ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3-1 से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हराकर 2014-15 के बाद पहली बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC) में लगातार तीसरी बार भारत के पहुंचने का सपना भी टूट गया। भारत की लगातार तीसरी बार डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने की संभावना केवल तीन महीनों में खत्म हो गई। उसे अक्टूबर-नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर 0-3 से हार के बाद छह हार का सामना करना पड़ा।

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच जून 2025 में लॉर्ड्स में डब्ल्यूटीसी का फाइनल खेला जाएगा। 11 से 15 जून के बीच यह मुकाबला खेला जाएगा। डब्ल्यूटीसी फाइनल के इतिहास में पहली बार होगा कि भारतीय टीम नहीं होगी। इससे पहले 2021 और 2023 में वह फाइनल खेली। 2021 में न्यूजीलैंड और 2023 में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली थी। पहले में विराट कोहली और दूसरे में रोहित शर्मा कप्तान थे। जून 2025 में लॉर्ड्स में डिफेंडिंग चैंपियंस ऑस्ट्रेलिया का सामना साउथ अफ्रीका से होगा।

भारत का पीसीटी 52.77 से घटकर 50.00 हो गया

इस हार के साथ डब्ल्यूटीसी पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर मौजूद भारत का पीसीटी 52.77 से घटकर 50.00 हो गया। भारत की इस साइकल में आठवीं हार थी। इस बीच, ऑस्ट्रेलिया ने इस साइकल में अपनी 11वीं जीत दर्ज की। इससे अंक प्रतिशत 61.45 से बढ़कर 63.72 हो गया। उसे श्रीलंका से 2 मैचों की सीरीज खेलनी है। टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का साउथ अफ्रीका पर 54-26 का बढ़त है, लेकिन डब्ल्यूटीसी 2025 का फाइनल 1912 में इंग्लैंड के साथ त्रिकोणीय टूर्नामेंट के बाद से लॉर्ड्स में दोनों टीमों के बीच पहला न्यूट्रल टेस्ट होगा।

पैट कमिंस ने रचा इतिहास

डब्ल्यूटीसी के इतिहास में पैट कमिंस पहले कप्तान बन गए हैं, जो लॉर्ड्स में बतौर डिफेंडिंग कैप्टन फाइनल खेलेंगे। कमिंस की कप्तानी में 2023 में भारत को हराकर ऑस्ट्रेलिया चैंपियन बनी थी। ऑस्ट्रेलिया की टीम साउथ अफ्रीका को हराकर डब्ल्यूटीसी फाइनल का खिताब जीतकर इतिहास रचना चाहेगी। ऐसा होने पर वह लगातार दूसरा खिताब जीत जाएगी। ऑस्ट्रेलिया ने 10 साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीता। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

डब्ल्यूटीसी पॉइंट टेबल

पोजिशनटीममैचकितने पॉइंट के लिए खेलेपॉइंट हासिल किएपीसीटी
प्लेडजीतहारड्रॉ
1साउथ अफ्रीका117311328866.67
2ऑस्ट्रेलिया17114220413063.72
3भारत1998222811450
4न्यूजीलैंड147701688148.21
5श्रीलंका115601326045.45
6इंग्लैंड221110126411443.18
7बांग्लादेश124801444531.25
8पाकिस्तान114701324030.3
9वेस्टइंडीज112721323224.24