Chennai Super Kings (CSK) Predicted Playing 11: चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) 2023 के लिए 23 दिसंबर को कोच्चि में हुई नीलामी में 20.45 करोड़ रुपए खर्च कर 7 खिलाड़ियों को खरीदा। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने सबसे ज्यादा धनराशि (16.25 करोड़ रुपए) इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर और टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) पर खर्च की। बेन स्टोक्स चेन्नई सुपर किंग्स के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। इससे पहले यह उपलब्धि दीपक चाहर (Deepak Chahar) के नाम थी।
चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने आईपीएल 2022 के लिए हुए नीलामी (Auction) में दीपक चाहर को 14 करोड़ रुपए में खरीदा था। नीलामी के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स का फोकस ज्यादा से ज्यादा ऑलराउंडर्स (All-Rounder) को अपनी टीम में शामिल करने पर था। शायद यही वजह रही कि उसने बेन स्टोक्स समेत काइल जैमीसन (Kyle Jamieson) और भारत के अनकैप्ड खिलाड़ी अजय मंडल, भगत वर्मा और निशांत संधू को खरीदा।
चेन्नई सुपर किंग्स ने महज 50 लाख रुपए खर्च कर भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व उप कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की भी सेवाएं हासिल कीं। अब चूंकि आईपीएल 2023 के लिए नीलामी हो चुकी है। ऐसे में फ्रेंचाइजी के लिए अगला कदम यह होगा कि आगामी संस्करण के लिए उनका सर्वश्रेष्ठ संयोजन क्या हो सकता है।
टीम में 7 नए खिलाड़ी जुड़ने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ऋतुराज गायकवाड़ को बेन स्टोक्स के साथ ओपनिंग के लिए भेज सकते हैं। आईपीएल 2023 की नीलामी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए हमारी प्लेइंग 11 नीचे है।
संभावित प्लेइंग इलेवन: ऋतुराज गायकवाड़, बेन स्टोक्स, मोईन अली, अंबाती रायडू, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), ड्वेन प्रिटोरियस, दीपक चाहर, मुकेश चौधरी, महेश थीक्षणा। मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग जानने के लिए यहां क्लिक करें…
आईपीएल नीलामी (IPL Auction) के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम
विकेटकीपर: एमएस धोनी, डेवोन कॉनवे (न्यूजीलैंड)।
बल्लेबाज: ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, सुभ्रांशु सेनापति, शेख रशीद, अजिंक्य रहाणे।
ऑलराउंडर: मोईन अली (इंग्लैंड), शिवम दुबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja), ड्वेन प्रिटोरियस (दक्षिण अफ्रीका), मिचेल सैंटनर (न्यूजीलैंड), बेन स्टोक्स (इंग्लैंड), काइल जैमीसन (न्यूजीलैंड), अजय मंडल, भगत वर्मा, निशांत सिंधु।
गेंदबाज: दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना (श्रीलंका), सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षणा (श्रीलंका)।