इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन का सातवां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में क्रिस मॉरिस के कमाल से राजस्थान ने दिल्ली को 3 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही उसने दिल्ली के खिलाफ लगातार 5 हार के क्रम को तोड़ दिया।
दिल्ली ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 147 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 19.4 ओवर में 7 विकेट पर 150 रन बना लिए। उसके लिए आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी (16.25 करोड़) मॉरिस ने 18 गेंद पर नाबाद 36 रन बनाए। उन्होंने आखिरी दो ओवर में चार छक्के जड़कर टीम को जीत दिला दी। राजस्थान के डेविड मिलर ने 43 गेंद पर 62 रन बनाए। गेंदबाजी में कमाल करने वाले जयदेव उनादकट ने 7 गेंद पर नाबाद 11 रन ठोके।
दिल्ली की सीजन में यह पहली हार है। पहले मैच में उसने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर शिकस्त दी थी। वहीं, राजस्थान की सीजन में यह पहली जीत है। टीम को अपने पहले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ नजदीकी मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी।
दिल्ली के लिए कप्तान ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। उन्होंने 32 गेंद की पारी में 9 चौके लगाए। पंत के अलावा टॉम करन 21 और ललित यादव 20 रन बनाकर आउट हुए। क्रिस वोक्स ने 11 गेंद पर नाबाद 15 रन बनाए। इन चारों के अलावा कोई भी दहाई के आंकड़े को नहीं छू सके।
संजू सैमसन की लव स्टोरी; क्लासमेट को दे दिया था दिल, 5 साल डेट करने के बाद की थी शादी
दिल्ली का शीर्ष क्रम इस मैच में फेल रहा। जयदेव उनादकट ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने पृथ्वी शॉ (2), शिखर धवन (9) और अजिंक्य रहाणे (8) को आउट किया। मार्कस स्टोइनिस खाता भी नहीं खोल सके। उनादकट के अलावा मुस्तफिजूर रहमान ने दो और क्रिस मॉरिस ने एक विकेट अपने नाम किए। यहां जानिए पॉइंट टेबल में अन्य टीमों की क्या है स्थिति
BCCI Central Contracts: केदार जाधव और मनीष पांडे बाहर; हार्दिक को फायदा, भुवनेश्वर और चहल को नुकसान
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 15 ओवर में 6 विकेट पर 90 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 5 ओवर में 58 रन बनाने हैं। किलर-मिलर के नाम से मशहूर डेविड मिलर क्रीज पर हैं। उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। मिलर ने अपनी पारी में अब तक 7 चौके लगाए हैं। राहुल तेवतिया 17 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हो गए। कगिसो रबाडा की गेंद पर ललित यादव ने उनका कैच लिया।
राजस्थान की पारी के आधे ओवर समाप्त हो चुके हैं। उसने 10 ओवर में 5 विकेट पर 52 रन बनाए हैं। डेविड मिलर और राहुल तेवतिया क्रीज पर हैं। दोनों आक्रामक बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। मिलर ने 27 गेंद पर चार चौकों की मदद से 31 रन बना लिए हैं। तेवतिया ने एक रन बनाए हैं। टीम को आखिरी 10 ओवर में 96 रन चाहिए। रियान पराग 5 गेंद पर 2 और शिवम दुबे 7 गेंद पर 2 रन बनाकर आवेश खान का शिकार बन गए।
राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत भी दिल्ली की तरह बेहद खराब रही। टीम ने तीसरे ओवर में ही 13 रन पर दो विकेट गंवा दिए। क्रिस वोक्स ने मनन वोहरा को 9 रन और जोस बटलर को 2 रन पर कैच आउट कराया। टीम 4 रन ही जोड़ सकी थी कि अगले ओवर में कप्तान संजू सैमसन भी 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सीजन का पहला मैच खेल रहे कगिसो रबाडा ने उन्हें धवन के हाथों कैच आउट कराया।
88 के स्कोर पर दिल्ली टीम को 5वां झटका लगा। कप्तान पंत फिफ्टी पूरी करते ही रनआउट हो गए। उन्होंने 32 बॉल पर 51 रन की पारी खेली। पंत ने ललित के साथ 5वें विकेट के लिए 36 गेंद पर 51 रन की साझेदारी की। दिल्ली ने 14 ओवर में 5 विकेट पर 95 रन बना लिए हैं। ललित यादव 22 गेंद पर 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। टॉम करन उनके साथ हैं।
