IND vs SA 3rd ODI Highlights: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला पार्ल के बोलैंड पार्क में खेला गया। इस मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 78 रन से हरा दिया है। 297 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम 45.5 ओवर में 218 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 4, आवेश और वॉशिंगटन ने 2-2 और मुकेश कुमार को 1 विकेट मिला। साउथ अफ्रीका की ओर से डी जॉर्जी ने सबसे अधिक 81 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर भारत ने 6 साल के बाद वनडे सीरीज जीती है। आखिरी बार विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने 2017/18 में ये कारनामा किया था। विराट के बाद केएल राहुल ऐसे कप्तान बने हैं जिनकी कप्तानी में भारत ने साउथ अफ्रीका में वनडे सीरीज जीती है।
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहलें गेंदबाजी चुनी थी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका को 297 का लक्ष्य दिया। भारतीय टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 296 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए। संजू सैमसन ने वनडे करियर की पहली सेंचुरी लगाई। तिलक वर्मा ने भी 52 रन की पारी खेली। डेथ ओवर्स में रिंकू सिंह भी 38 रन बनाकर गए। भारत की ओर से रजत पाटीदार और साई सुदर्शन ने पारी का आगाज किया था। टीम इंडिया को 34 के स्कोर पर पहला झटका लग गया। रजत पाटीदार 22 रन बनाकर आउट हो गए। साई सुदर्शन (10) के रूप में भारत ने दूसरा विकेट 49 पर गंवा दिया। 101 पर भारत को तीसरा झटका केएल राहुल (21) के रूप में लगा। चौथा विकेट तिलक वर्मा (52) के रूप में लगा। पांचवें विकेट के रूप में संजू सैमसन 108 रन बनाकर आउट हुए। संजू ने वनडे करियर का पहला शतक लगाया। उन्होंने 110 गेंद में सेंचुरी पूरी की थी।
निर्णायक वनडे में कप्तान केएल राहुल ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए थे। ऋतुराज गायकवाड़ बीमार होने के कारण प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं रहे। उनकी जगह रजत पाटीदार को मौका मिला। वहीं कुलदीप यादव की जगह वाशिंगटन सुंदर की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हुई है।
IND vs SA 3rd ODI Match Live Streaming Score: Watch Here
India in South Africa, 3 ODI Series, 2023
South Africa
218 (45.5)
India
296/8 (50.0)
Match Ended ( Day – 3rd ODI )
India beat South Africa by 78 runs
India vs South Africa ODI: भारत ने जीती सीरीज।
भारत की साउथ अफ्रीका में ये 6 साल बाद वनडे सीरीज में जीत है। इससे पहले भारत ने 2017/18 में विराट कोहली की कप्तानी में 6 मैचों की सीरीज को 5-1 से अपने नाम किया था। विराट के बाद केएल राहुल दूसरे भारतीय कप्तान बने हैं जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर वनडे सीरीज जीती है। इससे पहले 3 मैचों की टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई थी।
भारत ने आखिरी और निर्णायक वनडे में साउथ अफ्रीका को 78 रन से हरा दिया है। 297 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही मेजबान टीम 45.5 ओवर में 218 पर ऑलआउट हो गई। आवेश खान को आखिरी विकेट मिला। इस मुकाबले में अर्शदीप सिंह को 4, आवेश और वॉशिंगटन सुंदर को 2-2 विकेट मिले। मुकेश कुमार को 1 सफलता मिली। साउथ अफ्रीका की ओर से डी जॉर्जी ने सबसे अधिक 81 रन की पारी खेली। भारत ने इस जीत के साथ ही 3 मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया।
216 पर साउथ अफ्रीका ने 9वां विकेट गंवा दिया है। अर्शदीप सिंह ने लिजाड विलियम्स को पवेलियन भेज दिया। ये अर्शदीप की चौथी सफलता है। भारत अब इस मैच को जीतने से बस 1 विकेट दूर है। क्रीज पर ब्यूरन हेंड्रिक्स और नांद्रे बर्गर बल्लेबाजी कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 33 गेंद में 81 रन की जरूरत है।
साउथ अफ्रीका ने 210 पर 8वां विकेट गंवा दिया है। केशव महाराज 14 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। अर्शदीप सिंह को उनका विकेट मिलाष अर्शदीप का ये तीसरा विकेट था। भारत अब इस मैच को जीतने से बस 2 विकेट दूर है। क्रीज पर ब्यूरन हेंड्रिक्स और लिजाड विलियम्स बल्लेबाजी कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 40 गेंद में 83 रन की जरूरत है।
मुकेश कुमार ने साउथ अफ्रीका को सातवां झटका दे दिया है। डेविड मिलर 20 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 192 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका ने सातवां विकेट गंवाया। मिलर का विकेट गिरने के बाद भारत की मैच पर पकड़ मजबूत हो गई है।
