India vs West Indies (Ind vs WI) 1st T20: भारत-वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का आगाज हो चुका है। इस सीरीज में दोनों टीमें 3 मैच खेलेंगी। पहला मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। टीम इंडिया ने इस मैच को विराट कोहली की शानदार पारी के दम पर 6 विकेट से जीत लिया। सीरीज का दूसरा मैच 8 दिसंबर 2019 को तिरुअनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा।
टीम इंडिया की सीरीज जीतने पर नजर, तिरुअनंतपुरम में एक भी मैच नहीं हारा भारत
कोहली ने खेली विराट पारी, भारत ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया
भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 207 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। उसकी ओर से 15 छक्के और 11 चौके लगे। शिमरॉन हेटमेयर हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 41 गेंद पर 56 रन बनाए। भारत ने 18.4 ओवर में 4 विकेट पर 209 रन बनाकर मैच जीत लिया। विराट कोहली मैन ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के के दम पर 50 गेंद पर 94 रन की नाबाद पारी खेली। उनका टी20 इंटरेशनल में यह हाइएस्ट स्कोर है। टीम इंडिया ने भी टी20 इंटरनेशनल में अपना सबसे बड़ा टारगेट चेज किया।
टी20 इंटरनेशनल में विराट कोहली के टॉप-5 स्कोर
रन | किसके खिलाफ | मैदान | साल |
94* | वेस्टइंडीज | हैदराबाद | 2019 |
90* | ऑस्ट्रेलिया | एडिलेड | 2016 |
89* | वेस्टइंडीज | मुंबई | 2016 |
82* | ऑस्ट्रेलिया | मोहाली | 2016 |
82 | श्रीलंका | कोलंबोआरपीएस | 2017 |
टी20 इंटरनेशनल में भारत के टॉप-5 चेज टारगेट
टारगेट | किसके खिलाफ | मैदान | साल |
208 | वेस्टइंडीज | हैदराबाद | 2019 |
207 | श्रीलंका | मोहाली | 2009 |
202 | ऑस्ट्रेलिया | राजकोट | 2013 |
199 | इंग्लैंड | ब्रिस्टल | 2018 |
198 | ऑस्ट्रेलिया | सिडनी | 2016 |
विपक्षी टीमों के खिलाफ भारत की लगातार जीत
लगातार मैच जीते | किसके खिलाफ | कब से कब तक |
8 | बांग्लादेश | 2009-18 |
7 | ऑस्ट्रेलिया | 2013-17 |
7 | श्रीलंका | 2016-17 |
7 | वेस्टइंडीज | 2018-19 |
टी20 इंटरनेशनल के किसी एक मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले विंडीज के टॉप-4 गेंदबाज
रन दिए | गेंदबाज | किसके खिलाफ | मैदान | साल |
60 | केसरिक विलियम्स | भारत | हैदराबाद | 2019 |
56 | निकिता ओब्रायन मिलर | ऑस्ट्रेलिया | सिडनी | 2010 |
56 | कार्लोस ब्रैथवेट | भारत | लखनऊ | 2018 |
56 | ओसाने थॉमस | बांग्लादेश | मीरपुर | 2018 |
भारत ने की जीत के साथ शुरुआत, ये है दोनों टीमों की Playing 11
यहां जानिए भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहले टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग
कोहली की पारी की बात करें तो उन्होंने शुरुआती 10 गेंद में 7 रन बनाए। अगली 10 गेंद पर 13 रन बनाए। 21वीं से 30वीं गेंद के बीच अपने खाते में 19 रन जोड़े। 31वीं और 40वीं गेंद के दौरान 28 रन बनाए। 41वीं से 50वीं गेंद के बीच उन्होंने अपने खाते में 27 रन जोड़े। भारत की ओर से केएल राहुल और रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की। हालांकि, रोहित शर्मा टीम को ज्यादा योगदान नहीं दे पाए। वे महज 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
Highlights
ऋषभ पंत को श्रेयस अय्यर की जगह प्रमोट कर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा था। हालांकि, वे टीम को अपना बहुत ज्यादा योगदान दे नहीं पाए। पंत ने 9 गेंद पर 18 रन बनाए। इसमें उनके 2 छक्के भी शामिल हैं। पंत की जगह बर्थडे बॉय श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए।
राहुल ने विराट कोहली के साथ 100 रन की साझेदारी पूरी की। हालांकि, अगली ही गेंद पर वे पवेलियन लौट गए।राहुल को खैरी पिएरे की गेंद पर कीरोन पोलार्ड ने लपका। राहुल की जगह ऋषभ पंत क्रीज पर आए। उन्होंने छक्के से अपना खाता खोला।
