वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत अपने अभियान की शुरुआत शुक्रवार (4 अक्टूबर) को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगा। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम को न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। इसमें से केवल शीर्ष दो टीमें ही सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। भारतीय टीम ग्रुप से क्वालिफिकेशन के लिए मुख्य दावेदारों में से एक के खिलाफ महत्वपूर्ण जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहेगी।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 का मुकाबला आप इस तरह देख सकते हैं:
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप का मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वुमेंस टी20 कप 2024 का मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत- न्यूजीलैंड के बीच वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप ए का मैच का टॉस कब होगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे होगा।
भारत- न्यूजीलैंड के बीच वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप ए का मैच कब होगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 का मुकाबला शुक्रवार, 4 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे होगा।
भारत में भारत-न्यूजीलैंड के बीच ग्रुप ए के मैच का लाइव प्रसारण कहां देख पाएंगे?
भारत में भारत-न्यूजीलैंड के बीच ग्रुप ए के मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
भारत में भारत-न्यूजीलैंड के बीच ग्रुप ए के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख पाएंगे?
भारत में Disney+ Hotstar ऐप और वेबसाइट पर भारत-न्यूजीलैंड के बीच ग्रुप ए मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