वॉशिंगटन सुंदर ने साउथ अफ्रीका को छठा झटका दे दिया है। वियान मुल्डर 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। ये विकेट वॉशिंगटन से ज्यादा केएल राहुल का था, क्योंकि राहुल ने ही विकेट के पीछे से अकेले अपील की थी लेकिन अंपायर ने नॉटआउट करार दिया था। इसके बाद राहुल ने डीआरएस लिया और टीवी स्क्रीन पर देखा गया कि गेंद मुल्डर के बल्ले का किनारा लेकर राहुल के ग्लव्स में गई थी। बाद में अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा।
साउथ अफ्रीका ने 174 के स्कोर पर पांचवां विकेट गंवा दिया है। आवेश खान ने हेनरिक क्लासेन को पवेलियन की राह दिखाई। क्लासेन 22 गेंद में 21 रन की पारी खेलकर आउट हुए। आवेश खान की यह इस मैच में पहली सफलता थी।
अर्शदीप सिंह ने भारत को बड़ा ब्रेक थ्रू दिलाया है। 30वें ओवर में अर्शदीप ने डी जॉर्जी को पवेलियन भेज दिया। जॉर्ज 81 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने पिछले मैच में शतक लगाया था। साउथ अफ्रीका ने 162 के स्कोर पर चौथा विकेट गंवाया। अफ्रीकी टीम को जीत के लिए 20 ओवर में 135 रन की जरूरत है।
वॉशिंगटन सुंदर ने साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम को पवेलियन भेज दिया है। मार्करम के रूप में साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका 141 के स्कोर पर लग गया। मार्करम 41 गेंद में 36 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। डी जॉर्जी 75 रन बनाकर अभी भी क्रीज पर हैं।
टोनी डी जॉर्जी और कप्तान एडेन मार्करम के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है और ये साझेदारी भारत के लिहाज से बहुत ही खतरनाक हो सकती है। भारतीय गेंदबाजों को इस वक्त विकेट की तलाश है। 25 ओवर की समाप्ति के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 135/2 है।
297 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही साउथ अफ्रीका ने 76 पर दूसरा विकेट गंवा दिया है। रासी वैन डेर डुसेन को अक्षर पटेल ने बोल्ड कर दिया। रासी 17 गेंद में 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अक्षर को अपने दूसरे ओवर में ये सफलता मिली। रासी के आउट होने के बाद कप्तान एडेन मार्करम बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
297 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही साउथ अफ्रीका को 59 के स्कोर पर पहला झटका लग गया है। रीजा हेंड्रिक्स 19 रन बनाकर बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने। रीजा विकेट के पीछे केएल राहुल के हाथों कैच आउट हुए। रीजा ने 24 गेंद में 3 चौके की मदद से 19 रन की पारी खेली।
297 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम को सधी हुई शुरुआत मिली है। पहले 5 ओवर में टीम ने कोई विकेट नहीं गंवाया और स्कोरबोर्ड पर 36 रन लगा दिए। रीजा हेंड्रिक्स और टोनी जॉर्जी ने पारी का आगाज किया है। भारतीय गेंदबाज पहले विकेट की तलाश में हैं।
तीसरे वनडे में भारत ने साउथ अफ्रीका को 297 का लक्ष्य दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 296 रन बनाए हैं। संजू सैमसन ने करियर का पहला शतक लगाया। डेथ ओवर्स में रिंकू सिंह ने 38 रन की पारी खेली। इसके अलावा तिलक वर्मा ने 52 रन की पारी खेली। रजत पाटीदार ने वनडे डेब्यू किया।
293 के स्कोर पर भारत को आठवां झटका लगा है। रिंकू सिंह 38 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर रिंकू ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया और बाउंड्री लाइन पर कैच आउट हो गए। रिंकू के आउट होने के बाद क्रीज पर आवेश खान बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
भारत ने 277 के स्कोर पर सातवां विकेट गंवा दिया है। वॉशिंगटन सुंदर 9 गेंद में 14 रन की पारी खेलकर आउट हो गए हैं। सुंदर का विकेट हेंड्रिक्स ने चटकाया।
टीम इंडिया को 255 के स्कोर पर छठा झटका लग गया है। अक्षर पटेल 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हेंड्रिक्स ने अक्षर पटेल को आउट किया। अक्षर के आउट होने के बाद वॉशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
टीम इंडिया ने 246 के स्कोर पर पांचवां विकेट गंवा दिया है। संजू सैमसन 108 रन की पारी खेलकर आउट हो गए हैं। संजू ने 114 गेंद में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 108 रन की पारी खेली। संजू का विकेट गिरने के बाद अक्षर पटेल बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में संजू सैमसन ने पहला अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ दिया है। संजू ने 100 गेंद में अपनी पहली सेंचुरी पूरी की। इस शतकीय पारी में उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के भी जड़े। संजू ने जुलाई 2021 में अपना वनडे डेब्यू किया था। उन्हें पहला शतक लगाने में 2 साल से ज्यादा का समय लग गया।
