इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के 42वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रन से हरा दिया। दिल्ली की टीम की ये लगातार दूसरी हार है। कोलकाता ने उसे जीत के लिए 195 रनों का लक्ष्य दिया, लेकिन टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 135 रन ही बना सकी। केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट लिए।

वरुण ने इस सीजन का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान श्रेयस अय्यर ने बनाए। उन्होंने 47 रनों की पारी खेली। अय्यर के अलावा ऋषभ पंत ने 27, रविंचंद्रन अश्विन ने 14 और शिमरॉन हेटमायर ने 10 रनों का योगदान दिया। इन तीनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। कोलकाता के लिए वरुण के अलावा पैट कमिंस ने 3 और लॉकी फर्गुसन ने एक विकेट अपने नाम किया।

KKR के SRK की बेटी को है फुटबॉल से प्यार, बना चुकी हैं कई बार अपनी टीम को चैंपियन

इससे पहले कोलकाता ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 194 रन बनाए। नीतीश राणा ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए। सुनील नरेन ने 64 रनों की विस्फोटक पारी खेली। राणा ने 53 गेंद की पारी में 13 चौके और एक छक्का लगाया। दूसरी ओर, नरेन ने 32 गेंद की पारी में 6 चौके और 4 छक्के लगाए। उन्होंने 24 गेंद पर ही अर्धशतक ठोक दिया। इयॉन मॉर्गन ने 9 गेंद पर 17 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके और एक छक्का लगाया।

KKR vs DC: 200वें मैच में अजिंक्य रहाणे ने की शर्मनाक बल्लेबाजी, मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने बनाया खास रिकॉर्ड

[ie_ipl_scorecard match_id=47979]

Live Blog

19:16 (IST)24 Oct 2020
कोलकाता की धमाकेदार जीत

कोलकाता नाइटराइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रन से हरा दिया। दिल्ली की टीम की ये लगातार दूसरी हार है। कोलकाता ने उसे जीत के लिए 195 रनों का लक्ष्य दिया, लेकिन टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 135 रन ही बना सकी। केकेआर के लिए वरुम चक्रवर्ती ने 5 विकेट लिए। वरुण ने इस सीजन का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। 

18:40 (IST)24 Oct 2020
दिल्ली को लगा दोहरा झटका

दिल्ली के लगातार दो विकेट 14वें ओवर में लगे। वरुण चक्रवर्ती ने सबसे पहले शिमरॉन हेटमायर को आउट किया। उसके बाद उन्होंने श्रेयस अय्यर को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। हेटमायर 5 गेंद पर 10 रन बनाकर राहुल त्रिपाठी को कैच थमा बैठे। वहीं, अय्यर 38 गेंद पर 47 रन बनाकर कमलेश नागरकोटी को कैच दे बैठे। दिल्ली के मार्कस स्टोइनिस और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं।

18:28 (IST)24 Oct 2020
ऋषभ पंत की धीमी पारी का अंत

ऋषभ पंत धीमी पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने 33 गेंद पर 27 रन बनाए। वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर शुभमन गिल ने उनका कैच लिया। पंत ने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया। उनके जाने के बाद वेस्टइंडीज के शिमरॉन हेटमायर क्रीज पर आए। श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों बल्लेबाजों को अब तेजी से रन बनाने होंगे

18:16 (IST)24 Oct 2020
अय्यर और पंत को तेजी से बनाने होंगे रन

दिल्ली की टीम ने 9 ओवर में 2 विकेट पर 58 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 66 गेंद पर 137 रन बनाने हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं। अय्यर ने 22 गेंद पर 24 रन बनाए हैं। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके लगाए हैं। दूसरी ओर, पंत ने 27 गेंद पर 23 रन बनाए हैं। उन्होंने 2 चौके और एक छक्का लगाया है। मैच जीतने के लिए दोनों बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने होंगे।

17:57 (IST)24 Oct 2020
ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर पर जिम्मेदारी

दिल्ली की टीम 5 ओवर में 2 विकेट पर 33 रन बना चुकी है। श्रेयस अय्यर 15 गेंद पर 16 और ऋषभ पंत 10 गेंद पर 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों ने पिछले कुछ ओवरों में तेजी से रन बनाए हैं। उन्हें टीम को जीत तक पहुंचाने के लिए बड़ी पारी खेलनी होगी।

17:44 (IST)24 Oct 2020
शिखर धवन लौटे पवेलियन

पिछले दो मुकाबलों में शतक लगाने वाले शिखर धवन को 6 रन के निजी स्कोर पर पैट कमिंस ने बोल्ड कर दिया। धवन ने अपनी पारी में एक चौका लगाया। दिल्ली की टीम मुश्किल में फंस चुकी है। कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाजों को तेजी से बल्लेबाजी करनी होगी।

17:32 (IST)24 Oct 2020
दिल्ली को लगा पहला झटका

ओपनर अजिंक्य रहाणे पारी की पहली ही गेंद पर आउट हो गए। पैट कमिंस ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। रहाणे खाता भी नहीं खोल सके। उनके आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर क्रीज पर उतरे हैं। उन्होंने चौके से शुरुआत की है। दूसरे छोर पर लगातार दो पारियों में शतक लगा चुके शिखर धवन हैं।

17:18 (IST)24 Oct 2020
कोलकाता ने दिल्ली को दिया विशाल लक्ष्य

कोलकाता ने दिल्ली को 195 रन का लक्ष्य दिया। कोलकाता ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 194 रन बनाए। कोलकाता के लिए नीतीश राणा ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए। सुनील नरेन ने 64 रनों की विस्फोटक पारी खेली। राणा ने 53 गेंद की पारी में 13 चौके और एक छक्का लगाया। दूसरी ओर, नरेन ने 32 गेंद की पारी में 6 चौके और 4 छक्के लगाए। उन्होंने 24 गेंद पर ही अर्धशतक ठोक दिया। इयॉन मॉर्गन ने 9 गेंद पर 17 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके और एक छक्का लगाया। दिल्ली के लिए एनरिच नोर्त्जे, कगिसो रबाडा और मार्कस स्टोइनिस ने दो-दो विकेट लिए।

16:53 (IST)24 Oct 2020
सुनील नरेन और नीतीश राणा की आक्रामक बल्लेबाजी

कोलकाता की पारी के आखिरी 4 ओवर बाकी हैं। टीम ने 16 ओवर में 3 विकेट पर 151 रन बना लिए हैं। सुनील नरेन और नीतीश राणा ने चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर ली है। नरेन 31 गेंद पर 64 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक 6 चौके और 4 छक्के लगाए हैं। दूसरी ओर, राणा ने 39 गेंद पर 57 रन बनाए हैं। वे 8 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं।

16:47 (IST)24 Oct 2020
सुनील नरेन और नीतीश राणा ने की शककीय साझेदारी

कोलकाता की टीम ने 15 ओवर में तीन विकेट पर 142 रन बना लिए हैं। सुनील नरेन और नीतीश राणा दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे हैं। नरेन ने 24 गेंद पर अपना अर्धशतक ठोक दिया। उन्होंने 26 गेंद की पारी में 5 चौके और 4 छक्के लगा दिए हैं। राणा 38 गेंद पर 56 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की है।

16:29 (IST)24 Oct 2020
नीतीश राणा और सुनील नरेन टिके

कोलकाता की टीम ने 11 ओवर में 3 विकेट पर 86 रन बना लिए हैं। टीम ने पिछले 2-3 ओवरों में तेजी से बल्लेबाजी की है। नीतीश राणा 27 गेंद पर 34 और सुनील नरेन 13 गेंद पर 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी कर ली है। राणा और नरेन तेजी से रन बनाकर कोलकाता को बड़े स्कोर तक पहुंचाना चाहेंगे।

16:08 (IST)24 Oct 2020
दिनेश कार्तिक को रबाडा ने किया आउट

कोलकाता के पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक का बल्ला आज फिर से नहीं चला। उन्हें कगिसो रबाडा ने ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। कार्तिक ने 6 गेंद पर सिर्फ 3 रन बनाए। कोलकाता के तीन बल्लेबाज आउट हो चुके हैं। टीम मुश्किल में है।

15:57 (IST)24 Oct 2020
नीतीश और राहुल ने कोलकाता को संभाला

नीतीश राणा और राहुल त्रिपाठी ने कोलकाता की पारी को संभाल लिया है। दोनों बल्लेबाजों ने टीम का स्कोर 5 ओवर में 1 विकेट पर 29 रन तक पहुंचा दिया है। नीतीश दो और राहुल एक चौका लगाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों पर टीम को मजबूत स्कोर तक ले जाने की जिम्मेदारी है।

15:36 (IST)24 Oct 2020
कोलकाता की ओपनिंग जोड़ी में बदलाव

कोलकाता के लिए मैच में ओपनिंग करने शुभमन गिल के साथ नीतीश राणा आए। इससे पहले गिल के साथ सुनील नरेन और राहुल त्रिपाठी ओपनिंग कर चुके हैं। शुभमन गिल ने पहले ओवर में तुषार देशपांडे को लगातार दो चौके मारे। दोनों बल्लेबाज टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाना चाहेंगे।

15:22 (IST)24 Oct 2020
ये है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स: शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शिमरॉन हेटमेयर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, तुषार देशपांडे, एनरिच नोर्त्जे।

कोलकाता नाइटराइडर्स: शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नीतीश राणा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), इयॉन मॉर्गन (कप्तान), सुनील नरेन, पैट कमिंस, लॉकी फर्गुसन, कमलेशन नागरकोटी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती।

15:16 (IST)24 Oct 2020
दोनों टीमों ने किए दो -दो बदलाव

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो दिल्ली ने टीम में दो बदलाव किए। उसने पृथ्वी शॉ और डेनियल सैम्स को बाहर कर दिया। इन दोनों के स्थान पर अजिंक्य रहाणे और एनरिच नोर्त्जे को शामिल किया। दूसरी ओर, कोलकाता ने भी दो बदलाव किए। उसने कुलदीप यादव और टीम बैंटन को टीम से बाहर कर दिया। कमलेश नागरकोटी और सुनील नरेन की वापसी हुई है।