RR Vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) 2021 के 36वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 33 रन से हरा दिया। अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 154 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स 20 ओवर में 6 विकेट पर 121 रन ही बना पाई।
इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स के आईपीएल 2021 की पॉइंट्स टेबल में 16 अंक हो गए। वह अंक तालिका में चेन्नई सुपरकिंग्स को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंच गई। वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम भी बन गई।
राजस्थान के लिए संजू सैमसन ने सबसे अधिक नाबाद 70 रन का योगदान दिया। हालांकि, उनके अलावा महिपाल लोमरोर ही दोहरे अंक तक पहुंच पाए। राजस्थान के 6 बल्लेबाज 10 रन से कम के स्कोर पर आउट हुए।
दिल्ली के लिए एनरिक नॉर्ट्जे ने 4 ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिए। आवेश खान, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा और अक्षर पटेल भी क्रमशः 29, 20, 26 और 27 रन देकर एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव किए। दिल्ली कैपिटल्स ने भी एक चेंज किया। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। उनके अलावा शिमरॉन हेटमायर ने 28, ऋषभ पंत ने 24 और अक्षर पटेल ने 12 रन बनाए।
ललित यादव 14 और रविचंद्रन अश्विन 6 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान रॉयल्स की ओर से चेतन साकरिया और मुस्तफिजुर रहमान ने 2-2 विकेट लिए। कार्तिक त्यागी और राहुल तेवतिया के हिस्से में एक-एक विकेट आया।
DC Vs RR Live Streaming IPL 2021: ऐसे देखें Star Sports और Hotstar पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
Indian Premier League, 2021
Delhi Capitals
154/6 (20.0)
Rajasthan Royals
121/6 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 36 )
Delhi Capitals beat Rajasthan Royals by 33 runs
इसी के साथ दिल्ली कैपिटल्स के आईपीएल 2021 की पॉइंट्स टेबल में 16 अंक हो गए और वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम भी बन गई।
अक्षर पटेल ने 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रियान पराग को बोल्ड कर दिया। अक्षर की यह छोटी गेंद थी। रियान उसे मिडिल और लेग स्टंप से पुल करना चाहते थे, लेकिन जल्दी खेल गए और लाइन चूक गए, स्टंप्स पर जा लगी गेंद और रियान की पारी का अंत हो गया। राजस्थान रॉयल्स की आधी टीम पवेलियन में पहुंच चुकी है। रियान भी 2 रन ही बना पाए।
दिल्ली कैपिटल्स को 154 रन के स्कोर पर रोकने के बाद राजस्थान रॉयल्स की खराब शुरुआत हुई। उसने 50 रन के भीतर 4 विकेट गंवा दिए। लियाम लिविंगस्टोन, यशस्वी जायसवाल, डेविड मिलर, महिपाल लोमरोर पवेलियन लौट चुके हैं। इनमें से कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया है। अब तक संजू सैमसन ही दोहरे अंक तक पहुंच पाए हैं।
चेतन साकरिया ने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर अक्षर पटेल को आउट किया था। अक्षर ऑफ स्टंप के बाहर से उस गेंद को लपेटना चाहते थे, लेकिन पुल शॉट को फील्डर की गोद में मार बैठे। पहली गेंद से विपरित ये स्लोअर गेंद थी। बैक ऑफ द हैंड से डाली गई। अक्षर टाइम नहीं कर पाए और कैच के चलते पवेलियन वापस लौटे।
राहुल तेवतिया ने 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर राजस्थान रॉयल्स को चौथी सफलता दिलाई। उन्होंने श्रेयस अय्यर को संजू सैमसन के हाथों स्टम्प कराया। तेवतिया की लेग स्पिन गेंद, ऑफ स्टंप के काफी बाहर थी। अय्यर उसे एक्स्ट्रा कवर पर बड़े शॉट के लिए भेजना चाहते थे, लेकिन चूक गए। सैमसन ने तेजी से गिल्लियां बिखेर दीं। अय्यर का पैर बाहर तो निकला था, थर्ड अंपायर ने स्टंपिंग की जांच की और उसके बाद उन्हें आउट दे दिया। इसी के साथ राजस्थान को चौथी सफलता मिली। अय्यर 32 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हुए।
मुस्तफिजुर रहमान ने 12वें ओवर की चौथी गेंद पर ऋषभ पंत को बोल्ड किया। मुस्तफिजुर ने धीमी गति से बाउंसर डाली। पंत ऑफ स्टंप के बाहर से पुल करना चाहते थे, गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और ऑफ स्टंप पर जा लगी। दिल्ली को तीसरा झटका लगा। श्रेयस के साथ उनकी अर्धशतकीय साझेदारी का अंत हुआ। शायद गेंद पिच पर फंसी भी थी जिस वजह से पंत चकमा खा गए और जल्दी खेल गए। पंत 24 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए।
दिल्ली कैपिटल्स को 5वें ओवर की पहली गेंद पर दूसरा झटका लगा। चेतन साकरिया ने पृथ्वी शॉ को लियाम लिविंगस्टोन के हाथों कैच कराया। साकरिया की यह धीमी गेंद थी। ऑफ स्टंप पर फुल। पृथ्वी शॉ पहले खेल बैठे। गेंद हवा में और तीस यार्ड के दायरे पर लिविंगस्टोन ने एक आसान सा कैच लपक लिया। दिल्ली के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। इस समय क्रीज पर ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर हैं।
कार्तिक त्यागी ने चौथे ओवर की पहली गेंद पर शिखर धवन को आउट किया। उन्होंने क्रैंप किया था, मिडिल स्टंप पर ऊपर थी गेंद, धवन पीछे जाकर स्टीयर करना चाह रहे थे और पूरी तरह चूके और गेंद ने स्टम्प्स बिखेर दिए। कार्तिक को अपनी पहली ही गेंद पर कामयाबी मिल गई। धवन 8 रन बनाकर आउट हुए।
राजस्थान रॉयल्स के लिए मुस्तफिजुर रहमान पहला ओवर लेकर आए। पृथ्वी शॉ ने उनकी पहली ही गेंद पर एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। दूसरा ओर महिपाल लोमरोर लेकर आए। उनकी पहली ही गेंद पर शिखर धवन ने चौका जड़ दिया। तीसरा ओवर चेतन साकरिया लेकर आए। साकरिया के इस ओवर में कुल 7 रन बने। तीन ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर बिना विकेट खोए 18 रन था। पृथ्वी ने 10 और धवन ने 8 रन बनाए हैं।
दोनों अंपायर क्रिस गैफने और उल्हास गांधे मैदान में आ चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स के सभी खिलाड़ी मैदान के अंदर आ चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन और पृथ्वी शॉ क्रीज़ पर मौजूद हैं। अब उल्टी गिनती शुरू।
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ललित यादव, शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, आवेश खान।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मिलर, महिपाल लोमरोर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, कार्तिक त्यागी, चेतन साकरिया, मुस्तफिजुर रहमान, तबरेज शम्सी।