केएल राहुल ने टी20 इंटरनेशनल मैच में अपना 7वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने केसरिक विलियम्स की गेंद पर एक रन लेकर अपनी फिफ्टी बनाई। राहुल और विराट के बीच अब तक 57 गेंद पर 86 रन बना लिए हैं।
केएल राहुल ने टी20 इंटरनेशनल मैच में अपने 1000 रन पूरे किए। उन्होंने 29वीं पारी में यह उपलब्धि अपने नाम की। वे टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम पारियों में 1000 रन का आंकड़ा छूने वालों में एरोन फिंच के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं। पहले नंबर पर बाबर आजम और दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं।
रोहित की जगह कप्तान विराट कोहली ने क्रीज संभाली है। हालांकि, वे भी चौथी गेंद पर खाता खोल पाए। हालांकि, इसकी भरपाई केएल राहुल ने पूरी की। राहुल ने पांचवें ओवर की आखिरी और छठे ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाया।
रोहित शर्मा 400 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बनने से चूक गए। वे खैरी पिएरे की गेंद पर शिमरॉन हेटमेयर के हाथों मिडविकेट पर लपके गए। रोहित 10 गेंद पर 8 रन ही बना पाए।
पहले ओवर में रोहित शर्मा और केएल राहुल सिर्फ 2 रन ही बना पाए। हालांकि, दूसरे ओवर की शुरुआती 4 गेंदों पर उन्होंने 3 चौके लगाए। इस तरह भारत को इस ओवर से 15 रन मिले।
भुवनेश्वर कुमार ने 20वां ओवर फेंका। इस ओवर में भुवनेश्वर कुमार जेसन होल्डर पर लगाम नहीं लगा पाए। वेस्टइंडीज ने इस ओवर में 17 रन बनाए। इस तरह भारत को जीत के लिए 208 रन का लक्ष्य मिला।
18वें ओवर युजवेंद्र चहल लेकर आए। चहल ने पहले ही गेंद पर शिमरॉन हेटमेयर को पवेलियन की राह दिखाई। उनकी जगह जेसन होल्डर ने क्रीज संभाली। तीसरी गेंद पर चहल के सामने कीरोन पोलार्ड थे। चहल ने उनको बोल्ड कर दिया।
17वां ओवर दीपक चाहर ने फेंका। इस ओवर में वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड और शिमरॉन हेटमेयर की किस्मत जोरदार रही। दोनों के कैच छूटे। यही वजह रही है कि इस ओवर से वेस्टइंडीज ने 17 रन बटोरे।
15वां ओवर भुवनेश्वर कुमार लेकर आए। हेटमेयर और पोलार्ड तेजी से रन बना रहे थे, लेकिन इस अनुभवी भारतीय ने दोनों के बल्लों पर लगाम लगा दी। उन्होंने अपने ओवर में सिर्फ 3 रन दिए।
11वां ओवर रविंद्र जडेजा लेकर आए। जडेजा के पिछले ओवर की पहली गेंद पर हेटमेयर ने छक्का जड़ा था। इस बार बारी सर जडेजा की थी। उन्होंने पहली ही गेंद पर ब्रैंडन किंग को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों स्टम्प करा दिया। किंग ने 23 गेंद पर 31 रन बनाए।
9वां ओवर रविंद्र जडेजा लेकर आए। स्ट्राइक पर शिमरॉन हेटमेयर थे। उन्होंने जडेजा की पहली ही गेंद पर लॉन्ग ऑन पर छक्का जड़ा। इस ओवर में वेस्टइंडीज ने 10 रन बनाए। वेस्टइंडीज का स्कोर 91 रन हो गया।
वेस्टइंडीज को छठे ओवर में दूसरा झटका लगा। हालांकि, उसका स्कोर 60 के पार पहुंच चुका है। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे एविन लुईस को वॉशिंगटन सुंदर ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। उन्होंने 17 गेंद पर 40 रन बनाए।
वेस्टइंडीज ने वॉशिंगटन सुंदर के पहले ओवर में 13 रन जड़े थे। हालांकि, दूसरे ओवर में ही उसे झटका लगा। दीपक चाहर के ओवर की दूसरी गेंद पर ओपनर लेंडल सिमंस का कैच पकड़ने में रोहित शर्मा ने कोई गलती नहीं की।
भारत की ओर से पहला ओवर वॉशिंगटन सुंदर लेकर आए। चूंकि इस पिच पर स्पिनरों को मदद मिलने की उम्मीद जताई थी। विराट कोहली ने शायद इसलिए पहला ओवर के लिए स्पिनर को गेंद थमाई।
वेस्टइंडीज : कीरोन पोलार्ड (कप्तान), एविन लुईस, लेंडल सिमंस, ब्रैंडन किंग, शिमरॉन हेटमेयर, दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, खैरी पिएरे, केसरिक विलियम्स, शेल्डन कॉटरेल, हेडन वाल्श जूनियर।
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल।