कोरोनावायरस के कारण दुनिया भर में खेल गतिविधियां ठप हैं। दो सौ से ज्यादा देशों में लॉकडाउन है। भारत में भी 14 अप्रैल 2020 तक लॉकडाउन है। हालांकि, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे 3 मई 2020 तक बढ़ा दिया है। ऐसे में क्रिकेट फैंस घर-घर में बैठे बोर न हों, इसके लिए डीडी स्पोर्ट्स उनके भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ मिलकर पुराने मैच दिखा रहा है।
डीडी स्पोर्ट्स पर आज यानी 14 अप्रैल 2020 को 2005 में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पांचवें वनडे का प्रसारण किया गया। यह मैच 06 अक्टूबर 2005 को अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम (मोटेरा) में खेला गया था। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। श्रीलंका की कमान मर्वन अटापट्टू ने संभाली। टीम इंडिया की अगुआई राहुल द्रविड़ के हाथों में थी।
भारत की ओर से गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग ने पारी की शुरुआत की। गौतम गंभीर और राहुल द्रविड़ ने अपने वनडे करियर के पहले शतक लगाए। उन दोनों की मदद से भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 285 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से महरूफ सबसे सफल रहे। उन्होंने 20 रन देकर 4 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब हुई। एक समय उसके 29.5 ओवर में 155 रन पर 5 विकेट गिर गए थे। इसके बाद तिलकरत्ने दिलशान और रसेल अर्नाल्ड ने 131 रन की नाबाद साझेदारी टीम की झोली में जीत डाल दी। दिलशान ने 67 गेंद पर 8 चौके की मदद से नाबाद 81 और अर्नाल्ड ने 47 गेंद पर 4 चौके की मदद से 49 रन बनाए। भारत की ओर से अजित अगरकर ने 59 रन देकर 2 विकेट लिए। रुद्र प्रताप सिंह और मुरली कार्तिक भी 1-1 विकेट लेने में सफल रहे। तिलकरत्ने दिलशान मैन ऑफ द मैच चुने गए।
कोरोना लॉकडाउन पर भारत का अगला कदम क्या? पीएम मोदी ने बताया
Coronavirus से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें:
कोरोना वायरस से बचना है तो इन 5 फूड्स से तुरंत कर लें तौबा
जानिये- किसे मास्क लगाने की जरूरत नहीं और किसे लगाना ही चाहिए
इन तरीकों से संक्रमण से बचाएं
क्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस?
श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 5वें ओवर की दूसरी गेंद पर ओपनर सनथ जयसूर्या 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें अजित अगरकर की गेंद पर वेणुगोपाल राव ने लपका। उनकी जगह कुमार संगकारा का साथ देने के लिए उपल थरंगा आए, लेकिन वे भी लंबी पारी नहीं खेल पाए। थरंगा का विकेट भी अगरकर ने लिया। उन्हें वीरेंद्र सहवाग ने लपका। थरंगा 15 गेंद पर 14 रन ही बना पाए। वे जब आउट हुए तब श्रीलंका का स्कोर 12.1 ओवर में 61 रन था। थरंगा की जगह महेला जयवर्धने बल्लेबाजी के लिए आए।
राहुल द्रविड़ ने पहला वनडे शतक लगाया। वे 120 गेंद पर 103 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके और गौतम गंभीर के शतक की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 285 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से महरूफ ने 20 रन देकर 4 विकेट चटकाए। द्रविड़ ने आखिरी 14 गेंदों में 31 रन बनाए।
46वें ओवर की तीसरी गेंद पर राहुल द्रविड़ ने मुथैया मुरलीधरन की गेंद पर छक्का मारा। उन्होंने 47वें ओवर की पहली गेंद पर चामिंडा वास को चौका जड़ा। 47वें ओवर की समाप्ति के बाद राहुल द्रविड़ 85 रन पर पहुंच गए। यह उनका वनडे में भारत का स्कोर 7 विकेट पर 251 रन था।
वेणुगोपाल के बाद क्रीज पर आए सुरेश रैना ने थोड़ा बहुत द्रविड़ का साथ निभाया, लेकिन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। 13 रन के निजी स्कोर पर महरूफ ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया। उनके बाद आए अजित अगरकर भी 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 43वें ओवर के बाद भारत का स्कोर 7 विकेट पर 230 रन था। द्रविड़ 70 बनाकर क्रीज पर थे। मुरली कार्तिक ने खाता नहीं खोला था।
गंभीर की जगह वेणुगोपाल राव बल्लेबाजी करने आए। लेकिन वे भी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाए। टीम का स्कोर जब 208 रन था, तब वे 6 रन के निजी स्कोर पर महरूफ का शिकार बन गए। उनका कैच उपल थरंगा ने लपका।
गौतम गंभीर अपने करियर का पहला शतक लगाकर आउट हुए। आउट होने से पहले उन्होंने राहुल द्रविड़ के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 128 रन की साझेदारी की। उन्होंने महरूफ की गेंद पर आउट होने से पहले 97 गेंदों पर 13 चौके और एक छक्के की मदद से 103 रन बनाए। वे जब आउट हुए तब टीम का स्कोर 197 रन था।

गंभीर ने युवराज के साथ मिलकर 19 रन ही जोड़ पाए थे कि चामिंडा वास ने महेला जयवर्धने के हाथों युवी को कैच करा दिया। युवी अपने खाते में 3 रन ही जोड़ पाए। इस समय भारत का स्कोर 12.3 ओवर में 3 विकेट पर 69 रन था। युवराज की जगह कप्तान राहुल द्रविड़ क्रीज पर आए।
भारत की ओर से वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े। इसमें सहवाग के 19 रन थे। वे इसी स्कोर पर आउट हो गए। उनकी जगह महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर आए। हालांकि, वे बिना खाते खोले अगले ही गेंद पर नुवान जोएसा का शिकार बन गए। धोनी की जगह युवराज सिंह ने बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभाली।
भारत : राहुल द्रविड़ (कप्तान), गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), युवराज सिंह, वेणुगोपाल राव, सुरेश रैना, अजित अगरकर, मुरली कार्तिक, आरपी सिंह, एस श्रीसंत।
श्रीलंका : मर्वन अटापट्टू (कप्तान), कुमार संगकारा, सनत जयसूर्या, उपल थरंगा, महेला जयवर्धने, तिलकरत्ने दिलशान, रसेल अर्नाल्ड, दिलहारा फर्नांडो, मुथैया मुरलीधरन, चामिंडा वास, नुवान जोएसा।