56 मुकाबलों के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 का लीग चरण समाप्त हो गया है। मंगलवार रात लीग स्टेज के आखिरी मैच के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेऑफ में जगह बनाई। हैदराबाद ने शारजाह में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की की। लीग चरण पूरा होने के बाद मुंबई इंडियंस 18 अंकों के साथ शीर्ष पर है। उसके बाद 16 अंकों के साथ दिल्ली कैपिटल्स दूसरे स्थान पर है।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने बेहतर नेट रन रेट के कारण रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर से तीसरा स्थान छीन कर उसे चौथे नंबर पर धकेल दिया। सबसे अंतिम में राजस्थान रॉयल्स रही। उसके 14 मैच में 12 अंक हैं। आईपीएल के 13 साल के इतिहास में यह पहली बार जब शीर्ष पर काबिज और आखिरी यानी 8वें नंबर की टीम के बीच अंकों का अंतर इतना कम है। इससे पहले आईपीएल 2019 में यह अंतर सबसे कम रहा था। साल 2019 में मुंबई इंडियंस 18 अंकों के साथ शीर्ष पर थी, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर 11 अंकों के साथ सबसे अंतिम नंबर पर रही थी।
अंकतालिका में टीमों की स्थिति (4 नवंबर 2020, सुबह 10:00 बजे तक)
क्रम | टीम | मैच | जीते | हारे | बेनतीजा | पॉइंट | नेट रनरेट |
1 | मुंबई इंडियंस | 14 | 9 | 5 | 0 | 18 | +1.107 |
2 | दिल्ली कैपिटल्स | 14 | 8 | 6 | 0 | 16 | -0.109 |
3 | सनराइजर्स हैदराबाद | 14 | 7 | 7 | 0 | 14 | +0.608 |
4 | रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर | 14 | 7 | 7 | 0 | 14 | -0.172 |
5 | कोलकाता नाइटराइडर्स | 14 | 7 | 7 | 0 | 14 | -0.214 |
6 | किंग्स इलेवन पंजाब</td> | 14 | 6 | 8 | 0 | 12 | -0.162 |
7 | चेन्नई सुपरकिंग्स | 14 | 6 | 8 | 0 | 12 | -0.455 |
8 | राजस्थान रॉयल्स | 14 | 6 | 8 | 0 | 12 | -0.569 |
ऑरेंज कैप की रेस में तीन कप्तान बने हुए हैं। इसमें किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल शीर्ष पर हैं। हालांकि, उनकी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। ऐसे में उनके रन में बढ़ोत्तरी की संभावना खत्म हो गई है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के कप्तान विराट कोहली और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर क्रमश: पांचवें और दूसरे नंबर पर हैं। अनकैप्ड प्लेयर देवदत्त पडिक्कल भी ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं। वह अपने कप्तान कोहली से ऊपर चौथे नंबर पर हैं।
टॉप-5 बल्लेबाज (4 नवंबर 2020, सुबह 10:00 बजे तक)
क्रम | बल्लेबाज | टीम | मैच | रन | हाइएस्ट | स्ट्राइक रेट |
1 | केएल राहुल | पंजाब | 14 | 670 | 132* | 129.34 |
2 | डेविड वार्नर | हैदराबाद | 14 | 529 | 85* | 136.69 |
3 | शिखर धवन | दिल्ली | 14 | 525 | 106* | 145.02 |
4 | देवदत्त पडिक्कल | बंगलौर | 14 | 472 | 74 | 126.54 |
5 | विराट कोहली | बंगलौर | 14 | 460 | 90* | 122.01 |
पर्पल की बात करें तो कगिसो रबाडा का शीर्ष पर कब्जा बरकरार है। उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच में एक विकेट लेते ही मुंबई के जसप्रीत बुमराह को पीछे कर दिया था। वहीं, हैदराबाद के खिलाफ मैच में बुमराह खेले नहीं। रबाडा के 14 मैच में 24 और बुमराह के 13 मैच में 23 विकेट हैं। जोफ्रा आर्चर तीसरे, युजवेंद्र चहल चौथे और ट्रेंट बोल्ट पांचवें पायदान पर कायम हैं। आज के मैच में हैदराबाद के राशिद खान के पास टॉप-5 में पहुंचने का मौका रहेगा। वे 18 विकेट के साथ 8वें नंबर पर हैं।
टॉप-5 गेंदबाज (4 नवंबर 2020, सुबह 10:00 बजे तक)
क्रम | गेंदबाज | टीम | मैच | ओवर | विकेट | इकॉनमी | रन |
1 | कगिसो रबाडा | दिल्ली | 14 | 54.4 | 25 | 8.14 | 445 |
2 | जसप्रीत बुमराह | मुंबई | 13 | 52 | 23 | 6.96 | 362 |
3 | जोफ्रा आर्चर | राजस्थान | 14 | 55.4 | 20 | 6.55 | 365 |
4 | युजवेंद्र चहल | बंगलौर | 14 | 53.1 | 20 | 7.16 | 381 |
5 | ट्रेंट बोल्ट | मुंबई | 13 | 51.2 | 20 | 8.14 | 418 |