India vs West Indies (Ind vs WI) 1st T20: भारत-वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का आगाज हो चुका है। इस सीरीज में दोनों टीमें 3 मैच खेलेंगी। पहला मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। टीम इंडिया ने इस मैच को विराट कोहली की शानदार पारी के दम पर 6 विकेट से जीत लिया। सीरीज का दूसरा मैच 8 दिसंबर 2019 को तिरुअनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा।

टीम इंडिया की सीरीज जीतने पर नजर, तिरुअनंतपुरम में एक भी मैच नहीं हारा भारत

कोहली ने खेली विराट पारी, भारत ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया

भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 207 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। उसकी ओर से 15 छक्के और 11 चौके लगे। शिमरॉन हेटमेयर हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 41 गेंद पर 56 रन बनाए। भारत ने 18.4 ओवर में 4 विकेट पर 209 रन बनाकर मैच जीत लिया। विराट कोहली मैन ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के के दम पर 50 गेंद पर 94 रन की नाबाद पारी खेली। उनका टी20 इंटरेशनल में यह हाइएस्ट स्कोर है। टीम इंडिया ने भी टी20 इंटरनेशनल में अपना सबसे बड़ा टारगेट चेज किया।

टी20 इंटरनेशनल में विराट कोहली के टॉप-5 स्कोर

रनकिसके खिलाफमैदानसाल
94*वेस्टइंडीजहैदराबाद2019
90*ऑस्ट्रेलियाएडिलेड2016
89*वेस्टइंडीजमुंबई2016
82*ऑस्ट्रेलियामोहाली2016
82श्रीलंकाकोलंबोआरपीएस2017

 

टी20 इंटरनेशनल में भारत के टॉप-5 चेज टारगेट

टारगेटकिसके खिलाफमैदानसाल
208वेस्टइंडीजहैदराबाद2019
207श्रीलंकामोहाली2009
202ऑस्ट्रेलियाराजकोट2013
199इंग्लैंडब्रिस्टल2018
198ऑस्ट्रेलियासिडनी2016

 

विपक्षी टीमों के खिलाफ भारत की लगातार जीत

लगातार मैच जीतेकिसके खिलाफकब से कब तक
8बांग्लादेश2009-18
7ऑस्ट्रेलिया2013-17
7श्रीलंका2016-17
7वेस्टइंडीज2018-19

 

टी20 इंटरनेशनल के किसी एक मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले विंडीज के टॉप-4 गेंदबाज

रन दिएगेंदबाजकिसके खिलाफमैदानसाल
60केसरिक विलियम्सभारतहैदराबाद2019
56निकिता ओब्रायन मिलरऑस्ट्रेलियासिडनी2010
56कार्लोस ब्रैथवेटभारतलखनऊ2018
56ओसाने थॉमसबांग्लादेशमीरपुर2018

 

भारत ने की जीत के साथ शुरुआत, ये है दोनों टीमों की Playing 11

यहां जानिए भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहले टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग

कोहली की पारी की बात करें तो उन्होंने शुरुआती 10 गेंद में 7 रन बनाए। अगली 10 गेंद पर 13 रन बनाए। 21वीं से 30वीं गेंद के बीच अपने खाते में 19 रन जोड़े। 31वीं और 40वीं गेंद के दौरान 28 रन बनाए। 41वीं से 50वीं गेंद के बीच उन्होंने अपने खाते में 27 रन जोड़े। भारत की ओर से केएल राहुल और रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की। हालांकि, रोहित शर्मा टीम को ज्यादा योगदान नहीं दे पाए। वे महज 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

Live Blog

22:46 (IST)06 Dec 2019
विराट ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
22:32 (IST)06 Dec 2019
विराट ने लगाया विजयी छक्का
22:16 (IST)06 Dec 2019
पंत के 9 गेंद में 18 रन

ऋषभ पंत को श्रेयस अय्यर की जगह प्रमोट कर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा था। हालांकि, वे टीम को अपना बहुत ज्यादा योगदान दे नहीं पाए। पंत ने 9 गेंद पर 18 रन बनाए। इसमें उनके 2 छक्के भी शामिल हैं। पंत की जगह बर्थडे बॉय श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए।

22:12 (IST)06 Dec 2019
विराट ने केसरिक विलियम्स को किया ट्रोल
21:55 (IST)06 Dec 2019
राहुल पवेलियन लौटे

राहुल ने विराट कोहली के साथ 100 रन की साझेदारी पूरी की। हालांकि, अगली ही गेंद पर वे पवेलियन लौट गए।राहुल को खैरी पिएरे की गेंद पर कीरोन पोलार्ड ने लपका। राहुल की जगह ऋषभ पंत क्रीज पर आए। उन्होंने छक्के से अपना खाता खोला।

21:47 (IST)06 Dec 2019
राहुल की फिफ्टी

केएल राहुल ने टी20 इंटरनेशनल मैच में अपना 7वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने केसरिक विलियम्स की गेंद पर एक रन लेकर अपनी फिफ्टी बनाई। राहुल और विराट के बीच अब तक 57 गेंद पर 86 रन बना लिए हैं।

21:26 (IST)06 Dec 2019
राहुल को बधाइयां
21:19 (IST)06 Dec 2019
29 पारियां 1000 रन

केएल राहुल ने टी20 इंटरनेशनल मैच में अपने 1000 रन पूरे किए। उन्होंने 29वीं पारी में यह उपलब्धि अपने नाम की। वे टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम पारियों में 1000 रन का आंकड़ा छूने वालों में एरोन फिंच के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं। पहले नंबर पर बाबर आजम और दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं।

