IPL 2023 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) से पहले 23 दिसंबर को मिनी ऑक्शन (IPL Mini Auction) होना है। इससे पहले 15 नवंबर को सभी फ्रेंचाइजियों ने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट (Retained Player List) जारी कर दी। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने कैरेबियाई ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो (DJ Bravo) को रिलीज कर दिया। टीम के पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) का मानना है कि ब्रावो को फ्रेंचाइजी फिर खरीदेगी। वहीं टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने कहा कि फ्रेंचाइजी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का उत्तराधिकारी खोजेगी। ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) विकल्प हो सकते हैं।

चेन्नई ने क्यों किया ब्रावो को रिलीज

उथप्पा ने ईएसपीएनक्रिकइंफो पर कहा, “ड्वेन ब्रावो और किरोन पोलार्ड के बगैर आईपीएल अलग दिखेगा। मुझे लगता है कि चेन्नई अपने पर्स में ज्यादा रकम चाहती थी। उन्हें बहुत ज्यादा स्पॉट भरने की आवश्कता नहीं है। वो एक बैट्समैन और एक ऑलराउंडर चाहेंगे। वे ऑलराउंडर और कुछ भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ा पर्स रखना चाहते हैं। ऐसा हो जाने पर वे डीजे ब्रावो को खरीदने को देखेंगे। वह सीएसके अभिन्न हिस्सा रहे हैं। ब्रावो संन्यास नहीं लेने वाले हैं तो मुझे लगता है कि वे उन्हें फिर से खरीदने कि कोशिश करेंगे।”

ऋतुराज गायकवाड़ हो सकते हैं धोनी के विकल्प

धोनी के बाद सीएसके की कप्तानी कौन करेगा? इसे लेकर जाफर ने कहा, ” एमएस धोनी के बाद सीएसके की कप्तानी कौन करेगा? इसपर उनकी निगाहें होंगी। ऋतुराज गायकवाड़ एक विकल्प हो सकते हैं। वह युवा हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के लिए भी कप्तानी की है। वे उन्हें अगले कप्तान के तौर पर तैयार करने को देख सकते। उन्हें कुछ जिम्मेदारी कुछ मिल सकती है।

बीच सीजन में बदला था सीएसके का कप्तान

बता दें कि आईपीएल 2022 में रविंद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स ने कप्तान बनाया था। पहले कुछ मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद धोनी को एक बार फिर कप्तानी सौंप दी गई थी। जडेजा चोट के कारण पूरा सीजन नहीं खेल पाए। इसके बाद उनके और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच सबकुछ ठीक न होने की बात भी सामने आई। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने जडेजा को रिलीज नहीं किया है और माना जा रहा है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है।