IPL 2021 PBKS vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन का आठवां मुकाबला पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला गया। मुंबई के वानखेड़े स्टोडियम में चेन्नई ने पंजाब को 6 विकेट से हरा दिया। पंजाब के खिलाफ ये उसकी लगातार तीसरी जीत है। उसने पिछले सीजन के दोनों मैच में केएल राहुल की टीम को हराया था।
चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 106 रन बनाए। पंजाब ने 15.4 ओवर में 4 विकेट पर 107 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। चेन्नई के लिए मैच में मोईन अली ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 31 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली। इस दौरान मोईन ने 7 चौके और एक छक्का लगाया।
रविंद्र जडेजा ने रॉकेट थ्रो और हैरतअंगेज कैच से मचाया धमाल, तोड़ा महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड
फाफ डुप्लेसिस 33 गेंद पर 36 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। सुरेश रैना 8 रन, ऋतुराज गायकवाड़ 5 रन बनाकर आउट हुए। अंबाती रायुडू खाता भी नहीं खोल सके। सैम करन ने नाबाद 5 रन बनाए। यहां जानिए पॉइंट टेबल में अन्य टीमों की क्या है स्थिति
पंजाब के लिए सबसे ज्यादा रन शाहरुख खान ने बनाए। उन्होंने 36 गेंद पर 47 रन बनाए। इस दौरान 4 चौके और 2 छक्के लगाए। चेन्नई के लिए दीपक चाहर ने कातिलाना गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट लिए। उनके अलावा सैम करन, मोईन अली और ड्वेन ब्रावो को एक-एक सफलता मिली।
महेंद्र सिंह धोनी ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
Highlights
चेन्नई की टीम ने 9वें ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं। मोईन अली और फाफ डुप्लेसिस क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 24 गेंद पर 29 रनों की साझेदारी कर ली है। मोईन 17 गेंद पर 24 और फाफ 21 गेंद पर 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाज बिना विकेट खोए टीम को जीत दिलाना चाहेंगे।
चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने पावरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 32 रन बनाए। टीम को पहला झटका पांचवें ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में लगा। वे 16 गेंद पर 5 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बन गए। दीपक हुड्डा ने उनका कैच लिया। गायकवाड़ के बाद मोईन अली क्रीज पर उतरे हैं। उनके साथ फाफ डुप्लेसिस हैं।
पंजाब किंग्स ने 15 ओवर में 6 विकेट पर 73 रन बनाए हैं। शाहरुख खान 23 गेंद पर 27 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने रविंद्र जडेजा के बाद मोईन अली की गेंद पर छक्का मारा। शाहरुख आखिरी 5 ओवरों में धमाकेदार बल्लेबाजी कर पंजाब को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा सकते हैं।
पंजाब किंग्स की पारी के आधे ओवर समाप्त हो चुके हैं। उसने 10 ओवर में 5 विकेट पर 48 रन बनाए हैं। शाहरुख खान 12 गेंद पर 13 और झाए रिचर्डसन 12 गेंद पर 8 रन बनाकर नाबाद हैं। शाहरुख ने रविंद्र जडेजा की गेंद पर छक्का मारा था। वे बड़ी पारी खेल सकते हैं। उनके पास अपना नाम बनाने का बेहतरीन मौका है।
दीपक चाहर ने पंजाब किंग्स को पांचवां झटका दिया। उन्होंने दीपक हुड्डा को फाफ डुप्लेसिस के हाथों कैच कराया। हुड्डा 15 गेंद पर 10 रन ही बना सके। चाहर ने अपने चौथे यानि पारी के सातवें ओवर में एक भी रन नहीं दिया। उन्होंने 4 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट लिए
पंजाब को तीसरा और चौथा झटका पांचवें ओवर में लगा। दीपक चाहर ने दूसरी गेंद पर क्रिस गेल और चौथी गेंद पर निकोलस पूरन को आउट कर दिया। गेल 10 गेंद पर 10 रन बनाकर रविंद्र जडेजा को कैच थमा बैठे। इसके बाद पूरन खाता खोले बगैर छक्का मारने के प्रयास में शार्दुल ठाकुर को कैच दे बैठे।
पंजाब के दोनों ओपनर्स 3 ओवर में पवेलियन लौट गए। दीपक चाहर ने पहले ओवर में मयंक अग्रवाल को क्लीन बोल्ड कर दिया। वे खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद तीसरे ओवर में केएल राहुल 7 रन बनाकर रनआउट हो गए। उन्हें रविंद्र जडेजा ने डायरेक्ट थ्रो पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।
चेन्नई सुपरकिंग्स: रॉबिन उथप्पा, फाफ डुप्लेसिस, मोईन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, रविंद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), सैम करन, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर।
पंजाब किंग्स: केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, शाहरुख खान, झाए रिचर्डसन, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
पंजाब के लिए चिंता का सबब उनकी बल्लेबाजी नहीं बल्कि गेंदबाजी है। युवा अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर में उन्हें 13 रन नहीं बनाने दिए और महज आठ रन देकर टीम को जीत दिलाई। हालांकि उनके अलावा मोहम्मद शमी ने भी 33 रन देकर दो विकेट लिए लेकिन झाए रिचर्डसन और रिले मेरेडिथ महंगे साबित हुए। दोनों पर टीम ने कुल 22 करोड़ रुपये खर्च किए हैं ऐसे में उनसे उम्मीद काफी ज्यादा है।
पहले मैच में सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरे केएल राहुल ने 50 गेंद में 91 रन बनाये, जबकि क्रिस गेल ने 28 गेंद में 40 और दीपक हुड्डा ने 28 गेंद में 64 रन का योगदान दिया। पंजाब के लिए चिंता का सबब उनकी बल्लेबाजी नहीं, बल्कि गेंदबाजी है।
पिछले सीजन की बात करे तो चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने दोनों ही मैचों में जीत हासिल की थी. पहले मैच में चेन्नई ने 10 विकेट से पंजाब को हराया था जबकि दूसरे मैच में उन्होंने नौ विकेट से जीत हासिल की थी. पिछले पांच मैचों में चेन्नई का पलड़ा भारी रहा, उसने 4 मैचों में पंजाब को मात दी है
पंजाब किंग्स विनिंग कंबिनेशन में बदलाव नहीं करना चाहेगी। ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी रिले मेरेडिथ और झाए रिचर्डसन महंगे जरूर रहे थे, लेकिन टीम प्रबंधन उन्हें एक मौका और देना चाहेगी। मयंक अग्रवाल पहले मैच में फेल होने के बावजूद खेलते दिखाई दे सकते हैं।