21:12 (IST)06 Dec 2019
चौथी गेंद पर खुला खाता

रोहित की जगह कप्तान विराट कोहली ने क्रीज संभाली है। हालांकि, वे भी चौथी गेंद पर खाता खोल पाए। हालांकि, इसकी भरपाई केएल राहुल ने पूरी की। राहुल ने पांचवें ओवर की आखिरी और छठे ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाया।

21:05 (IST)06 Dec 2019
रोहित नहीं छू पाए दहाई का आंकड़ा

रोहित शर्मा 400 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बनने से चूक गए। वे खैरी पिएरे की गेंद पर शिमरॉन हेटमेयर के हाथों मिडविकेट पर लपके गए। रोहित 10 गेंद पर 8 रन ही बना पाए।

20:54 (IST)06 Dec 2019
दूसरे ओवर में 15 रन

पहले ओवर में रोहित शर्मा और केएल राहुल सिर्फ 2 रन ही बना पाए। हालांकि, दूसरे ओवर की शुरुआती 4 गेंदों पर उन्होंने 3 चौके लगाए। इस तरह भारत को इस ओवर से 15 रन मिले।

20:35 (IST)06 Dec 2019
20वें ओवर में 17 रन

भुवनेश्वर कुमार ने 20वां ओवर फेंका। इस ओवर में भुवनेश्वर कुमार जेसन होल्डर पर लगाम नहीं लगा पाए। वेस्टइंडीज ने इस ओवर में 17 रन बनाए। इस तरह भारत को जीत के लिए 208 रन का लक्ष्य मिला।

20:23 (IST)06 Dec 2019
एक ओवर में 2 विकेट

18वें ओवर युजवेंद्र चहल लेकर आए। चहल ने पहले ही गेंद पर शिमरॉन हेटमेयर को पवेलियन की राह दिखाई। उनकी जगह जेसन होल्डर ने क्रीज संभाली। तीसरी गेंद पर चहल के सामने कीरोन पोलार्ड थे। चहल ने उनको बोल्ड कर दिया।

20:19 (IST)06 Dec 2019
17वें ओवर में 17 रन

17वां ओवर दीपक चाहर ने फेंका। इस ओवर में वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड और शिमरॉन हेटमेयर की किस्मत जोरदार रही। दोनों के कैच छूटे। यही वजह रही है कि इस ओवर से वेस्टइंडीज ने 17 रन बटोरे।

20:09 (IST)06 Dec 2019
भुवनेश्वर ने दिए सिर्फ 3 रन

15वां ओवर भुवनेश्वर कुमार लेकर आए। हेटमेयर और पोलार्ड तेजी से रन बना रहे थे, लेकिन इस अनुभवी भारतीय ने दोनों के बल्लों पर लगाम लगा दी। उन्होंने अपने ओवर में सिर्फ 3 रन दिए।

19:56 (IST)06 Dec 2019
साथियों में जोश भर रहे कप्तान
19:49 (IST)06 Dec 2019
जडेजा ने झटका विकेट

11वां ओवर रविंद्र जडेजा लेकर आए। जडेजा के पिछले ओवर की पहली गेंद पर हेटमेयर ने छक्का जड़ा था। इस बार बारी सर जडेजा की थी। उन्होंने पहली ही गेंद पर ब्रैंडन किंग को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों स्टम्प करा दिया। किंग ने 23 गेंद पर 31 रन बनाए।

19:42 (IST)06 Dec 2019
पहली ही गेंद पर छक्का

9वां ओवर रविंद्र जडेजा लेकर आए। स्ट्राइक पर शिमरॉन हेटमेयर थे। उन्होंने जडेजा की पहली ही गेंद पर लॉन्ग ऑन पर छक्का जड़ा। इस ओवर में वेस्टइंडीज ने 10 रन बनाए। वेस्टइंडीज का स्कोर 91 रन हो गया।

19:35 (IST)06 Dec 2019
भारतीयों के खिले चेहरे
19:31 (IST)06 Dec 2019
लुईस का विकेट गिरा

वेस्टइंडीज को छठे ओवर में दूसरा झटका लगा। हालांकि, उसका स्कोर 60 के पार पहुंच चुका है। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे एविन लुईस को वॉशिंगटन सुंदर ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। उन्होंने 17 गेंद पर 40 रन बनाए।

19:28 (IST)06 Dec 2019
कौन बनेगा बादशाह
19:13 (IST)06 Dec 2019
चाहर को मिली सफलता

वेस्टइंडीज ने वॉशिंगटन सुंदर के पहले ओवर में 13 रन जड़े थे। हालांकि, दूसरे ओवर में ही उसे झटका लगा। दीपक चाहर के ओवर की दूसरी गेंद पर ओपनर लेंडल सिमंस का कैच पकड़ने में रोहित शर्मा ने कोई गलती नहीं की।

19:09 (IST)06 Dec 2019
स्पिनर ने फेंका पहला ओवर

भारत की ओर से पहला ओवर वॉशिंगटन सुंदर लेकर आए। चूंकि इस पिच पर स्पिनरों को मदद मिलने की उम्मीद जताई थी। विराट कोहली ने शायद इसलिए पहला ओवर के लिए स्पिनर को गेंद थमाई।

18:57 (IST)06 Dec 2019
विराट की सेना तैयार
18:45 (IST)06 Dec 2019
वेस्टइंडीज टीम में एक स्पिनर

वेस्टइंडीज : कीरोन पोलार्ड (कप्तान), एविन लुईस, लेंडल सिमंस, ब्रैंडन किंग, शिमरॉन हेटमेयर, दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, खैरी पिएरे, केसरिक विलियम्स, शेल्डन कॉटरेल, हेडन वाल्श जूनियर।

18:44 (IST)06 Dec 2019
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल।