इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में आज यानी 27 मार्च को पहला डबल हेडर है। पहला मुकाबला 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और ऋषभ पंत की अगुआई वाली दिल्ली कैपिटल्स के बीच है। यह मैच दोपहर 3:30 बजे से मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाना है। दूसरा मैच शाम 7:30 बजे से मुंबई के ही डॉ. डी वाई पाटिल स्टेडियम में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के बीच खेला जाना है।
पहले मैच में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स इन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकती हैं।
ये है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, डेनियन सैम्स/डेवाल्डे ब्रेविस, टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडेय।
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, टिम सीफर्ट, यश ढुल, मंदीप सिंह, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, खलील अहमद, चेतन साकरिया।
फैंटेसी क्रिकेट खेलने वाले मुंबई और दिल्ली के मैच के लिए इशान किशन को कप्तान और ऋषभ पंत उप कप्तान बना सकते हैं।
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स फैंटेसी इलेवन: इशान किशन (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान), रोहित शर्मा, पृथ्वी शॉ, सरफराज खान और टिम डेविड (सभी बल्लेबाज), जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और मयंक मार्कंडेय (सभी गेंदबाज), कीरोन पोलार्ड, ललित यादव (ऑलराउंडर्स)।
शाम साढ़े सात बजे से होने वाले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर और पंजाब किंग्स की टीमें इन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकती हैं।
ये है रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर और पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, शेरफेन रदरफोर्ड, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), 7 वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, शाहबाज अहमद/कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, डेविड विली।
पंजाब किंग्स: शिखर धवन, मयंक अग्रवाल (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, भानुका राजपक्षे, शाहरुख खान, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), ओडियन स्मिथ, नाथन एलिस/हरप्रीत बराड़, संदीप शर्मा, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर।
फैंटेसी क्रिकेट खेलने वाले पंजाब और बंगलौर के मैच के लिए फाफ डुप्लेसिस को कप्तान और लियाम लिविंगस्टोन को उपकप्तान बना सकते हैं।
पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर फैंटेसी इलेवन: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन (उपकप्तान), विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, शाहरुख खान (सभी बल्लेबाज), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर बल्लेबाज), मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह (सभी गेंदबाज), वानिंदु हसरंगा (ऑलराउंडर)।