विशाखपत्तनम के मैदान पर भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। ये तीन मैचों की सीरीज दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम होने वाली है। साउथ अफ्रीका जहां अपनी मजबूती को परखने के इरादे से मैदान में उतरेगी तो वहीं टीम इंडिया में कई खिलाड़ियों के लिए ये मुकाबला किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। ऐसे में एक रोमांचक मुकाबले की पूरी उम्मीद है।

इस मुकाबले के एक दिन पहले टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है टीम इंडिया में ये मुकाबला रोहित शर्मा और आर अश्विन के लिए काफी अहम होने वाला है।

ये हो सकती है साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवनः

साउथ अफ्रीकाः एडेन मार्कराम, डीन एल्गर, थ्यूनिस डी ब्रुइन, फाफ डु प्लेसिस, टेम्बा बावुमा, क्विंटन डी कॉक , वर्नोन फिलेंडर, केशव महाराज, डेन रीड, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

भारतः मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रिद्धिमान साहा , रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी।

Live Blog

09:13 (IST)02 Oct 2019
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

साउथ अफ्रीका : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), एडेन मार्कराम, डीन एलगर, थ्यूनिस डी ब्रुइन, टेम्बा बावुमा, क्विंटन डीकॉक , वर्नोन फिलैंडर, सेनुरन मुथुसामी, केशव महाराज, डेन पीडेट, कागिसो रबाडा।

09:06 (IST)02 Oct 2019
भारत की प्लेइंग इलेवन

भारत : विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रिद्धिमान साहा , रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी।

09:06 (IST)02 Oct 2019
पिच बल्लेबाजी के अनुकूल

भारतीय कप्तान ने टॉस जीता। उन्होंने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि यह पिच बल्लेबाजी के अनुकूल है। ऐसे में रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल को शॉट लगाते हुए देखा जा सकता है।

08:52 (IST)02 Oct 2019
विराट बना सकते हैं रिकॉर्ड

भारतीय कप्तान यदि इस सीरीज में 242 या उससे ज्यादा रन बना लेते हैं तो वे साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1000 या उससे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले चौथे भारतीय बन जाएंगे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ यह उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं।

08:40 (IST)02 Oct 2019
4 साल बाद दोनों आमने-सामने

भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर 4 साल बाद कोई टेस्ट मैच खेलने जा रही है। इससे पहले दोनों के बीच 2015 में दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर टेस्ट खेला गया था। उसमें भी भारत ने 337 रन से जीत हासिल की थी।

08:34 (IST)02 Oct 2019
पहली बार आमने-सामने

भारत और साउथ अफ्रीका पहली बार विशाखापत्तनम के वाईएसआर एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम पर आमने-सामने होंगी। इससे पहले विशाखापत्तनम में 2016 में भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट खेला गया था। उस मैच में भारत ने इंग्लैंड को 246 रन से हराया था।

08:26 (IST)02 Oct 2019
विराट के पास भी मौका

विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अब तक 9 टेस्ट खेले हैं। इसकी 16 पारियों में वे 758 रन बना चुके हैं। इसमें उनके 2 शतक और 3 अर्धशतक भी शामिल हैं। वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1000 रन पूरे करने से 242 रन दूर हैं।

08:19 (IST)02 Oct 2019
जडेजा 2 कदम दूर

रविंद्र जडेजा अपने 200 टेस्ट विकेटों से सिर्फ 2 कदम दूर हैं। वे इस मैच में यदि यह आंकड़ा छू लेते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में सबसे जल्दी 200 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे।

07:45 (IST)02 Oct 2019
पांच गेंदबाज के साथ उतरेगी साउथ अफ्रीका

टीम इंडिया दो तेज गेंदबाज और दो विशुद्ध स्पिनर के अलावा हनुमा विहारी के तौर पर एक पार्टटाइम लेग ब्रेक बॉलर के साथ मैदान पर उतरेगी। फॉफ डु प्लेसिस की अगुआई वाली दक्षिण अफ्रीका के भी पांच गेंदबाजों के साथ उतरने की संभावना है।

07:39 (IST)02 Oct 2019
छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग की मानें तो विशाखापत्तनम के आसमान में बुधवार दिन भर बादल छाए रहने की संभावना है। दोपहर में बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। हालांकि, इसके बावजूद मैच में रुकावट नहीं पड़ने वाली है।