भारत ने 217 के स्कोर पर चौथा विकेट गंवा दिया है। तिलक वर्मा हाफ सेंचुरी बनाकर पवेलियन लौट गए। तिलक ने 77 गेंद में 52 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का जड़ा। केशव महाराज ने तिलक वर्मा का विकेट हासिल किया है। तिलक के आउट होने के बाद रिंकू सिंह क्रीज पर आए हैं।
संजू सैमसन और तिलक वर्मा के बीच चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। संजू 63 पर और तिलक वर्मा 30 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 35 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 159/3 है। भारत ने रजत पाटीदार (22), साई सुदर्शन (10) और केएल राहुल (21) के रूप में तीन विकेट गंवाए हैं।
संजू सैमसन की हाफ सेंचुरी पूरी हो गई है। उन्होंने 67 गेंद में 4 चौके की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। भारतीय पारी के 29 ओवर समाप्त होने के बाद स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 129 रन है। तिलक वर्मा 40 गेंद में 13 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत ने रजत पाटीदार, साई सुदर्शन और केएल राहुल के रूप में तीन विकेट गंवाए हैं।
केएल राहुल के रूप में भारत ने तीसरा विकेट 101 के स्कोर पर गंवा दिया है। केएल राहुल ने 35 गेंद में 21 रन की धीमी पारी खेलकर आउट हो गए। राहुल का विकेट वियान मुल्डर ने लिया। केएल राहुल के विकेट के साथ ही संजू सैमसन के साथ उनकी अर्धशतकीय टूट गई। राहुल का विकेट गिरने के बाद तिलक वर्मा बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं।
भारतीय पारी के 15 ओवर समाप्त हो गए हैं और टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 80 रन है। केएल राहुल 24 गेंद में 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं संजू सैमसन 34 गेंद में 27 रन पर खेल रहे हैं। भारत ने रजत पाटीदार और साई सुदर्शन के विकेट खो दिए हैं। 59 के स्कोर पर दोनों खिलाड़ी पवेलियन लौट गए थे।
भारतीय पारी के 10 ओवर समाप्त हो गए हैं और इसी के साथ पहला पावरप्ले समाप्त हो गया है। पावरप्ले खत्म होने के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 59 रन है। केएल राहुल (7) और संजू सैमसन (11) रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
टीम इंडिया को 49 के स्कोर पर दूसरा झटका लग गया है। साई सुदर्शन 16 गेंद में 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हेंड्रिक्स ने साई सुदर्शन को पवेलियन भेजा। साई सुदर्शन ने पहले और दूसरे वनडे में हाफ सेंचुरी लगाई थी। साई सुदर्शन के आउट होने के बाद केएल राहुल बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं।
भारत को रजत पाटीदार के रूप में पहला झटका 34 के स्कोर पर लग गया है। नांद्रे बर्गर ने पाटीदार को बोल्ड कर दिया। अपने डेब्यू मैच में रजत पाटीदार 16 गेंद में 22 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए संजू सैमसन आए हैं।
तीसरे वनडे में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओर से रजत पाटीदार और साई सुदर्शन ने पारी का आगाज किया है। ऋतुराज गायकवाड़ को आज आराम दिया गया है। केएल राहुल ने टीम में दो बदलाव किए हैं। गायकवाड़ की जगह रजत पाटीदार आए हैं और कुलदीप यादव की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिला है।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डीजोर्जी, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लिजाद विलियम्स, ब्यूरन हेंड्रिक्स।
भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन, साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार।
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। 19 दिसंबर को दूसरा वनडे खेला गया था। इस मैच के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का ऑक्शन हो रहा था। ऐसे में इस मैच पर लोगों का बहुत ध्यान नहीं था। पहले वनडे में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया था। साउथ अफ्रीका की टीम 27.3 ओवर में 116 रन पर आउट हो गई थी। टीम इंडिया ने इस लक्ष्य को 16.4 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। साई सुदर्शन ने डेब्यू पर शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने नाबाद अर्धशतक जड़ा था। श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन भी शानदार रहा था। हालांकि, उस मैच के बाद वह वनडे सीरिज से रिलीज कर दिए गए थे। दूसरे वनडे में टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। हालांकि, साई सुदर्शन ने इस मैच में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। टीम इंडिया 46.2 ओवर में 211 रन पर आउट हो गई थी। साउथ अफ्रीका ने टारगेट को 42.3 ओवर में 2 विकेट विकेट खोकर 215 रन बनाए थे। टोनी डी जॉर्जी ने बेहतरीन शतक जड़ा था। उन्होंने नाबाद 119 और रीजा हेंड्रिक्स ने 52 रन बनाए थे। रासी वान डेर डुसेन ने 36 रन बनाए थे।