्रभावित मैच में महज 8 गेंद 19 रन ठोक दिए और चेन्नई के हाथों से फिसलते मैच को उसके हाथों में कर दिया। इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237.50 का रहा।

मामला 13 वें का ओवर का है। चेन्नई को जीत के लिए 3 ओवर में 38 रन चाहिए थे। गुजरात की ओर से मोहित शर्मा गेंद करने आए। इससे पहले राशिद खान के ओवर में शिवम दुबे ने लगातार दो छक्के जड़े थे। रायुडू ने मोहित की पहली गेंद को छक्का जड़ा। अगली गेंद को उन्होंने चौका जड़ दिया। अगली गेंद पर उन्होंने फिर छक्का लगाया। तीसरी गेंद पर उन्होंने फिर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद वहीं खड़ी हो गई। वह कॉट एंड बोल्ड हो गए। आउट होने से पहले उन्होंने अपना काम कर दिया था।

रविंद्र जडेजा ने पलटी बाजी

चेन्नई का स्कोर 12ओवर में 3 विकेट पर 133 रन था। रायुडू के आउट होने तक स्कोर 12.4 ओवर में 4 विकेट पर 149 रन हो गया। हालांकि, रायुडू के आउट होने के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अगली ही गेंद पर मोहित शर्मा ने पवेलियन भेजा दिया। मैच रोमांचक हो गया था। आखिरी गेंद पर इसका फैसला हुआ। आखिरी दो गेदों पर 10 रनों की जरूरत थी और रविंद्र जडेजा ने छक्का और चौका जड़कर चेन्नई को जीत दिला दी।

अंबाती रायुडू ने की रोहित शर्मा की बराबरी

चेन्नई ने पांचवीं बार खिताब जीतकर मुंबई इंडियंस (MI) की बराबरी कर ली। गुजरात की टीम लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने से चूक गई। अंबाती रायुडू ने इसके साथ ही सबसे ज्यादा आईपीएल ट्रॉफी जीतने के मामले में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। रोहित और उन्होंने बतौर खिलाड़ी 6-6 ट्रॉफी जीती हैं। वहीं हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड और महेंद्र सिंह धोनी ने 5-5 बार ट्रॉफी जीती है।

अंबाती रायुडू का आईपीएल करियर

अंबाती रायुडू ने आईपीएल 2023 में 16 मैचों में 15.80 के औसत से 158 रन बनाए। इस दौरान वह एक भी अर्धशतक नहीं जड़ सके। नाबाद 27 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा। 204 मैचों में 28.23 के औसत और 127.54 के स्ट्राइक रेट से 4348 रन बनाए। उन्होंने एक शतक और 22 अर्धशतक लगाए। वह चेन्नई से पहले मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे।