इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। आईपीएल के 13 साल के इतिहास में पहली बार चेन्नई की टीम टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के बावजूद प्लेऑफ में नहीं पहुंची है। उसने मुंबई को 115 रन का आसान लक्ष्य दिया। मुंबई की टीम ने 12.2 ओवर में विकेट गंवाए बगैर 116 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
मुंबई के लिए ईशान किशन ने नाबाद 68 और क्विंटन डीकॉक ने नाबाद 46 रन बनाए। किशन ने 37 गेंद की पारी में 6 चौके और 5 छक्के लगाए। वहीं, डीकॉक ने 37 गेंद की पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए। मुंबई की टीम आईपीएल में दूसरी बार 10 विकेट से जीती है। इसके साथ ही वह अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई। दूसरी ओर, चेन्नई की टीम पहली बार 10 विकेट से हारी है।
IPL: 13 साल में चेन्नई सुपरकिंग्स की सबसे शर्मनाक बल्लेबाजी, पहली बार पावरप्ले में 5 विकेट गिरे
इससे पहले चेन्नई की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 114 रन ही बना सकी। उसके लिए सैम करन ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। उन्होंने 47 गेंद की पारी में 4 चौके और दो छक्के लगाए। इमरान ताहिर 2 चौकों की मदद से 13 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट ने 4 विकेट लिए। महेंद्र सिंह धोनी 16 रन बनाकर आउट हुए। रविंद्र जडेजा (7) को ट्रेंट बोल्ट ने पवेलियन भेजा। दीपक चाहर (0) को राहुल चाहर ने पवेलियन भेजा।
सच हुई MS Dhoni की बात? कहा था- युवाओं में स्पार्क नहीं दिखा; ऋतुराज गायकवाड़ और जगदीशन 0 पर हुए आउट
[ie_ipl_scorecard match_id=47978]
मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। आईपीएल के 13 साल के इतिहास में पहली बार चेन्नई सुपरकिंग्स टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के बावजूद प्लेऑफ में नहीं पहुंची है। उसने मुंबई को 115 रन का आसान लक्ष्य दिया। मुंबई की टीम ने 12.2 ओवर में विकेट गंवाए बगैर 116 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
मुंबई की टीम ने 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 98 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए बाकी बचे 10 ओवरों में सिर्फ 17 रन बनाने हैं। ईशान किशन 33 गेंद पर 64 और क्विंटन डीकॉक 28 गेंद पर 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। चेन्नई की टीम हार के करीब है।
मुंबई की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की है। उसने 5 ओवर में 47 रन बना लिए हैं। ईशान किशन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 19 गेंद पर 34 रन बना लिए हैं। किशन ने 6 चौके और एक छक्का लगाया है। दूसरे छोर पर खेल रहे डीकॉक ने 15 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 70 से भी कम रन चाहिए।
चेन्नई ने मुंबई को 115 रनों का आसान लक्ष्य दिया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 114 रन ही बना सकी। उसके लिए सैम करन ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। उन्होंने 47 गेंद की पारी में 4 चौके और दो छक्के लगाए। पारी की आखिरी गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें आउट किया। इमरान ताहिर 2 चौकों की मदद से 13 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट ने 4 विकेट लिए। राहुल चाहर और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट लिए।
चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने 17 ओवर में 8 विकेट पर 82 रन बना लिए हैं। सैम करन 33 गेंद पर 30 रन बना चुके हैं। वहीं, इमरान ताहिर ने 6 गेंद पर 7 रन बनाए हैं। आखिरी तीन ओवर बाकी है। ऐसे में करन तेजी से रन बनाकर टीम को 100 रन के पार पहुंचाना चाहेंगे।
चेन्नई की टीम ने 14 ओवर में 7 विकेट पर 63 रन बना लिए हैं। सैम करन और शार्दुल ठाकुर क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाजों ने आठवें विकेट के लिए 25 गेंद पर 20 रन की साझेदारी कर ली है। करन 22 गेंद पर 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी पारी में अब तक दो छक्के लगाए हैं। दूसरी ओर, शार्दुल ठाकुर 13 गेंद पर 6 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों बल्लेबाजों को आखिरी 6 ओवर में विकेट बचाने के साथ-साथ रन भी बनाने होंगे।
चेन्नई की टीम की बल्लेबाजी इतनी खराब रही है कि 9 ओवर में उसके 7 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। टीम ने सिर्फ 44 रन बनाए हैं। दीपक चाहर को उनके भाई राहुल चाहर ने विकेटकीपर क्विंटन डीकॉक के हाथों कैच कराया। दीपक 5 गेंद खेलने के बाद भी खाता नहीं खोल सके। सैम करन और शार्दुल ठाकुर को बेहतर प्रदर्शन कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाना होगा।
चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम की बल्लेबाजी बहुत ही खराब रही। उसके 6 बल्लेबाज 30 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। बोल्ट ने इसके बाद फाफ डुप्लेसिस (1) को डीकॉक के हाथों कैच कराया। रविंद्र जडेजा (7) को ट्रेंट बोल्ट ने पवेलियन भेजा। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी को राहुल चाहर ने डीकॉक के हाथों कैच कराया। धोनी ने 16 रन बनाए।
चेन्नई की हालत खराब है। उसके 4 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। टीम ने अब तक सिर्फ 3 रन ही बनाए हैं। अंबाती रायुडू 2 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह का शिकार बन गए। बुमराह की गेंद पर डीकॉक ने उनका कैच लिया। नारायण जगदीशन (0) को बुमराह ने सूर्यकुमार के हाथों कैच कराया। बोल्ट ने इसके बाद फाफ डुप्लेसिस (1) को डीकॉक के हाथों कैच कराया।
चेन्नई की टीम को पहला झटका पहले ही ओवर में लगा। मुंबई के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने ऋतुराज गायकवाड़ को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। वे इस सीजन में लगातार दूसरी बार शून्य पर आउट हुए। फाफ डुप्लेसिस और अंबाती रायुडू क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाजों पर टीम को संभालने की जिम्मेदारी है।
सैम करन , फाफ डुप्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, एन जगदीशन, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, इमरान ताहिर, जोस हेजलवुड।
क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), सौरभ तिवारी, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, नाथन कूल्टर नाइल, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। उसने नियमित कप्तान रोहित शर्मा चोट के कारण नहीं खेल रही हैं। उनकी जगह कीरोन पोलार्ड कप्तान हैं। मुंबई ने टीम में एक बदलाव करते हुए रोहित की जगह सौरभ तिवारी को शामिल किया है। दूसरी ओर, चेन्नई सुपरकिंग्स ने टीम में तीन बदलाव किए। उसने शेन वॉटसन, केदार जाधव, पीयूष चावला को बाहर कर दिया। इन तीनों के स्थान पर एन.जगदीशन, ऋतुराज गायकवाड़ और इमरान ताहिर को टीम में शामिल किया है। ताहिर इस सीजन में पहली बार खेलेंगे।