दिल्ली कैपिटल्स ने 10 ओवर के बाद मैच में वापसी कर ली है। उसने राहुल तेवतिया के ओवर में 20 रन बनाए। 11वें ओवर में पंत ने उन्हें लगातार तीन चौके जड़े। इसके बाद ललित यादव ने भी एक चौका ठोक दिया। 12वें ओवर में पंत ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने 30 गेंद पर अर्धशतक ठोका।
दिल्ली की पारी के आधे ओवर समाप्त हो चुके हैं। टीम ने 10 ओवर में 4 विकेट पर 57 रन बनाए हैं। ऋषभ पंत 20 गेंद पर 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी पारी में अब तक चार चौके लगाए हैं। दूसरी ओर, ललित यादव 11 गेंद पर 10 रन बनाकर नाबाद हैं। जयदेव उनादकट ने अपना स्पैल पूरा कर लिया है। उन्होंने 4 ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट लिए हैं।
दिल्ली की शुरुआत खराब रही। पावरप्ले में उसके तीन बल्लेबाज आउट हो गए। जयदेव उनादकट ने पृथ्वी शॉ, शिखर धवन के बाद अजिंक्य रहाणे को भी आउट कर दिया। रहाणे को उन्होंने अपने तीसरे और पारी के छठे ओवर में आउट किया। रहाणे आठ गेंद पर आठ रन ही बना सके और उनादकट को ही कैच थमा बैठे।
राजस्थान की टीम को जयदेव उनादकट ने दोहरा झटका दिया। उन्होंने अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर पृथ्वी शॉ को आउट किया। इसके बाद अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर शिखर धवन को आउट कर दिया। पृथ्वी 5 गेंद पर 2 रन ही बना सके। डेविड मिलर ने ही उनका कैच लिया। धवन 11 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने एक चौका लगाया। विकेटकीपर संजू सैमसन ने उनका कैच लिया।
राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, मनन वोहरा, संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), डेविड मिलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, शिवम दुबे, जयदेव उनादकट, क्रिस मॉरिस, मुस्तफिजूर रहमान, चेतन सकारिया।
दिल्ली कैपिटल्स: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, क्रिस वोक्स, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, ललित यादव, आवेश खान।
राजस्थान की टीम भले ही पंजाब के खिलाफ चार रनों से हार गई थी, लेकिन इस मैच में भी संजू सैमसन टॉस जीतने पर फील्डिंग चुन सकते हैं। ऋषभ पंत भी पहले फील्डिंग को तरजीह दे सकते हैं। मुंबई में दूसरी पारी के दौरान ठीक-ठाक ओस गिरती है और बल्लेबाजी आसान हो जाती है।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हाई स्कोरिंग मैच होते हैं। ऐसी स्थिति में तेज गेंदबाजों आवेश खान और क्रिस वोक्स के ऊपर राजस्थान के बल्लेबाजों को खुल कर न खेलने देने की जिम्मेदारी होगी। चेन्नई के खिलाफ इन दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि राजस्थान के पास चेन्नई की तुलना में ज्यादा पावर हिटर्स और इनफॉर्म बल्लेबाज हैं।
राजस्थान की टीम के पास स्टोक्स के लिए लाइक फॉर लाइक रिप्लेसमेंट नहीं है। यानी स्टोक्स जिस स्किल सेट के खिलाड़ी हैं, वैसा कोई दूसरा विकल्प टीम के पास नहीं है। राजस्थान इस मुकाबले में इंग्लैंड के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन को मौका दे सकती है। लिविंगस्टोन बिगबैश लीग में पर्थ स्कॉचर्स के लिए दूसरे टॉप स्कोरर रहे थे। उन्होंने बिगबैश में 28 छक्के जमाए थे। राजस्थान को उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
दिल्ली के तेज गेंदबाज साउथ अफ्रीका के एनरिक नॉर्खिया के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर है। इस कारण वे लगातार दूसरे मैच में नहीं खेल सकेंगे। कगिसो रबाडा भी नॉर्खिया के साथ ही साउथ अफ्रीका से आए हैं। वे अब अभ्यास करने लगे हैं। इस मैच में खेलते हैं या नहीं यह देखना होगा। लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल पहले से ही कोरोना से जूझ रहे हैं। पटेल के भी इस मैच में खेलने की उम्मीद काफी कम है।
आईपीएल के 7वें मैच में गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह इस सीजन में पहली बार कप्तानी संभालने वाले दो युवा विकेटकीपर बल्लेबाजों ऋषभ पंत (दिल्ली) और संजू सैमसन (राजस्थान) की पहली भिड़ंत भी है। दिल्ली ने चेन्नई को हराकर इस सीजन में जीत के साथ शुरुआत की है। वहीं, राजस्थान को अपने पहले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ नजदीकी मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी।