IPL 2023 Mini Auction: अगले सीजन के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) की नीलामी 23 दिसंबर 2022 को कोच्चि में होगी। यह दावा ईएसीपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट में किया गया है। आईपीएल 2023 के लिए होने वाली नीलामी में हर टीम के कुल बजट को 90 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 95 करोड़ रुपए भी किए जाने की उम्मीद है।
इससे पहले फरवरी 2022 में आईपीएल ने मेगा ऑक्शन का आयोजन किया था। उसमें 204 खिलाड़ियों को खरीदा गया था (अधिकतम संभव 217 स्लॉट उपलब्ध थे)। मेगा ऑक्शन में 107 कैप्ड खिलाड़ी और 97 अनकैप्ड खिलाड़ी थे। कुल 551.7 करोड़ रुपये खर्च किए गए। खरीदे गए खिलाड़ियों में 137 भारतीय और 67 विदेशी थे।
आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन के बाद पंजाब किंग्स के पर्स में बची थी सबसे ज्यादा राशि
टीमें | बची धनराशि |
पंजाब किंग्स | 3.45 करोड़ रुपए |
लखनऊ सुपर जायंट्स | कोई धनराशि नहीं |
चेन्नई सुपर किंग्स | 2.95 करोड़ रुपए |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 1.55 करोड़ रुपए |
राजस्थान रॉयल्स | 0.95 करोड़ रुपए |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 0.45 करोड़ रुपए |
गुजरात टाइटंस | 0.15 करोड़ रुपए |
मुंबई इंडियंस | 0.10 करोड़ रुपए |
सनराइजर्स हैदराबाद | 0.10 करोड़ रुपए |
दिल्ली कैपिटल्स | 0.10 करोड़ रुपए |
खिलाड़ियों को रिलीज करने में अब एक सप्ताह से भी कम का समय
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सभी 10 फ्रैंचाइजी 15 नवंबर तक रिटेन और रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को सौंपनी है। चूंकि आईपीएल टीमों द्वारा खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने के लिए अब एक सप्ताह से भी कम का समय बचा है।
ऐसे में सभी फ्रेंचाइजीस 23 दिसंबर को मिनी-ऑक्शन से पहले अपने रोस्टर को अंतिम रूप देने की जल्दी में हैं। सबसे ज्यादा शोर दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस कैंप से आ रहा है, क्योंकि ये टीमें अपनी च्वाइस के साथ तैयार हैं।
आईपीएल 2023 की नीलामी में उतरने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जमा करने से पहले कुछ फैसले लेने होंगे। फाफ डुप्लेसिस की मौजूदगी के बावजूद ओपनिंग एक समस्या बनी हुई है।
ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक, रजत पाटीदार और शाहबाज अहमद का रिटेन किया जाना पक्का है। गेंदबाजी विभाग में वानिंदु हसरंगा, मोहम्मद सिराज और हर्षल पटेल जैसे खिलाड़ियों के भी टीम में अपनी जगह बनाए रखने की उम्मीद है।
मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा, डेवल्ड ब्रेविस, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, डेनियल सैम्स, टिम डेविड, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, ट्रिस्टन स्टब्स, तिलक वर्मा का रिटेन किया जाना तय है।