इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 21वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही वह पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई। अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।
कोलकाता ने 69 मैच यानी मई 2015 के बाद टॉस जीत बल्लेबाजी चुनी। कोलकाता ने 20 ओवर में 10 विकेट पर 167 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स 20 ओवर में 5 विकेट पर 157 रन ही बना पाई। कोलकाता की ओर से राहुल त्रिपाठी हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 51 गेंद में 8 चौके और 3 छक्के की मदद से 81 रन बनाए। उनके अलावा शुभमन गिल ने 11, सुनील नरेन ने 17, दिनेश कार्तिक ने 12 रन बनाए। पैट कमिंस 9 गेंद में 17 रन बनाकर नाबाद रहे।
IPL 2020 Live Streaming, KKR vs CSK Live Score in Hindi Online:
चेन्नई की ओर से ड्वेन ब्रावो ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। सैम करन, शार्दुल ठाकुर और करन शर्मा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच में 4 कैच लपके। रविद्र जडेजा की मदद से वरुण चक्रवर्ती को रन आउट भी किया।
चेन्नई सुपरकिंग्स शेन वाटसन (50) के अर्धशतक और अंबाती रायुडू (30) के साथ दूसरे विकेट की उनकी 69 रन की साझेदारी के बावजूद 10 रन से हार गई। सुपरकिंग्स एक समय 10 ओवर में एक विकेट पर 90 रन बनाकर मजबूत स्थिति में थी, लेकिन सुनील नरेन (31 रन पर एक विकेट), वरुण चक्रवर्ती (28 रन पर एक विकेट) और आंद्रे रसेल (18 रन पर एक विकेट) ने आखिरी 10 ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए नाइटराइडर्स को जोरदार वापसी और जीत दिलाई।
18 ओवरों का खेल हो चुका है। चेन्नई का स्कोर 5 विकेट पर 132 रन है। 2 ओवरों में उसे 36 रन बनाने हैं। क्रीज पर केदार जाधव और रविंद्र जडेजा हैं। मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर है। चेन्नई और कोलकाता किसी के भी पक्ष में मैच जा सकता है। वरुण चक्रवर्ती ने 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी को बोल्ड किया। धोनी 12 गेंद 11 रन बनाकर आउट हुए। 18वां ओवर आंद्रे रसेल लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर सैम करन को इयोन मॉर्गन के हाथों कैच करा दिया। करन 11 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए।
16 ओवरों का खेल हो चुका है। चेन्नई का स्कोर 3 विकेट पर 124 रन है। सैम करन 9 गेंद में 16 और महेंद्र सिंह धोनी 10 गेंद में 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। 16वां ओवर सुनील नरेन ने फेंका। इस ओवर में सैम करन ने एक चौका और एक छक्का लगाया। इस ओवर से चेन्नई ने 14 रन बटोरे।
कमलेश नागरकोटी 13वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी पहली गेंद पर कोलकाता को दूसरी सफलता दिलाई। इस गेंद पर अंबाती रायुडू शुभमन गिल के हाथों कैच आउट हुए। रायुडू ने 3 चौके की मदद से 27 गेंद में 30 रन बनाए। उनकी जगह महेंद्र सिंह धोनी आए। शेन वाटसन 14वें ओवर की पहली गेंद पर पवेलियन लौटे। उनको सुनील नरेन ने एलबीडब्ल्यू किया। वाटसन 40 गेंद में 50 रन बनाकर आउट हुए। वाटसन की जगह सैम करन क्रीज पर आए।
शेन वाटसन ने चेन्नई के रनरेट पर डुप्लेसी के आउट होने का कोई फर्क नहीं पड़ दिया। वह ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। 6 ओवरों के बाद वह 20 गेंद में 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। अंबाती रायुडू 6 गेंद में 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
चौथे ओवर में कोलकाता को पहली सफलता मिली। शिवम मावी ने अपने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर खतरनाक दिख रहे फाफ डुप्लेसी को पवेलियन की राह दिखाई। डुप्लेसी को विकेट के पीछे दिनेश कार्तीक ने कैच किया। डुप्लेसी ने 3 चौके की मदद से 10 गेंद में 14 रन बनाए। डुप्लेसी की जगह अंबाती रायुडू क्रीज पर आए।
चेन्नई के लिए शेन वाटसन और फाफ डुप्लेसी ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने शुरुआती दो ओवर में 18 रन बनाए। दो ओवरों के बाद डुप्लेसी ने 6 गेंद में 11 और शेन वाटसन ने 6 गेंद में 7 रन बनाए। कोलकाता की ओर से पैट कमिंस ने पहला ओवर फेंका। इस ओवर में 6 रन बने। शिवम मावी दूसरा ओवर लेकर आए। उनके ओवर में 12 रन बने।
