इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के उपकप्तान अक्षर पटेल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अर्धशतक जड़ा। मुंबई के गेंदबाजों के सामने एक तरफ दिल्ली के अन्य बल्लेबाज जूझ रहे थे, तो दूसरी ओर बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 25 गेंद पर 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 54 रन ठोक दिए। यह उनके आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक था। उन्होंने इसके लिए 91 पारी लिए। राजस्थान रॉयल्स के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने उनसे कम पारी में अर्धशतक जड़ा है।

अक्षर पटेल आउट हुए और इसके बाद दिल्ली की टीम तास की पत्तों की तरह बिखर गई। टीम ने आखिरी 10 गेंदों पर 5 विकेट गंवा दिए। डेविड वार्नर की अगुआई वाली टीम पूरे 10 ओवर भी नहीं खेल पाई और 19.4 ओवर में 172 रन पर ऑल आउट हो गई और उसके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड हुआ। वह इस साल पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑल आउट होने वाली पहली टीम बन गई।

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats
Delhi Capitals Team 2023 Players List

पीयूष चावला की अगुआई में मुंबई के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया

दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाफ पीयूष चावला की अगुआई में मुंबई के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। साल 2022 के बाद पहली मुंबई इंडियंस के स्पिनर्स ने 4 विकेट लिए। पीयूष चावला ने 3 विकेट झटके। वहीं ऋतिक शौकिन ने 1 विकेट लिया। वहीं जेसन बेहरनड्रॉफ ने 3 विकेट लिए। रिले मैरेडिथ ने 2 विकेट लिए। दिल्ली के कप्तान डेविड वार्नर ने लगातार तीसरा अर्धशतक जड़ा, लेकिन उनकी पारी फिर धीमी रही। उन्होंने 47 गेंद पर 51 रन बनाए।

रविंद्र जडेजा का हाल अक्षर पटेल से भी ज्यादा खराब

आईपीएल में पहला अर्धशतक जड़ने के मामले में सबस ज्यादा पारी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने लिया है। उन्होंने 131 पारी लिए। वहीं अक्षर पटेल ने इसके लिए 91 पारी लिए। रविचंद्रन अश्विन ने 70 तो हरभजन सिंह ने 60 पारी लिए। अक्षर पटेल 126 आईपीएल मैच में 19.73 के औसत और 131.53 के स्ट्राइक रेट से 1243 रन बना चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 7.29 की इकॉनमी से 102 विकेट लिए हैं।