17वें ओवर की आखिरी गेंद पर कोलकाता को बहुत बड़ा झटका लगा। उसके सेट बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी 51 गेंद में 81 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 8 चौके और 3 छक्के लगाए। उनकी जगह पैट कमिंस आए। दूसरे छोर पर दिनेश कार्तिक हैं। 17 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 6 विकेट पर 140 रन है।
कोलकाता की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर आंद्रे रसेल विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी के हाथों कैच आउट हो गए। रसेल शार्दुल ठाकुर की गेंद को कट करने के चक्कर में आउट हुए। वह 4 गेंद में 2 रन ही बना पाए। 16 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 5 विकेट पर 133 रन है।
14 ओवरों का खेल हो चुका है। कोलकाता का स्कोर 4 विकेट पर 114 रन है। सैम करन के ओवर की आखिरी गेंद पर इयोन मॉर्गन विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी के हाथों लपके गए। मॉर्गन 10 गेंद में 7 रन ही बना पाए। मॉर्गन की जगह आंद्रे रसेल क्रीज पर आए।
राहुल त्रिपाठी ने 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका जड़ा अपना अर्धशतक पूरा किया। ड्वेन ब्रावो के इस ओवर में सुनील नरेन ने भी एक चौका और एक छक्का जड़ा। इस ओवर से कोलकाता ने 19 रन अपने खाते में जोड़े। 10 ओवरों के बाद कोलकाता का स्कोर 2 विकेट पर 93 रन है।
9वें ओवर में कोलकाता को दूसरा झटका लगा। करन शर्मा के ओवर की पहली ही गेंद पर नितीश राणा को बाउंड्री के पास रविंद्र जडेजा ने लपका। नितीश राणा 10 गेंद में 9 रन ही बना पाए। उनकी जगह सुनील नरेन क्रीज पर आए। 9 ओवरों के बाद कोलकाता का स्कोर 2 विकेट पर 74 रन है।
6 ओवरों का खेल हो चुका है। कोलकाता का स्कोर एक विकेट पर 52 रन है। आउट होने वाले बल्लेबाज शुभमन गिल हैं। वह 12 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए। राहुल त्रिपाठी ने अब तक 18 गेंद में 31 रन बनाए हैं। नितीश राणा 6 गेंद में 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर कोलकाता को पहला झटका लगा। शुभमन गिल 12 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हो गए। शार्दुल ठाकुर की गेंद पर शुभमन को विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी ने लपका। शुभमन की जगह नितीश राणा क्रीज पर आए। उन्होंने चौके से खाता खोला। 5 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर एक विकेट पर 41 रन है।
दूसरा ओवर सैम करन लेकर आए। उनके इस ओवर में सिर्फ 3 रन बनाए। तीसरे ओवर में कोलकाता ने 15 रन बनाए। यह ओवर राहुल चाहर ने फेंका। उनके इस ओवर की तीसरी गेंद पर शुभमन गिल ने चौका लगाया। पांचवीं और छठी गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया। राहुल के 10 गेंद में 14 रन हो गए हैं।
कोलकाता के लिए राहुल त्रिपाठी और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की। चेन्नई की ओर से पहला ओवर दीपक चाहर लेकर आए। इस ओवर में राहुल ने चार रन से अपना खाता खोला। कोलकाता ने इस ओवर में 7 रन बनाए। हालांकि, इस ओवर में शुभमन गिल को भाग्य का साथ भी मिला। वह ओवर की पांचवीं गेंद पर रन आउट होने से बचे।
चेन्नई सुपरकिंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), फाफ डु्प्लेसी, शेन वॉटसन, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, सैम करन, शार्दुल ठाकुर, करन शर्मा, दीपक चाहर।
कोलकाता नाइटराइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान/विकेटकीपर), शुभमन गिल, सुनील नरेन, नितीश राणा, आंद्रे रसेल, इयोन मॉर्गन, पैट कमिंस, राहुल त्रिपाठी, शिवम मावी, कमलेश नागरकोटी, वरुण चक्रवर्ती।
सुनील नरेन ने अब तक महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ 59 गेंदें फेंकी हैं। इनमें से 29 रन दिए हैं। 31 गेंदों पर माही कोई रन नहीं बना पाए। उन्होंने चार बार धोनी को पवेलियन की राह भी दिखाई है। खास यह है कि इस दौरान धोनी सुनील नरेन की गेंद को एक बार भी सीमा रेखा के पार नहीं भेज पाए।